BOOKS

success tips लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
success tips लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 23 सितंबर 2015

SUCCESS TIPS BY NISHANT JAIN IAS 2015 ( RANK 13 )

मुझे किसी भी  सफल व्यक्ति की सबसे महतवपूर्ण बात उसके STRUGGLE  में दिखती है . इस साल के हिंदी माध्यम के टॉपर निशांत जैन की कहानी बहुत प्रेरणादायक है . आज उनके दिए TIPS  जिसे मैंने उनसे जुड़े विविध विडिओ और उनकी POST के आधार पर तैयार किया है .

  • समाज में सक्रिय रहिये , बंद कमरे में रह कर ज्यादा कुछ हासिल नही होता है। 
  • सरकारी स्कूल में पढ़ाई की है।  
  • ENGLISH से डरने की जरूरत नही है। 
  • हिंदी माध्यम से स्टूडेंट  किसी भी तरह के पूर्वाग्रह से बचे।   
  • SOCIAL SITES  पर सक्रिय रहिये।  
  • वैकल्पिक करियर जरूर रखिये 
  • तैयारी इतनी खामोशी  से करे कि  अपने परिवेश को भी पता न चलने दे। 
  • कर्म करे फल की इच्छा न करे।  
  • अनेकांतवाद यानि दूसरो के विचारों का आदर करें।  
  • हमेशा बड़ा सोचे। 
  • कमरे में बल्ब उंचाई पर लग कर ही ज्यादा LIGHT दे पाता है।  
  • संवेदनशील बने। 
  • सोचे SOCIETY  के लिए  क्या लिए क्या करना है। 
  • अपने कोर्स के आलावा पुस्तके जरूर पढ़े। अहा जिंदगी , कदंबनी जैसी MAGAZINE पढ़ कर अपनी सोच , समझ विकसित करे। 
  • किताबों सूची  
  • कुछ वक़्त POST OFFICE में भी कार्य किया है।  
  • हिंदी कविता लेखन और मंच पर कविता पाठ का शौक है।  
  • इसके पूर्व पहले प्रयास में PRE  में असफल हो गए थे।  
  • लोक सभा सचिवालय में हिंदी विभाग में कार्यरत थे।  
  • हिंदी विषय में , दिल्ली विश्वविद्यालय से M.FIL किया है।  
  • असफल होने के सपने भी आ जाते थे।  
  • बहुत अधिक घंटे पढ़ने की जरूरत नही है , बस  समझदारी की जरूरत है।  




मंगलवार, 1 सितंबर 2015

ESSAY WRITING TIPS IN HINDI BY IRA SINGHAL , IAS TOPPER 2015

    इरा सिंघल  मैडम ने अपने IRA SINGHL BLOG पर जो टिप्स दिए है उनके आधार पर आपके लिए कुछ पॉइंट मैंने  हिंदी में तैयार किये है।  जैसा कि आप जानते है मैडम ने  ESSAY  में अंक बहुत ही अच्छे (160) रहे है।  उनके टिप्स को आधार बनाकर आपको तैयारी करने पर आपको भी निबंध में  अच्छे अंक मिल सकते है।  


  • टॉपिक के चयन बहुत समझदारी से करे . 
  • टॉपिक वही चुने जिस पर आप कई आयामों में लिख सकते है . 
  • दार्शनिक टाइप के टॉपिक में आपको ज्यादा लिखने के लिए कुछ नही होता है . 
  • इसलिए इस तरह के टॉपिक चुनने से बचे . 
  • निबंध में भाषा का काफी महत्व होता है। 
  • इसलिए किसी तरह के GRAMMER की गलती से बचे।  
  • सरल , सहज , जीवंत , प्रवाहमयी शब्दों के प्रयोग करे।  
  • SUBHEADING का पयोग कर सकते है , जैसा की उन्होंने  GAURAV AGRAWAL BLOG ( २०१४ के टॉपर ) से सीखा था 
  • महत्वपूर्ण बिंदु को अंडरलाइन करे।   
  • जहाँ जरूरत हो चित्र , आरेख बनाये।  

