BOOKS

शनिवार, 28 नवंबर 2015

The Hindu : is it Compulsory for ias preparation

क्या " हिन्दू" पढ़ना अपरिहार्य है ?

सिविल सेवा के बारे में जानकारी जुटाने के साथ ही आपका परिचय " हिन्दू " से हो जाता है।  एक ऐसा newspaper जिसे रामबाण माना जाता है। जिसकी कीमत सामान्य से तीन गुना ज्यादा है और एक मात्र ऐसा समाचार पत्र जिसको कुछ शहरों में एक दिन पुराना होने के बावजूद 15 रुपए में भी बेचा जा सकता है। हमारे ahmedabad में यही दशा है एक दिन पुराना और कीमत सामान्य पेपर से ५ गुना अधिक। जिसको पढ़ने में 4 घंटे लगते है ( कुछ मित्रो के अनुभव के आधार पर ) . फिर भी सफल होना है तो पढ़ना है इसे। पर उनका क्या जिनकी इस तक पहुच नही है जिनके पास english में इतनी दक्षता नही है कि इसे 1 घंटे में समाप्त कर सके
आज कुछ इस रामबाण के विकल्प के बारे में बातचीत करते है। पहले ही बता दू कि हिन्दू का सच में विकल्प है नही। पर कुछ हद तक उसकी पूर्ति ऐसे कि जा सकती है।
पत्र सुचना कार्यालय (PIB) की वेबसाइट पर नियमित जाते रहे रहे। वहा काफी अच्छे लेख मिल जायेगे।
हिदू पेपर के बाद INDIAN EXPRESS  को महत्वपूर्ण माना जाता है उसमे भी EDITORIAL  हिन्दू जैसे ही मिल जायेगे (अफ़सोस यह पेपर भी इंग्लिश में है पर कीमत सामान्य है।  इसी ग्रुप का एक पेपर आता है जनसत्ता। मेरी समझ से उस पेपर की गुणवत्ता बहुत अच्छी है ) अफ़सोस यह है कि इन पेपर तक बहुत कम लोग ही पहुच पाते है।
 हिंदी समाचार पत्रों से मै काफी दिनों से दूर हु इस लिए पता नही कि उसमे कोई अपने मतलब का छप रहा है या नही। पहले तो उसके सम्पादकीय सिर्फ POLITICAL ISSUE पर हुआ करते थे। 

SOME REASONS FOR UNSUCCESS IN UPSC

टॉपिक : लोग पहले ATTEMPT में सफलता पाने से क्यों चूकते है ?

pre के लिए
  1. MAINS की तैयारी न होना। 
  2. सही SUBJECT का चुनाव न कर पाना। 
  3.  सही  मार्गदर्शन की कमी। 
  4. अपने खुद के  NOTES न बनाना। 
  5. सिर्फ नाम या माता पिता की इच्छा के लिए तैयारी करना। 
  6. अति आत्मविश्वास 
  7. आर्थिक आभाव , अक्सर सामान्य परिवार से आने वाले दूसरे या तीसरे अटेम्प्ट में सफल हो पाते है। 
  8. ENGLISH कमजोर होना , इसके चलते मैन्स से बाहर हो जाते है। 
  9. INTERVIEW में अपने आप को सही तरीके से प्रस्तुत न कर पाना। 
  10. जीवन में IAS को सर्वोच्च प्राथमिकता न देना। 
  11. संविधान हिंदी में  

रविवार, 15 नवंबर 2015

CITIZEN CHARTER IN HINDI


                      सिटीजन चार्टर




सिटीजन चार्टर लोगो के लिए किसी संगठन द्वारा अपनी सेवाओ services, कार्य शैली  के प्रति की गयी घोषणा announcement  से है . इससे उस संगठन के ग्राहकों को सही और पूरी जानकारी मिल जाती है . इससे सबसे पहले u.k. में जान मेजोर के समय लाया गया था . भारत में 1997  में मुख्य मंत्रियो के एक सम्मेलन में लाये जाने की बात कही गयी थी . सारे विश्व में इसके बेहतरीन परिणाम मिले है .

