BOOKS

शुक्रवार, 8 मई 2015

IF YOU ARE GOING TO APPEAR IN CIVIL SERVICE EXAM (PRE) 2015

टॉपिक : ६९

यदि आप इस बार  आईएएस के प्रीएग्जाम में बैठने जा रहे है तो आपके लिए कुछ जरूरी सलाह 

१. सबसे पहले पुराने /पिछले सालो के पेपर देखे।  उनसे समझे किस तरह के प्रश्न पूछे जाते है।  
२.  बहुत से लोगो को लगता है कि  किसी एक पेपर में अच्छा स्कोर करके वह एग्जाम क्लियर कर लेंगे। वास्तव में यह एक भ्रम है।  आपको दोनों ही पेपर में अच्छा स्कोर करना होगा 
३. दूसरे पेपर में कम प्रश्न है और अंक ज्यादा। इसमें आप को बहुत सतर्कता से बढ़ना होगा। कोई भी प्रश्न अगर गलत हुआ तो आपका नुकसान भी ज्यादा होगा। 
४. दूसरे पेपर के लिए अपने स्तर पर , अपनी कमजोरियों को ध्यान में रख कर रणनीति बनाये 
५. पहले पेपर में हर साल विविधता होती है।  पिछले साल बहुत ही रटने वाले प्रश्न आ गए थे। इस पेपर के लिए बहुत ठोस तैयारी करे। बहुत सारी  किताबो के साथ लुसेंट भी रटने के प्रयास  करे ( नेशनल हाईवे वाला प्रश्न याद है न पिछले साल जो पूछा गया था ? ) 
६. परीक्षा हाल  में बहुत सारी  समस्याओं में एक है भरम होना। लोग अक्सर जल्दबाजी में गलत विकल्प चुन लेते है और कुछ लोग जल्दी में गलत गोला भी रंग देते है। इनसे बचने के लिए जरूरी है बहुत सारा अभ्यास और ढेर सारी मेहनत। 
७. जितनी ज्यादा तैयारी , उतना ज्यादा आत्मविश्वास। 
८. भले अभी काफी समय लग रहा हो पर अगस्त के लिए ज्यादा समय नही बचा नही है।  इसलिए अब एक एक पल प्री  के लिए समर्पित हो। ( खास तौर पर वो लोग जो मैन्स की तैयारी कर के बैठे है पर दुर्भाग्य से प्री नही निकल पाता है। ) 
९.  सीसैट में मैथ को लेकर बहुत से लोग परेसान रहते है। आप उससे डरे नही। मुश्किल से ५० टाइप के प्रश्न मैथ के पूछे गए होंगे। आप पिछले सालो के प्रश्न हल कर डाले। उनमे स्पीड पा  ले। आप का काफी काम हो जायेगा।  
१०. अंतिम और सबसे जरूरी सलाह :- अति आत्मविश्वास से बहुत बचे।  न जाने कितने ही स्मार्ट लोग जो पहली ही बार में सिलेक्शन लेने का दावा कर रहे थे प्री में बाहर हो गए। इसलिए कभी भी अपनी तैयारी  पूरी न माने। ज्यादा दावे करने से बचे। शांत रहे। चुपचाप लगे रहे और दुनिया को दिखा दे। 


हिन्दी माध्यम से सिविल सेवा





















कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

SUCCESS TIPS BY NISHANT JAIN IAS 2015 ( RANK 13 )

मुझे किसी भी  सफल व्यक्ति की सबसे महतवपूर्ण बात उसके STRUGGLE  में दिखती है . इस साल के हिंदी माध्यम के टॉपर निशांत जैन की कहानी बहुत प्रेर...