ANSWER WRITING TIPS BY IRA SINGHAL , IAS TOPPER 2015



      इरा सिंघल  मैडम ने अपने IRA SINGHL BLOG पर जो टिप्स दिए है उनके आधार पर आपके लिए कुछ पॉइंट मैंने  हिंदी में तैयार किये है।  जैसा कि आप जानते है मैडम ने मैन्स में अंक बहुत ही अच्छे रहे है।  उनके टिप्स को आधार बनाकर आपको तैयारी करने पर अच्छे अंक मिल सकते है।  



  • अपने उत्तर पॉइंट वाइज लिखे। 
  • अपने वैकल्पिक विषय में भी पॉइंट वाइज लिख सकते है।  
  • महत्वपूर्ण बिंदु को अंडरलाइन करे।  
  • भूमिका और उपसंहार लिखने की जरूरत नही। 
  • रंगीन पेन का उपयोग न करे। 
  • जहाँ जरूरत हो चित्र , आरेख बनाये।  
  • जो उत्तर आप जानते हो वही लिखे।  किसी भी प्रकार के तुक्के से बचे। 
  • गलत उत्तर लिखने से परीक्षक पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।  
  • शब्द सीमा की चिंता न करे। अगर आप मतलब की बात १०० शब्दों में लिख देते है तो  भी आपको अच्छे अंक मिल सकते है।  

बुधवार, 5 अगस्त 2015

civil service (P) 2015 : what to DO in last 15 days


मित्रो अब जब परीक्षा की घड़ी बहुत ही करीब आ गयी है और आप को लग रहा है कि आप को कुछ भी तैयार नही है।  ऐसा लग रहा होगा कि जो कुछ अपने पढ़ा भूलते जा रहे है। यहाँ पर कुछ आपके लिए टिप्स है जो बहुत ही उपयोगी होंगे।

  1. अब नया कुछ भी न पढ़े। जो कुछ अपने ने अब तक पढ़ा वही Revise  करे।  
  2. पिछले सालो को देखते हुए , आपको करंट ( समसामयिक ) पर ही जोर नही देना चाहिए। 
  3. अब आपको ज्यादातर  पारम्परिक चीजो पर जोर देना चाहिए जैसे  NCERT
  4. अगर आप बहुत देर तक जग कर पढ़ने की आदत डाल  ली है तो उसे बंद करिये वरना अंतिम दिन आपको चाह  कर समय से नींद नही आएगी। 
  5. असफलता के बारे में मत सोचे 
  6. दोहराने के लिए तथा परीक्षा हाल में भरम से बचने के लिए लिख कर याद करना शुरु करिये विशेष कर भूगोल और पॉलिटी में 
  7. अपने खान पान का विशेष ध्यान रखिये वरना बीमार पड़ सकते है।  
  8. अधिक तनाव न ले। Exam में शांत रह कर आप ज्यादा प्रश्न हल कर सकते है। हड़बड़ी से बचे।  
  9. रटने वाली चीजे खासकर Polity  को बार बार पढ़े। 
  10. परीक्षा हाल  में प्रश्न को बहुत ही ध्यान से पढ़े , एक शब्द से प्रश्न के मायने बदल जाते है इसलिए बहुत एकाग्र रहे।  
  11. पेपर २ को भी पढ़े वरना उसमे अटक सकते है।  



रविवार, 12 जुलाई 2015

How to revise your notes during ias prepration ?

TOPIC: 73 

आईएएस की तैयारी  के दौरान अपने नोट्स कैसे दोहराये ?