अक्सर देखा गया है कि हमे ज्यादातर किसी कार्यालय की सेवाओ के बारे में पता नही होता है . सिटीजन चार्टर citizen charter  में संगठन का उदेश्य , उसके द्वारा दी जा रही सेवाओ , उसमे लगने वाले समय तथा असुविधा होने पर किससे संपर्क किया जाय दिया रहता है . इसका एक सबसे अच्छा उदाहरन हम बैंक में देख सकते है . किसी अच्छे शहर की sbi की बड़ी branch  में यदि आप जाये तो देखेगे कि हर काउंटर पर दी जाने वाली सेवाओ के बारे में दिया होता है . आपको  account खुलवाना है तो कितना time लगेगा यह भी दिया होता है . यही है सिटीजन चार्टर का अनुपयोग . जिसने भी इस तरह की सेवा का लाभ लिया होगा वह समझ सकता है कि सिटीजन चार्टर की कितनी उपयोगिता है .

वास्तव में सुशासन के लिए इसे सभी विभागों में लागु किया जाना है . क्रेंद्र सरकार के बहुत सारे विभागों में इसे लागु किया जा चूका है पर राज्यों के विभागों में इसकी स्थिति बहुत निचले स्तर पर है .
 एक प्रश्न उठता है वो कौन से कारण है जिसके चलते सिटीजन चार्टर सभी जगह लागु नही हो पाया है – इसका सबसे प्रमुख कारण है – उदासीनता , धन का आभाव , इसके प्रति सही समझ का आभाव . बहुत से कार्यालय ऐसा सोचते है कि इसके चलते ग्राहक ज्यादा द्वावः डाल सकते है . जब उन्हें नियमो के बारे में पता ही नही होगा तो वह मजबूरन रिश्वत देने पर बाध्य होंगे .


अगर भारत में इसके लागु किये जाने पर विवेचना करे तो पायेगे कि इसका सही तरीके से implementation नही हो पाया है . ज्यादातर जगहों पर एक ही तरह के सिटीजन चार्टर बनाकर लटका दिए गये है जबकि अलग अलग जगहों पर इनको अलग अलग बनाना था क्यूकि हर कार्यलय , अपने मुख्यालय की तरह नही होता है . दूसरी problem इसके अपडेट करने की है इसको ६ माह में update करना था पर कई सालो से इसमें change नही किया गया है . इसको लागु करने के लिए किसी तरह के प्रोत्साहन का आभाव दिखा 



NOTE : एथिक्स बहुत ही नीरस विषय लगता है , इसको कुछ रोचक तरीके से लिखने का प्रयास कर रहा हु ... कृपया इसे अन्य जगहों से मिला कर ही पढ़े .

शनिवार, 14 नवंबर 2015

Problems of Rural India

 ग्रामीण भारत की समस्याए  Problems  
·              
·        रोजगार  Employment के अवसर की कमी
·        संस्थागत स्वास्थ्य सुविधाओ की कमी
·        संस्थागत financial Service वित्त सेवाओ का आभाव
·        समान्य जागरूकता का आभाव जिसके चलते वह Government द्वारा चलाई जा रही Schemes का लाभ नही ले पाता है .  
·        Agriculture , अब लाभ का जरिया होकर मजबूरी
·        Technology  व् प्रयोगों से दूर वह आज भी परम्परागत ज्ञान और तकनीक के आधार पर जीविका चला रहा है .


 इन को दूर करने के लिए सरकार द्वारा किये गये उपाय

·        शिक्षा का अधिकार ( २००९ ) , जिसके चलते सभी को प्राथमिक शिक्षा निशुल्क उपलब्ध
·        काम का अधिकार यानि मनरेगा , इस योजना की तारीफ विश्व बैंक ने  भी की है , इससे गावो से नगरो की ओर पलायन कम हुआ है .
·        जन धन योजनाजिससे वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिला है , लगभग १७ करोड़ लोगो के खाते खोले गये है . अब ग्रामीण अपनी बचत घर में रखने के बजाय बैंक में रख सकेगे . इस संदर्भ में पेमेंट बैंक , मुद्रा बैंक भी बहुत उपयोगी सिद्ध होंगे .

·        प्रधानमंत्री सिचाई योजना , इसमें सिचाई के साधनों का विकास किया जायेगा . गौरतलब है , भारत में बहुत से भागो में सिचाई के साधन अभी पयार्प्त नही है .





