BOOKS

एक दुनिया समानांतर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
एक दुनिया समानांतर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 6 जुलाई 2017

A Story : Sabri



सबरी 

सिविल सेवा में हिंदी साहित्य में एक दुनिया समानांतर में "सबरी " कहानी की कथावस्तु बेहद रोचक , पठनीय है।  कहानी की शुरआत एक पार्टी से होती है जिसमे नायक विमिटो ( शायद यह कोल्ड ड्रिंक थी )  पीता दिखाया जाता है। काफी साल पहले वह कलकत्ता एक शोध के लिए गया था वहां पर मकान मालिक की लड़की से उसका परिचय होता है।   लड़की उस समय शायद कक्षा 9 या 10 में पढ़ती थी। उस समय नायक को यह समझ नहीं पाया कि उस लड़की में उसके प्रति चाहत के भाव है। कहानी में इसे कई तरह से दिखाया गया है मसलन वो अपनी कमर की पेटी खूब कसकर बांधती है , एक बंगाली गीत गुनगुनाती है और भी बहुत कुछ। वह सब कथानायक के लिए ही करती थी।  उन दिनों वो लड़की , कथा नायक से खूब लड़ती थी और वो उसे भींच लेता था। कथानायक की शादी हो गयी है बच्चे भी है और अब जाकर उसे अहसास हुआ कि वो लड़की तो उसे प्रेम करती थी। उसे हर कार्य , तंतु जुड़ते नजर आते है और हर चीज यह अहसास दिलाती है कि वो लड़की उस समय सब कुछ समझती थी। वह भींचे जाने के लिए ही उससे झगड़ा करती थी।   कुछ साल बाद नायक का छोटा भाई उसी घर रहने पहुँचता है और उसी लड़की से वो शादी कर लेता है। कहानी की शुरुआत में जो पार्टी का जिक्र है वो उसी लड़की और छोटे भाई की शादी की है। यह बड़ी ही विडंबना है कि वो उसके छोटे भाई की पत्नी बनती है। सबरी के शीर्षक का आशय जुठेपन से है। जैसे राम कथा में सबरी जूठे बेर राम को खिलाती है। इस कहानी में कथानायक को यह लगता है कि वो सबरी की तरह है।  

एक दुनिया समान्तर की सभी कहानियाँ बेहतरीन है। कितनी ही बार उनको पढ़ा है और हर बार नए संदर्भ , नई समझ विकसित हुयी है। कहानी आप जितनी बार पढते है उतनी ही बार नई नई चीजे पता चलती है। सबरी कहानी मुझे पहले खास न लगी थी पर इस बार पढ़कर बहुत अच्छा लगा पूरी कहानी में प्रतीक , अन्योक्ति के माध्यम से प्रेम का बहुत उम्दा वर्णन हुआ है। 


सोमवार, 24 अगस्त 2015

एक दुनिया समानांतर -राजेन्द्र यादव


संपादक - राजेंद्र यादव 

                          एक दुनिया समानांतर,  राजेद्र यादव द्वारा सम्पादित नयी कहनियों का सबसे चर्चित संग्रह है . इसमें एक लम्बी भूमिका लिख कर राजेदं जी ने नयी कहानी के लिए के वैचारिक धरातल दिया .  इसमें आजादी के बाद के नये कलेवर वाले लेखको की कहानियाँ है . हमे सबसे पहले यह जानना होगा कि नयी कहानी से क्या मतलब था . यह कहानिया किन मायने में नयी थी . विषय , भाषा, लेखन शैली , संवाद, संवेदना , यथार्थ, परिवेश , वस्तु शिल्प  के स्तर पर यह कहानी अपने से पूर्व की कहानी से बहुत भिन्न थी . 

आजादी से पूर्व की कहानी विशेष कर प्रेमचंद , प्रसाद , आदि की कहानी में आदर्श वाद , नायक/ नायिका की उपस्थिति होती थी . नयी कहानी में आदर्श को एक तरह रख कर यथार्थवाद को क्रेंद में रख कर कहानी लिखी गयी . आजादी के बाद किस तरह से मध्य वर्ग के सपने टूटते है , रिश्ते मतलब पर आधारित हो जाते है , नयी कहानी के विषय है . 