मित्रो , किसी exam की तैयारी  में revision करना सबसे अहम होता है। आप कितना ही पढ़ ले , कितनी ही तरह की बुक , Notes , पत्रिका जुटा ले। सफलता के लिए सबसे जरूरी है समय समय पर revision। अक्सर अपने लोगो से सुना होगा कि  यार पढ़ा सब था बस  रिवीजन नही कर पाया। आज के लेख में कुछ points इस बारे ...  
  1. जब भी पढ़े साथ में नोट्स बनाते चले। 
  2.  सबसे अच्छा होता है बुक में ही पेंसिल से अपने पॉइंट उपर के space में लिख देना।  
  3.  कोई भी बुक पढ़े उसमे date और time जरूर डालते रहे। मेरा मतलब जहां से पढ़े और जहां तक पढ़े वहाँ तक।  
  4.  इससे आपको पता चलता रहेगा कि आप की पढ़ने की speed कितनी है। आप चाहे तो १ घंटे में कितने पेज पढ़ते है इसका आकलन कर सकते है।  
  5.  कोई भी बुक , नोट्स , पत्रिका पहली बार बहुत धीरे धीरे पढ़े।  
  6.  पहली बार में जब तक उसका सार , भाव ग्रहण न करे ले आगे न बढ़े।  
  7. जब  भी कोई बुक पढ़ कर खत्म करे  उसको  २ या ३ दिनों में फिर से पढ़े।  माना  जाता है अगर हम कोई चीज २४ घंटे में दोहरा लेते है तो लम्बे समय तक वह हमारे  mind में बसी रहती है।  
  8. अपने mind की सक्रियता को बनाये रखे। 
  9. कई बार हम घंटो किताब खोले रहते है और दिमाग में कुछ दूसरी बाते चल रही होती है , इनसे बचे। 
  10. अगर आपको रिवीजन से ऊब , बोरियत होती है तो उसे अपने अनुसार कुछ रोचक बनाये। 

आपको यह लेख कैसा लगा , कृपया अपनी राय कमेंट के माध्यम से देना न भूले। कृपया  हिंदी भाषा के प्रसार के लिए इसे फेसबुक , गूगल प्लस , ट्विटर पर शेयर करिये।  



© IAS KI PREPRATION HINDI ME 





रविवार, 5 जुलाई 2015

Civil service exam 2014 result



सिविल सेवा में चुने गये सभी मित्रो को हार्दिक बधाई ..........

सिविल सेवा .....इस सेवा जैसा कोई नही नशा नही . इरा मैडम को पूरा भारत जान गया . जिस वक्त रिजल्ट आया उस वक्त उनकी फेसबुक id पर कुछ फोल्लोवेर दिख रहे थे . अभी उनको १०००० लोग फालो कर रहे है .

यह ऐसी परीक्षा है जिसमे आप सफल तो जय जय और अगर असफल तो आप अकेले ही सारा तनाव झेलते है . जितना आनंद आप को सफल होने पर मिलता है उससे कही ज्यादा दर्द झेलना पड़ता है असफलता में .

आप की किस्मत ( माफ़ करना यह शब्द पयोग करना पड़ रहा है पर इसकी व्याख्या बाद में करता हूँ ) अच्छी है तो पहली  बार में सफल हो जाते है वरना आप को भी असफलता का स्वाद चखना पड़ता है . यही ऐसी परीक्षा है जिसमे अगर आप असफल होते है तो आप किसी से भी बता नही सकते है कि आप ने भी एग्जाम / इंटरव्यू दिया था पर असफल हो गये .

किसी किसी की किस्मत ऐसी भी होती है . एक मित्र की कहानी काफी पहले लिखी थी जो पहले एक्साइज में irs होते है फिर अगले साल इनकम टैक्स में . इस बार उनको ips मिलेगा . अब ias बनने के लिए एक साल और शायद .. समझ नही आता उनको बधाई दू तो क्या कह कर दू ........हर किसी की चाह होती है आईएएस ही मिले उसे . पर कई बार रास्ते बहुत लम्बे , उब भरे ....हो जाते है .

एक बहुत करीबी मित्र ने इंटरव्यू दिया था . चौथा प्रयास था . नही हुआ .......... मुझे काफी दुःख हुआ वजह क्युकि मै जानता हूँ उसने किस situation  में यहाँ तक पहुचा था .सरकारी नौकरी में होते हुए तैयारी करना बेहद मुश्किल होता है . जो पिछली बार उससे कम अंक लाये थे इस बार टॉप ५० में है . उसके अनुसार वजह सिर्फ इतनी है कि वह सारा साल पढ़ते रहे और मै उन दिनों जॉब करता रहा . अब उसे दर्द क्यों  न होगा .