गुरुवार, 12 नवंबर 2015

Emotional Intelligence in Hindi

भावनात्मक समझ ( Emotional Intelligence ) 
  1. अपनी भावनाओं , संवेगों को समझना उनका उचित तरह से प्रबंधन ( manage )  करना ही भावनात्मक समझ है।  
  2. इसमें व्यक्ति अपनी ' भावनात्मक समझ ' का उपयोग कर सामने वाले व्यक्ति से ज्यादा अच्छी तरह से संवाद कर सकता है , ज्यादा बेहतर परिणाम पा सकता है।  
  3. डेनियल गोलमैन ( Daniel Goleman)  की पुस्तक भवनात्मक समझ को सारे  विश्व में प्रचलित कर दिया।  
  4. इससे पहले बुद्धि लब्धि को ही सब कुछ माना जाता था।  
  5. एक अच्छी बुद्धि लब्धि वाला व्यक्ति अच्छी सफलता पा सकता है पर TOP पहुचने के लिए भावनात्मक समझ का होना भी जरूरी है।  
  6. अच्छी भावनात्मक समझ रखने वाला व्यक्ति कभी भी क्रोध और खुशी  के अतिरेक में आ कर अनुचित कदम नही उठाता है।  
  7. एक अच्छा ADMINISTRATOR  होने के लिए सिर्फ अच्छी बुद्धि होना ही काफी नही , भावनात्मक समझ के आभाव में प्रशासक लकीर का फकीर बन रह जायेगा।  
  8. PUBLIC SERVICE में भावनात्मक समझ का बहुत महत्वपूर्ण रोल होता है , इसके चलते सिविल सेवक सकारात्मक सोच के साथ , टीम भावना के साथ नीतियों का लागु कर पाता  है।  
  9. इसके चलते सिविल सेवक आम जनता से ज्यादा बेहतर संवाद कर पाता है।  
  10. सिविल सेवक अपने मतों , पूर्वाग्रहों से ऊपर  उठ कर लोक हित में कार्य कर पाता है।  
  11. इसके चलते व्यक्ति में अहं भाव का विकास न होकर सदैव विनम्रता  , दयालुता  , परोपकार , सत्यनिष्टा  , ईमानदारी  जैसे गुणों का विकास होता है।  


रविवार, 8 नवंबर 2015

HOW TO MOTIVATE YOURSELF

              हमारे जीवन में बहुत बार , ठहराव आ जाता है। हम चाह कर भी अपना पूरा focus अपने TARGET पर नही कर पाते है। इसकी वजह कुछ भी हो सकती है, पर हार कर बैठ जाना ठीक नही। आज आप को कुछ ऐसे TIPS बताने जा रहा हूँ जो आप को उस समय बहुत काम आयेगे जब आप हताश , मायूस , असफल महसूस करने लगते है। 

  1. एक कागज और कलम ले और किसी ऐसी जगह चले जाय जहाँ आप सकून से बैठ कर अपने बारे में सोच सके। 
  2. अब आप सबसे पहले उस कागज में अपनी PROBLEMS को लिखिए। जो कुछ भी झेल रहे हो उसे कागज पर उतार दे। हर चीज मसलन पिता से अनबन , EXAM में असफलता , रिश्तेदारों के ताने , प्रेम सम्बन्ध ( LOVE RELATIONSHIP)  के तनाव , अपने लक्ष्य , अपनी बुरी आदते ( BAD HABBITS )हर चीज को लिख डाले। 
  3. अब उन चीजों को लिखे जो चीजे आप लिए पॉजिटिव है सोचे कि आप के पास तो फिर अच्छा माहौल है कितने ही लोग चाह कर भी तैयारी नही कर पाते है , समय उन्हें मजबूर कर देता है कि तुम घर की जिम्मेदारी उठाओ। 
  4. इन दोनों टिप्स का अपना महत्व है। पहले से आप तनाव मुक्त होंगे और दूसरे से अपने आप को थोड़ा POSITIVE बनाने की कोशिस करे। 
  5. अपने अंदर एक बदलाव ( CHANGE ) महसूस करे। 
  6. हर वक़्त यह महसूस करे कि अब आप की भीतर एक सकारात्मक ऊर्जा ( POSITIVE ENERGY) है जो आपको हमेशा उत्साहित करती रहेगी।  (
  7. आप के आस पास कोई ऐसा जरूर होगा जो आपकी , आपकी मेहनत (STRUGGLE) की कद्र करता होगा। उनसे मिलने जाइए। मै जब हताश , मायूस , असफल महसूस करता तब एक अंकल के घर चला जाता था। वो बहुत अच्छी पोस्ट पर जॉब करते थे और हमेशा यही बोलते थे कि मेहनत करते रहे एक न एक दिन जरूर सफलता मिलेगी। 
  8. अगर कोई न मिले तो मेरे blog पर visit करें। आपको कुछ नया करने की प्रेरणा जरूर मिलेगी। कृपया लगातार हमारे touch  में बने रहने के लिए इसे  Email से follow करे।    
  9. कुछ नई अच्छी किताबे ( Motivational Books ) खरीदे। 
  10. अपने आप कुछ अच्छा और सकून देने वाला काम खोजे। हर वक़्त पढ़ना पढ़ना आप को उबा देता है इसलिए थोड़ा time अपने लिए निकाले । 
  11. नए सिरे से टाइम टेबल बनाये उसे Follow करे।  
  12. कुछ hobby  develop करें। कुछ भी जो आप को पसंद हो उसके लिए समय निकले। उसे अपनी ताकत ( Power)बनाये। 
  13. भाग्य साहसी का साथ देता है
  14. छोटे बच्चो के साथ खेले। अजीब टिप्स है पर है बहुत बढ़िया। उनके साथ आप खेल कर आप अपने तनाव को बहुत कम कर सकते है। उन्हें कुछ खुशी दे और वो आपको भैया या दीदी बुला कर आपको तनाव से बहुत दूर ले जायेगे। 
  15. आजकल लोग बहुत हद तक नास्तिक हो गए है।   आप बगैर किसी चाह के अपने धर्मस्थल ( मंदिर , मस्जिद , गुरुद्वारा चर्च  आदि ) जाये। कुछ देर वहाँ शांति से , मन को विचारों के प्रवाह के से हटकर खुश  होने की कोशिस करे। 
  16. एकांतवास का महत्व 
  17. तनाव दूर करने ,टहलना ( Walking)  भी बहुत अच्छी चीज है। 
  18. आप अपनी बात हम से मेल ( ashunao@gmail.com)  पर भी share  कर सकते है .समय मिलेने पर आपको अच्छी और नेक सलाह जरुर दे सकुगा . 


