BOOKS

Facebook लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Facebook लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 16 सितंबर 2014

Importance of seclusion (एकांतवास का महत्व)

एकांतवास का महत्व 



प्रतियोगी EXAM एक साधना है। आप इसके साधक। आज की दौड़ -भाग भरी LIFE में हम अपने लिए समय नही निकल पाते है। जब से संचार क्रांति हुई है हर कोई TECHNOLOGY में इतना रम गया है कि उसके सिवा उसे कुछ नजर नही आता है। what app  , Facebook  में कितना समय निकल जाता है पता ही नही चलता। पढ़ने को हम ५ , ६ घंटे पड़ते है पर बीच बीच में उक्त में अपना समय जाया करते रहते है। इसके चलते हम किसी विषय को पढ़ते हुए अपना चिंतन नही कर पाते है जोकि सिविल सेवा में सबसे जरूरी चीज मानी जाती है। आपका मौलिक चिंतन ही आपको अंतिम SUCCESS दिलाता है। 

आज कोई अकेला नही रहना चाहता है क्योंकि  अकेलेपन में ऊबन होती होती है और शायद इसी कमजोरी के चलते social sites का चलन तेजी से बढ़ा है। आज भीड़ में अलग दिखने वाले कम ही लोग दिखते है। पर जो अलग दिखते है है निश्चित ही वो एकांतवास का महत्व जानते है। 

केवल Civil Service ही नही आप किसी भी क्षेत्र में सफल होना चाहते है तो आप को अकेले रह कर स्वतः मौलिक चिंतन करना होगा। आपके लिए आपका सबसे अच्छा गुरु , मार्गदर्शक आप खुद ही है। आप खुद जानते है कि आप में कमी क्या है अपना MONEY , और कीमती TIME कहा जाया कर रहे है। मैंने अक्सर देखा है लोगो को सफलता के लिए सलाह मागते हुए पर आप विचार करिये कोई भी सफल व्यक्ति के तरीके हर किसी के लिए कैसे लागू हो सकते है ? आप उसकी सलाह को अपनाते है पर फिर आपको सफलता नही मिलती है वजह वही है आप के खुद के मौलिक चिंतन की कमी। 

एकांतवास के महत्व के चलते ही माता पिता उनके लिए Study Room अलग बनवाते है ताकि वो अपनी पढ़ाई पूरी एकाग्रता से कर सके। बड़े शहरों में Paid Study Room होते है वो आपको सिर्फ शांति से बैठकर पढ़ने का माहौल उपलब्ध कराते है। वहां पर आपको कोई वो आपको कोई पुस्तक या समाचार पत्र नही देते बस शांत वातावरण उपलब्ध कराने का पैसा लेते है। 

मैंने कही पढ़ा था और ये बाद स्वम् पर आजमा कर भी देखी पढ़ाई के लिए बंद कमरे से अच्छी कोई जगह नही। बस आप और आपकी किताबे। पढ़ते रहिये लगातार जब तक आप शिथिल  न हो जाये।हम कई बार ऐसा प्रयास भी करते है पर हमारा Smartphone हमारे एकांत को खत्म कर देता है। अभी ऊपर जिस Study Room का जिक्र किया है वहां पर मै देखता हूँ लोग साइलेंट मोड पर MOBILE पर व्हाट एप पर चैट करते रहते है अब भला बताइए आप का वहां जाने का क्या मतलब है ? अगर आप बंद कमरे में पढ़ाई की जगह Chatt कर रहे है तो तब तो हो गयी पढ़ाई ?


HOW TO START PREPARATION FOR UPSC

आज नौकरी के लिए बहुत ज्यादा चुनौतियां है। आप को  लोगो से अलग रह कर , विशेष रणनीति बनाकर ही पढ़ाई करनी होगी अन्यथा आप हमेशा सफलता से कुछ कदम दूर ही रहेंगे।आज से ही अपने लिए कुछ TIME निकलना शुरू करे। अपने अकेलेपन से प्यार करे। अपनी BOOKS से प्यार करे। अगर आप बोर हो तो भी Smartphone या Laptop से दूर रहे। बोरियत मिटाने के लिए भी कुछ मनोरंजक पत्रिकाये , Comix , Novel  पढ़े। कुल मिला कर आपको पढ़ना ही है। पढ़ाई को ही मनोरंजन का साधन बनाये।

क्या दया दुःख का कारण है ?

©Asheesh kumar, unnao

Featured Post

SUCCESS TIPS BY NISHANT JAIN IAS 2015 ( RANK 13 )

मुझे किसी भी  सफल व्यक्ति की सबसे महतवपूर्ण बात उसके STRUGGLE  में दिखती है . इस साल के हिंदी माध्यम के टॉपर निशांत जैन की कहानी बहुत प्रेर...