हर बार जब रिजल्ट आता है  बहुत से लोग जो सफल होते है मुझसे पहले से जुड़े होते है उनकी टाइम लाइन पर उनके रिजल्ट को देख कर बहुत अच्छा लगता है . कल के रिजल्ट में भी कुछ लोग ऐसे थे . जब रिजल्ट देखा कुछ नाम पहचाने से लगे . एक पर्सन के  सरनेम से मुझे लगा कि शायद ये मुझसे जुड़ा है ......फेसबुक पर चेक किया तो वाकई वो मुझसे जुड़ा था ..और उससे पहले चैटिंग भी हुई थी . कल नंबर ले कर बात की . उसकी भी वही कहानी थी .

पहले अच्छी जॉब करता था . तैयारी के लिए जॉब छोड़ थी तो सारे रिश्तेदार उसे ताने मारते थे कि दिल्ली में क्या टाइम पास कर रहे हो . उसको अपने गाव जाने में डर लगता था कि लोग कभी उससे पूछ न बैठे कि क्या कर रहे हो इन दिनों . .. कभी लम्बी बातचीत होगी तो उनकी पूरी कहानी बताऊंगा ......कल उनकी रिक्वेस्ट थी कि मेरा नाम मत लेना .......वो तो इस पेज की पहली शर्त ही है किसी के नाम को लिए बगैर कहानी बताना .........उनका के पुराना मैसेज पढ़ता हूँ
"bhai tumne meri profile dekhi hogi,tumri tarah mai bhi apne sapno ke liye koshish kr raha hun.pichhli bar intrvw diya tha ,eske pahle m p me bijali vibhag me sdo tha par man nahi lagta tha esliye ias ki tyri karne laga ;"

यह २०१२ के समय का है .

अब समय इजाजत नही देता कि और बाते की जाये ......फिर किसी रोज कुछ ऐसी बाते होंगी . ..मन में बहुत कुछ है लिखने के लिए पर ....समय नही मिल पाता है कि पुरे मन से कुछ लिखू .....तैयारी जारी रखिये .....असफलता अगर आपको तोडती है तो यह आपको कुछ जोश भी दिलाती है .......ias बनने के लिए , टॉप करने के लिए कुछ भी विशेष होने की जरूरत नही होती है .....मेरे विचार से बस सारी चीजे सही तरीके से , सही समय पर फिट होने से होती है .........इस बार के topper  से बहुत कुछ सीखा जा सकता है ......

नीचे वाली भी पोस्ट पढ़ कर देखिये .....यह आपके बहुत काम की है .........
एकांतवास का महत्व



























बुधवार, 1 जुलाई 2015

How to make a good time table for ias prepration

टॉपिक : 72   आईएएस की तैयारी  के लिए अच्छा टाइम टेबल कैसे बनाये ?


मित्रो , किसी भी लक्ष्य के लिए जरूरी होता है सही रणनीति का चुनाव। अगर बात आईएएस जैसे कठिन लक्ष्य की हो तो यह बेहद जरूरी हो जाता है। आप की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि आप इसके लिए कितने व्यवस्थित तरीके से तैयारी करते है।  आज एक सामान्य तरीके से , जोकि सब पर फिट बैठ सके एक टाइम टेबल की रूप रेखा देते है। इससे आप को कुछ idea मिल जायेगा। इसमें अपने अनुरूप संसोधन करके अपनाये।


  • सबसे पहले आप अपने लिए उपलब्ध समय का आकलन करे।  
  • अपने लिए समय का आकलन ईमानदारी से करे। ऐसा न हो कि  जोश में आकर 15  घंटे पढ़ाई करने लिए निकाल ले। एक दो दिन पढ़े भी फिर वही पुराने रूप में आ जाये।  
  • अगर मोटा मोटा आकलन करे तो आपको general Study और optinal पढ़ना है। मेरे ख़्याल से दोनों को ही बराबर समय देना होगा।  
  • अगर आपके पास ८ घंटे समय है तो आपको ३ घंटे सामान्य अध्ययन , ३ घंटे वैकल्पिक विषय , १ घंटे न्यूज़ पेपर तथा १ घंटे रिवीजन के लिए रखे।  
  • जितना जरूरी पढ़ाई है उतना ही जरूरी अपने mental Power बनाये रखने के लिए मनोरंजन के लिए समय निकलना 
  • आपको कम से कम १ घंटे Physical activity  करनी होगी। ज्यादा कुछ न करे तो टहलने की आदत डाले 
  •   टाइम टेबल ऐसा बनाये जिसमे आपको बोरियत न हो।  
  • अच्छा होगा अपने नोट्स खुद बनाते चले। इससे आपको लेखन का भी अभ्यास बना रहेगा।  
आशा है आपको ये पोस्ट पसंद आयी होगी . अगर आप पढ़ते समय ध्यान भटक जाता हो तो नीचे वाले टॉपिक के टिप्स आपके लिए बेहद उपयोगी होंगे . कृपया उनको पढना न भूले . 