शुक्रवार, 6 नवंबर 2015

दिव्या : यशपाल का उत्कृष्ट उपन्यास

दिव्या
  • 1945   में लिखित बौद्धकालीन उपन्यास 
  • ' दिव्या ' इतिहास नही , ऐतिहासिक कल्पना मात्र है 
  • इतिहास विश्वास की नही , विश्लेष्ण की वस्तु है . 
  • मनुष्य भोक्ता नही करता है . 
  • यशपाल जी मार्क्सवादी विचारधारा के लेखक है , इस नावेल में इसी विचारधारा की पुष्टि होती है।  
  • बौद्ध धर्म , हिन्दू धर्म की विसंगतियों का चित्रण , चर्वाक दर्शन को सबसे ज्यादा महत्व 
  • ' मारिश' के विचार , एक प्रकार से यशपाल जी के विचार है।  
  • ' जन्म का अपराध ? '  कथानक के शुरु मे ही पृथुसेन के द्वारा , एक महत्वपूर्ण प्रश्न को उठाया गया है।  
  • ' देवता का विधान केवल विश्वास और अनुमान की वस्तु है ' कह कर यशपाल अपने समय की जटिल प्रश्नों से जूझने की कोशिस करते है।  
  • ' मै वर्ण का न्याय नही , धर्म का न्याय चाहता हूँ '  पृतुसेन 
  • ' मुर्ख , तू ने और तेरे स्वामी ने परलोक देखा है ? यह विश्वास ही तेरी दासता है।  तू अपने पर स्वामी के अधिकार को स्वीकार करता है , यही तेरी दासता का बंधन है। ....... तू स्वत्रंत 'कर्ता'  है।  स्वत्रंता का अनुभव करना ही जीवन है----- चर्वाकवादी मारिश का कथन 

रविवार, 1 नवंबर 2015

Good Governance in India

भारत में सुशासन के आधार 

  • पारदर्शिता - Transparent 
  • लोगो की पहुंच - 
  • सुचना का अधिकार - Right to Information
  • जबाबदेही - Accountability 
  • लोकपाल - 
  • सक्रिय न्यायपालिका - Active Judiciary 
  • प्रतिक्रियाशील - Responsive
  • सहभागिता - Participatory 
  • समावेशी - Inclusive 
  • विधि के शासन का अनुकरण - Follow the rule of law
  • दक्ष - Efficient 
आप चाहे तो मुख्य परीक्षा ( Ias Mains Exam ) में इन्हें प्रयोग करे , इन पॉइंट्स के आधार पर बहुत अच्छा निबंध ( Essay)  लिखा जा सकता है . 

Featured Post

SUCCESS TIPS BY NISHANT JAIN IAS 2015 ( RANK 13 )

मुझे किसी भी  सफल व्यक्ति की सबसे महतवपूर्ण बात उसके STRUGGLE  में दिखती है . इस साल के हिंदी माध्यम के टॉपर निशांत जैन की कहानी बहुत प्रेर...