BOOKS

वाना क्राई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
वाना क्राई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 3 जुलाई 2017

Prime Minister visit to Israel


प्रधानमंत्री की इजरायल यात्रा के निहितार्थ 


भारत से पहली बार कोई प्रधानमत्रीं पश्चिम एशिया के सबसे महत्वपूर्ण देश इजराइल को अपनी यात्रा के लिए चुना है। भारत की विदेश नीति लिंक वेस्ट का यह एक अहम है। इसके तहत सभी देशों से मधुर सम्बन्ध बनाये रखना है।  

इजराइल के साथ भारत के रक्षा सम्बन्ध बेहद मजबूत है। आधुनिक सैन्य उपकरण , नवीनतम जासूसी उपकरण इजराइल भारत को उपलब्ध कराता रहा है। इस यात्रा में प्रधानमंत्री ने कुछ नए क्षेत्रो यथा साइबर सुरक्षा , जल प्रबंधन आदि सहयोग सम्बन्ध विकसित करने की बात कही है।  

इजराइल की ख्याति विश्व में सबसे आधुनिकतम जल प्रबंधन तकनीक विकसित करने के तौर पर भी है। शहरी अवशिष्ट जल शोधन , समुद्री खारे जल का शोधन , सूक्ष्म सिचांई तकनीक में इजराइल विश्व में काफी आगे है। भारत एक कृषि प्रधान देश है। यद्धपि भारत में काफी बारिश होती है तथापि यह देश सही , कारगर जल प्रबंधन के आभाव के चलते हर साल बाढ़ और सूखा दोनों ही आपदाओं से जूझता है। महाराष्ट में जल को ट्रैन से पहुंचाया जाना , दिखलाता है कि किस तरह से जल प्रबंधन का आभाव, आर्थिक व सामाजिक विपदा बन सकती है। भारत की 7000 किलोमीटर लम्बी समुद्री सीमा में कुछ जगहों पर समुद्री जल शोधन तकनीक विकसित की गयी है। इजराइल के साथ जल शोधन तकनीक में सहयोग भारत के लिए नए द्वार खोलेगा। 

आने समय में जल को लेकर तीसरा विश्व युद्ध होने की होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। ऐसे में जो देश जल प्रबंधन में सफलता हासिल करेगा वही अपने नागरिकों को खाद्य सुरक्षा , पेयजल उपलब्ध करा सकेगा।  

साइबर सुरक्षा आज के समय की सबसे महत्वपूर्ण जरूरत है। इसके आभाव में किसी भी देश की सारी व्यवस्था , ठप पड़ जाएगी। मई में वाना क्राई नामक रैनसमवेयर ने सारे विश्व में तबाही मचाई थी। अभी हाल में पैटिया नामक साइबर हमले ने यूक्रेन सहित विश्व के कई देशो में तबाही फैलाई है। इस साइबर हमले को वाईपर हमला कहा जा रहा है क्युकि यह फाइल्स को इस तरह से नष्ट करता है जिसे पुनः रिकवर नहीं किया जा सकता है। इसीलिए इस हमले को किसी देश द्वारा प्रायोजित माना जा रहा है जिसको साइबर फिरौती के बजाय किसी देश को पंगु करने में ज्यादा रूचि है।  

भारत में समय समय पर चीन , पाकिस्तान से हैकर साइबर हमला करते रहे है। ऐसे में भारत का इजराइल के साथ  साइबर सुरक्षा में सहयोग भविष्य को देखते काफी अहम होगा।   

आशीष कुमार 
उन्नाव , उत्तर प्रदेश।  




Featured Post

SUCCESS TIPS BY NISHANT JAIN IAS 2015 ( RANK 13 )

मुझे किसी भी  सफल व्यक्ति की सबसे महतवपूर्ण बात उसके STRUGGLE  में दिखती है . इस साल के हिंदी माध्यम के टॉपर निशांत जैन की कहानी बहुत प्रेर...