गुरुवार, 23 अप्रैल 2015

स्टडी रूम के लिए जरूरी टिप्स

Topic:68   स्टडी रूम के लिए जरूरी टिप्स
 

         किसी भी स्टूडेंट के लिए उसका study room उसके लिए किसी पूजा स्थल जैसा होता है।  यही वह जगह होती है जहाँ आप पढ़ कर अपना भविष्य निर्धारित करते है।


  1.  पढ़ाई जब भी करे पूरा ध्यान उस पर ही focus रखे। 
  2. अपने रूम में कुछ मोटिवेशनल बाते नोट कर रखे। 
  3. कोशिस करे रूम में आपको ज्यादा अवरोध न हो 
  4. रूम में किताबे , नोट्स आदि करीने से लगे हो। 
  5. Newspaper पढ़ कर उसे भी अच्छे से रखे। 
  6. गैर जरूरी किताबे , नोट्स , पेपर समय समय पर निकलते रहे। 
  7. कभी भी लेट कर पढ़ाई न करे। 
  8. एक समय में एक किताब या विषय पढ़े। 
  9. यदि आप का ध्यान भटक रहा हो तो अच्छा होगा आप उस time पढ़ाई न ही करे। 
  10.   अपने लक्ष्य के लिए स्पष्ट टाइम टेबल सामने जरूर चिपका हो।

मंगलवार, 14 अप्रैल 2015

एक अच्छा टाइम टेबल कैसे बनाये

 टॉपिक :67   एक अच्छा टाइम टेबल कैसे बनाये ?



   किसी भी चीज में सफलता मिले इसके लिए सबसे जरूरी होता है आप चीजो को प्लान बना कर करे। पढ़ाई अच्छे से हो इसके लिए जरूरी है आप सही से टाइम टेबल बना ले।

  1. सबसे पहले ईमानदारी से अपने पास उपलब्ध समय को नोट करे। 
  2. जरूरी नही है कि आप १६ घंटे का टाइम टेबल बनाये। 
  3. ४ घंटे का बनाये पर उसे किसी भी हालत में पूरा करने की कोशिस करें। 
  4. मनोरंजन भी बहुत जरूरी चीज है , इसलिए उसके लिए भी टाइम निकले। 
  5. पहले छोटा टाइम टेबल , फिर ज्यादा बड़ा। 
  6. अक्सर लोग एक दिन के लिए टाइम टेबल बनाते है पर विजेता अपने वाले वीक , महीने और साल का भी प्लान बना लेते है। 
  7. इसलिए आप भी इस तरह के स्टेप अपनाये , सोचे कि ५ साल बाद अपने आप को कहाँ पाना चाहते है। 
  8. अगर आप अपने टाइम टेबल को अपना नही पा रहे है तो उसका रिव्यु करे और देखे किन वजहों से आप उससे दूर भाग रहे है। 
  9. अक्सर लोग जोश में बहुत कठिन टाइम टेबल बना लेते है फिर दूसरे दिन ही उसको भूल जाते है।  
  10. अगर आप को लीक से हटकर , अपने आप को दुनिया के सामने साबित करना है तो इसकी शुरुआत आप के टाइम टेबल से होती है।  



















