BOOKS

सोमवार, 12 जनवरी 2015

IAS AND WRITING SKILL / आईएएस और लेखन क्षमता

१. आईएएस और लेखन क्षमता

दोस्तों , IAS EXAM भारत की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है।  हर नवयुवक का सपना होता है कि वह आईएएस बन कर , समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त करे।  अधिकांश  लोग को शुरुआत  में पता नही होता है कि  करना क्या है ? बस  फॉर्म भर दिया और कुछ मैगज़ीन पढ़ने लगे। बहुत मेहनत की तो PRE  भी निकल गया।  पर मैन्स  में अटक गए।
इस लिए इस एग्जाम को क्लियर करने के लिए सबसे जरूरी है लेखन अभ्यास।  पिछले सालों  में आये हुए प्रश्नो को अपने आप लिखने की कोशिस  करिये।  अपनी खुद की क्षमता विकसित करिये।  ये एक ऐसी कला है जिसको अगर आप ने सीख  लिया तो आप औरों  से कही आगे निकल जायेगे।  बहुत ही कम लोग ऐसे होते है जो उत्तर लेखन अभ्यास करते है।
प्रारम्भ में आपको बहुत दिक्क़त आ सकती है।  आपके पास विचारो का आभाव लगेगा।  कई बार आपके वाक्य भी सही नही बनेगे।  आप जो लिखेंगे उस पढ़ कर आपको खुद लगेगा कि क्या बकवास लिखा है। पर धीरे धीरे आप में सुधार होने लगेगा।  और एक दिन आप के पास बहुत अच्छे शब्द होंगे , बहुत अच्छी शैली होगी।
शैली का मतलब , आपके विचारोे की क्लैरिटी से है।  मतलब यह कि आप जो सोचते है वही लिख पाते है या नही। इस लिए आज से आप लिखना शुरू करे।  कोशिस करे कि वर्तमान के BURNING ISSUE पर अपनी राय दे।  जो भी चीजे देश दुनिया में घट रही है उन पर आप के विचार है उनको लिखने की कोशिस करे।  मेरी हार्दिक शुभकामनाये आप के साथ है।


















कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

SUCCESS TIPS BY NISHANT JAIN IAS 2015 ( RANK 13 )

मुझे किसी भी  सफल व्यक्ति की सबसे महतवपूर्ण बात उसके STRUGGLE  में दिखती है . इस साल के हिंदी माध्यम के टॉपर निशांत जैन की कहानी बहुत प्रेर...