  1. इस संग्रह की पहली कहानी " जिन्दगी और जोक " अमरकांत के प्रसिद्ध कहानी है . यह कहानी समाज के खोखलेपन का जीवंत दस्तावेज मानी जाती है . समाज के हाशिये पर रहने वाले का किस तरह से शोषण होता है . इस सब के बावजूद रजुवा अपनी  जिन्दगी में जीने के मायने तलाशता रहता है . 
  2. मछलियाँ -उषा प्रियंवदा , कहानी में प्रेम की प्रतिस्पर्धा  दिखाई गयी है . 
  3. मेरा दुश्मन - कृष्ण बलदेव वैद 
  4. बादलों के घेरे -कृष्ण सोबती 
  5. खोई हुई दिशाएं -कमलेश्वर 
  6. गुल की बन्नो - धर्मवीर भारती गुलकी बन्नो में धर्मवीर भारती ने नारी के मन की व्यथा खोलते नजर आते है . पति कितना ही सताये , फिर भी पत्नी के नजर में वो म्ह्त्वपूर्ण बना रहता है .   
  7. परिंदे - निर्मल वर्मा - कई आलोचकों ने इस कहानी से नई कहानी की शुरूआत मानी  है। इस कहानी में नायिका लतिका , अपने अतीत के प्रेम को विस्मृत नही कर पाती है। अतीत की यादों में , अपने वर्तमान को सार्थक समझती है।  
  8. सामान- प्रयाग शुक्ल 
  9. तीसरी कसम उर्फ़ मारे गए गुलफाम -फणीस्वर नाथ रेणु 
  10. चीफ की दावत - भीष्म साहनी 
  11.  यही सच है -  मुन्नू भंडारी यही सच है -( मन्नू भंडारी ) में नायिका अंत तक अपने वास्तविक प्यार को लेकर उलझी रहती है . उसे अपने प्रेमी और अपने मित्र के बीच का भेद समझने में मुश्किल होती है . 
  12. दूध और दवा - मार्कण्डेय 
  13. एक और जिंदगी - मोहन राकेश एक और जिन्दगी -मोहन राकेश  की सबसे महत्वपूर्ण कहानी मानी गयी है . इसका नायक अपनी पहली शादी फिर तलाक , दूसरी शादी में उलज कर रह जाता है . 
  14. विजेता -रघुवीर सहाय 
  15. शबरी - रमेश बक्शी 
  16. टूटना - राजेंद्र यादव टूटना -राजेद्र यादव ने एक पुरुष और स्त्री के अहं के टकराव को दिखाया है . कहानी के अंत में नायक जीत कर भी अपनी हार महसूस करता है . 
  17. सेलर - रामकुमार 
  18. एक नाव  के यात्री - शानी 
  19. नन्हों - शिव प्रसाद सिंह 
  20. बदबू - शेखर जोशी 
  21. प्रेत मुक्ति - शैलेश मटियानी 
  22. भोलाराम का  जीव - हरिशंकर परसाई  
  • स्वत्रंत भारत का मोहभंग तथा निराशा इन कहानी का केद्रीय तत्व है . 
  • भोगा हुआ यथार्थ 
  • कहानी के माध्यम से जीवन , जीवन के माध्यम से कहानी . 


अगर आप हिंदी साहित्य विषय को लेकर upsc की तैयारी कर रहे हैं , तो आप अपने प्रश्न कमेंट में पोस्ट कर सकते हैं , मै उनका जबाब देने की कोशिस करूँगा। 


Featured Post

SUCCESS TIPS BY NISHANT JAIN IAS 2015 ( RANK 13 )

मुझे किसी भी  सफल व्यक्ति की सबसे महतवपूर्ण बात उसके STRUGGLE  में दिखती है . इस साल के हिंदी माध्यम के टॉपर निशांत जैन की कहानी बहुत प्रेर...