बुधवार, 25 मार्च 2015

What to do , when you fail

टॉपिक:65   जब चारो तरह अधेरा ही अँधेरा नजर आये




  1. कुछ पलों  या दिनों के लिए जो कुछ भी आप कर रहे थे , बंद कर दीजिये। 
  2. अपने कर्मो का विश्लेषण करे , 
  3.   असफलता के कारणों को तलाश कर लिखे। 
  4. जो कुछ भी आप कर रहे थे कहि ऐसा तो नही कि  वह सिर्फ परेंट्स/ पारिवारिक दबाव मात्र तो नही था।  
  5. एक बार नए सिरे से अपनी पसंद के लक्ष्य को निर्धारित करे।  
  6. हर किसी की लाइफ में कोई न कोई बहुत ही खास , विस्वसनीय होता है उससे अपनी बात शेयर करे। 
  7. लोग, परिवार , रिश्तेदार क्या कहते है , क्या ताने  मरते है उसकी जरा भी परवाह न करे , बस ख़ामोशी से अपना काम करते रहिये। 
  8. आप जहां भी है वहां से कुछ नीचे , अपने से कमजोर म संगर्षशील  को देखे , उसके बारे में सोचे , निश्चित ही प्रेरणा मिलेगी, आप की हताशा जरूर कम होगी।  
क्या आप के अन्दर है आईएएस बनने के जरूरी  गुण , नीचे वाली पोस्ट पढ़ कर जाने .

मंगलवार, 24 मार्च 2015

DO YOUR WORK , DO NOT EXPECT ANYTHING ( GITA)

 टॉपिक :  64  कर्म करे और फल की इच्छा मत करें।


लगभग सभी लोग गीता की इस उक्ति से परिचित ही होंगे। क्या आप ने इस बारे में मनन किया है। इसका वास्तव में मतलब क्या है ?

सच में इस पक्ति में जीवन का सार छुपा है।  इस के मनन और चिंतन से आप अपने जीवन को नए नजरिये से देखना शुरू कर सकते है।
सभी लोग कम्पटीशन की तैयारी कर रहे है। आपका इस तरह कर्म कर रहे है और फल मतलब है परीक्षा में सफल हो जाना। आप में क्या कोई ऐसा भी है जो सच में फल की इच्छा नही कर रहा है। शायद हर कोई ही फल की इच्छा करके ही कर्म कर रहा है। मतलब यह कि आप नियम के विपरीत चल रहे है।

आइये देखे नियम के विपरीत चलने से क्या होता है।  मान लीजिये आप पिछले २ साल आईएएस की तैयारी कर रहे थे। खूब जम कर , अपने जीवन को सन्यासी की तरह सीमित कर , लगातार पढ़ा। साथ ही आप ने चयन की इच्छा भी मन में पाल ली। जब रिजल्ट आया और किसी कारणवश आपका चयन न हुआ तो क्या होगा। आप बहुत दुःखी होंगे , रोयेंगे , मायूसी से घिर जायेगे।

दूसरी ओर अगर अपने किसी तरह की इच्छा ही नही रखी होगी तो आप के लिए परिणाम से कोई फर्क नही पड़ेगा।  वास्तव में कर्म करने तक जोर होता है पर फल / परिणाम /चयन की इच्छा में हमारा कोई वश नही होता।


रविवार, 15 मार्च 2015

How to make your personality perfect


Topic :64     अपने व्यक्तित्व को प्रभावी कैसे बनाये ?

कभी कभी आप ने कुछ ऐसे लोगो से मुलाकात की होगी जिनके व्यक्तित्व से आप बहुत ही ज्यादा प्रभावित किया होगा। ऐसे व्यक्तित्व को मैगनेट पर्सनलिटी कहते है। लोग उस व्यक्ति की और खुद ही जुड़ने की कोशिस करते है। ऐसे व्यक्ति के लिए जरूरी नही है कि वह बहुत खूबसूरत , धनी हो। कोई भी अपने आचरण में कुछ बदलाव लाकर ऐसे व्यक्तित्व का मालिक बन सकता है। इस तरह के व्यक्ति खुद तो खुश रहते ही है और उनके साथ उनसे मिलने वाले व्यक्ति भी काफी प्रेरणा पाते है।  चलिए आज कुछ ऐसे ही गुणों के बारे में बात करते है।

  1. सबसे पहले आप को अपने स्वभाव में बदलाव लाना होगा। 
  2. अपने चेहरे पर हमेशा मुस्कान रखें। 
  3. जब भी किसी से मिले , गर्मजोशी से मिले।  
  4. हमेशा दूसरों की हेल्प करने के लिए तैयार रहे। 
  5. भले ही आप को बहुत अच्छी शक्ल और सूरत न मिली हो आप अपने दिमाग और ज्ञान से लोगों को अपना मुरीद बना सकते है। 
  6. आप को हर विषय में  अच्छा ज्ञान होना चाहिए। 
  7. इसके लिए अपने आप को हमेशा अच्छी किताबों और लोगो से जुड़े रहना होगा। 
  8. लोगों से अच्छे गुण सीखने की आदत डालना। 
  9. चिंतन करें 
  10. हमेशा मृदु बोले। 
  11. एकांतवास का महत्व 
  12. किसी को भी चीट मत करे। एक न एक रोज आप को इसके लिए खेद होगा इसलिए हमेशा ईमानदार रहे। 
  13. जब भी कभी अवसर मिले किसी की भी निःस्वार्थ भाव से हेल्प करें। 
  14. जरूरतमंद की हेल्प करके आपको बेहद सकून और खुशी मिलेगी।
  15. किसी भी परीस्थिति में क्रोध न करें। 
  16. उन सभी , जिनसे अपने कुछ सीखा , लिया हो उनके प्रति हमेशा आभारी रहे। 

अगर आप बहुत मेहनत करने के बाद भी असफल हो रहे है तो नीचे लिखी पोस्ट आपके लिए है . कृपया पढना और अपनी राय देना मत भूले .
अंग्रेजी के खण्ड की तैयारी के लिये कुछ टिप्स।




सोमवार, 7 जुलाई 2014

Think freely , Get extraordinary success

टॉपिक 41 

जरूरी है स्वतंत्र निर्णय 



LIFE में कई बार ऐसे मुकाम आते है जब आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ते है। आप से कोई AGREE नही होता है न घर न परिवार न यार न RELATIVE । सभी आपको को आसान, परम्परागत रास्ता चुनने को कहते है सलाह देते है। परम्पराओ को तोडना आसान नही होता है। अगर आप लीक से हटकर OPTION को चुनते है तो आपको बहुत सा विरोध , तरह तरह कि बाते सुनने को मिलती है। आप के सामने या पीठ पीछे कहा जाता है कि पगला गया है , दिमाग खराब हो गया है, सटक गया है ( अवधी में) . और अंततः आप का COURAGE  खत्म हो जाता है। चाह कर भी आप अपने तरीके से नही जी पाते है। प्राय : दूसरो की WISHES का पालन करने में ही LIFE समाप्त हो जाता है।


 Rousseau ने लिखा है कि मनुष्य स्व्तंत्र पैदा होता है पर हमेशा जंजीरो में जकड़ा रहता है। हममे से कुछ लोग ही इन जंजीरो को तोड़ पाने का साहस जुटा पाते है। कभी ऐसे इंसान से आप मिले जिसने हमेशा परम्पराओं को तोडा हो। वह आपसे हमेशा यही कहेगा कि पहले पहल आपका खूब विरोध होगा पर जब आपके निर्णय सही साबित होने लगेगें सब आप के साथ आ जायगें।

एक उम्र तक हम अपने माता पिता के DISCIPLINE  में रहते है और रहना भी चाहिए। हमे पता नही होता है कि क्या उचित है और क्या अनुचित ? पर एक समय के बाद आपके विचारो में टकराव होना शुरू हो जाता है। पिता कहते है कि बेटा तुमसे न हो सकेगा ( गैंग्स ऑफ़ वसेपुर के रामधीर सिंह कि तरह ) .आप मन ही मन सोचते है कि तुम अभी देखना मै क्या कर दिखाऊगां।
Paulo coelho लिखते है कि आप तब तक स्व्तंत्र है जब तक आप विकल्प नही चुनते। एक बार आप ने विकल्प को चुना आप कि स्व्तंत्रता खत्म हुई। विकल्प कैसा ही हो आप को उसे सही PROVE करना ही होगा।
वो जो लीक पर चल रहे है या चलने जा रहे है उनसे सहानुभूति जतायी जा सकती है। और वो जो परम्पराओ को तोड़ कर , सबकी बातो ,सलाहो को अनसुना कर अपने अनुसार , अपनी शर्तो पर , अपने बनाये नियमों पर , चल रहे है या चलने जा रहे है उनसे क्या कहा जाय। …… दोस्त जिंदगी तो आप ही जी रहे हो बाकि तो सब केवल जिंदगी काट रहे है।



(खेद है  पोस्ट पुरानी है कुछ लोग इस पोस्ट को पहलें पढ़ चुके है [पर आशा करता हूँ आपको पसंद आएगी।  काफी वयस्त हूँ इसलिए कुछ नया न लिखा पा रहा हूँ।) 

शनिवार, 2 मार्च 2013

सिविल सेवा की तैयारी के दौरान शिथिलता से कैसे बचे ?





आज की गलाकाट प्रतिस्पर्धा  में success  केवल उनको ही मिलती है जो बगैर रूके अपनी preparation  लगातार करते रहते है। बहुत बार आप ने ias topper के Interview में इस बात को जरूर पढ़ा होगा कि सफलता के लिये बहुत धैर्य की आवश्यकता होती है। हम प्राय बहुत मेहनत से तैयारी करते है। तरह तरह के plan बनाते है। सोचते है कि अब बहुत हुआ मैने बहुत वक्त बर्बाद किया । अब मैं बहुत गम्भीर तैयारी करूगा। आप ऐसे करते भी है। पर कुछ दिन बाद आप पाते है कि बदलाव तो कुछ हुआ नही । कहने का तात्पर्य यह कि आपको बोरियत होने लगती है। चाह कर भी जोश बरकार नही रहता है। इस वर्ष सिविल सेवा की नोटिस की देरी ने कितने ही साथी मित्रों की तैयारी ठप कर दी । हर कोई सोच रहा है कि नोटिस आ जाये तो तैयारी शुरू की जाय। मै यहाॅ पर कुछ बिन्दु दे रहा हूॅ सम्भव है कि कुछ आपको मदद मिल जाये।
  1. मित्रों सबसे पहली बात की बदलाव मुख्य परीक्षा में होने जा रहा न कि प्रारम्भिक परीक्षा में । बेहतर होगा कि किसी बात का इंतजार न करके प्रारम्भिक परीक्षा की जमकर तैयारी शुरू कर दी जाय।
  2. पिछले दो वर्ष के अनुभव बताते हैं कि प्रारम्भिक परीक्षा में दुसरे प्रश्नपत्र का महत्व ज्यादा दिया जाना चहिये। काफी हद तक आप चयन द्वितीय प्रश्न पत्र के प्रर्दशन पर निर्भर करता है।
  3. हाल में BUDGET और ECONOMIC SURVEY  सरकार ने प्रस्तुत किये है। इन तथ्यात्मक प्रश्न तो नही आते है पर इनको आप निबंध और मुख्य परीक्षा में निश्चित ही उपयोगी पायेगें।
  4. क्यो न इनका बिदुवार नोट्स बना डाला जाये। 
  5. हिन्दी भाषी दोस्तों के लिये द्वितीय पेपर में अनिवार्य अग्रंजी के प्रश्न बहुत समस्या बन रहै है। प्रायः 9 , 10 प्रश्नों में हिन्दी माध्यम की प्रतिभागी 5 या 6 प्रश्न कर पातें है। नतीजा 8 से 10 अंको का सीधा नुकसान। मुझे लगता है कि इस  समस्या से निपटने के लिये अच्छी तैयारी की जाय । 

Featured Post

SUCCESS TIPS BY NISHANT JAIN IAS 2015 ( RANK 13 )

मुझे किसी भी  सफल व्यक्ति की सबसे महतवपूर्ण बात उसके STRUGGLE  में दिखती है . इस साल के हिंदी माध्यम के टॉपर निशांत जैन की कहानी बहुत प्रेर...