BOOKS

CSAT लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
CSAT लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 24 अगस्त 2015

upsc general study paper-2 2015 : some observation

सर्वाधिक तार्किक और युक्तिसंगत
सबसे तर्कसंगत उपनिगमन
सर्वाधिक तार्किक तर्कसंगत  और महत्वपूर्ण सन्देश
सर्वाधिक तार्किक अनुमान
न्यूनतम आवश्यक
सर्वाधिक वैध पूर्वधारणा
निर्णायक अनुमान
सबसे विश्वासप्रद स्पष्टीकरण
सर्वाधिक तार्किक धारणा


आशा है ऊपर के वाक्य पढ़कर आपको याद आ गया होगा। कौन कहता है पेपर २ अब आसान हो गया है। जैसा लग ही रहा था पेपर २ अब भी बहुत से लोगो के लिए चुनौती ही है। सीधी और सरल शब्दों में अगर आपका दिमाग तेज नही है आप सिर्फ मेहनती है तो आपके लिए अब भी pre  बहुत कठिन पड़ेगा। कल के पेपर को देख कर मुझे लगता है अभी भी पेपर २ , बहुत से लोगो के लिए काफी मुश्किल है।










बुधवार, 25 जून 2014

SOME TIPS FOR IAS PRE



काफी लोगो ने Message  किया है २४ अगस्त के लिए कुछ टिप्स दे दीजिये। सोच काफी दिनों से रहा था पर समझ में नही आ रहा था कि हिंदी मीडियम के लिए क्या टिप्स हो सकते है। इस साल मेरिट और नंबर को देख कर एक चीज समझ में आती है। जहाँ इंग्लिश मीडियम ( iit ,iim ) csat में १६० अंक आसानी से ले आते है वहीँ हिंदी के लिए १३० अंक लाना मुश्किल होता है। इसमें कोई संदेह नही है कि आप का पहला पेपर अच्छा हो जाता है। १०० अंक तक आप मेहनत से जुटा सकते है। पर याद रखे पहला पेपर कितना ही तैयार कर ले रोल दूसरे पेपर  का ही ज्यादा रहेगा।

दूसरे पेपर के हर भाग के लिए आप अच्छे से तैयारी करे। मै उन लोगो के लिए लिख रहा हूँ जो काफी अच्छे होते हुए भी मैन्स देने से वंचित रह जा रहे है। एक बहुत रोचक बात यह है कि पैरा के प्रश्न कितना भी अच्छे करे मेरे विचार से ५० प्रतिशत ही सही कर पा रहे है। इसलिए पैरा को बहुत सावधानी से करे। हिंदी के प्रेमी होने के बावजूद आप इंग्लिश को avoid न करे। इंग्लिश वाले पैसेज पूरे पुरे सही करने का प्रयास करे। (अब इसके लिए कोई टिप्स मत मागना आपको पता है करना क्या है किसी अच्छी बुक से जम कर practice करें   ) . गति बहुत मायने रखती है और अभ्यास से गति मिलेगी। अगर किसी कोचिंग का टेस्ट सीरीज मिल जाये तो उसे समय देखकर हल करे। करिअर लांचर की टेस्ट सीरीज अच्छी है।

अब और क्या कहु मेरे साथ एक दोस्त है हिंदी से है पिछले साल pre में २७९ मार्क्स लाये है। इस ब्लॉग  की पोस्ट भी नियमित पढ़ते है। जब कभी अगर जानना चाहो कि कैसे तयारी करते हो तो मुस्करा कर कहेंगे सर मै तो २ दिन पढ़ कर दे आता हूँ। मुझे उनके जबाब से बहुत गुस्सा आती थी पर अब लगता है कि वो सही है और कोई यह ठीक ठीक नही बता सकता है कि करना क्या है। मेरा मतलब है कि टॉपर की बात या टिप्स आप पर भी लागू हो जाये जरूरी नही। ब्लॉग  को मैंने सामूहिक सहभागिता के लिए बनाया था पर कोई भी अपना अनुभव शेयर करने की जहमत समय की कमी के चलते नही उठा पा रहा है।

हिंदी में अच्छे नंबर से pre पास करने वालो , टिप्स न बताने के लिए जनता आपको माफ़ नही करेगी। भाई , और क्या लिखू समझ न आ रहा है। mrunal के वेबसाइट को देखते रहे वहाँ अच्छे टिप्स मिल जायेगे।
एक बड़ी टिप्स आप के लिए यह हो सकती है
फेसबुक और व्हाट एप का प्रयोग बंद कर दे अगर सच में पास होना है। मेरी शुभकामनाये आप के साथ है।

(पोस्ट बहुत अनमने और जल्दी में लिखी गयी है फिर आशा है आप अपने मतलब की चीज निकाल लेंगे।  अगर आप से अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है तो आगे भी कुछ ऐसी पोस्ट की उम्मीद कर सकते है।) 

गुरुवार, 31 जनवरी 2013

TIPS FOR ENGLISH


अंग्रेजी के खण्ड की तैयारी के लिये कुछ टिप्स।


1. अपनी शब्दावली को मजबूत करें। इससे आप बच नही सकते । यदि इस बिन्दु की लापरवाही आपके सपने को चूर कर सकती है।



2. प्रतिदिन कुछ नयें शब्दों को सीखें। इसे अपनी पाकेट डायरी में नोट भी करते चलें। पेन्सिल से नोट करें जब आप उन शब्दों से अच्छी तरह से परिचित हो जायें । डायरी से उन शब्दों को हटा दीजिये।


3. अगला चरण है व्याकरण का ज्ञान।आप अपने स्तर से इसे तैयार करे।


4. आपको अंग्रेजी  के मुहावरे आदि से परिचित होना पडेगा। पिछले वर्ष एक प्रश्न इसी के चलते मुश्किल हो गया था।


5. अनुवाद करने की आदत विकसित कीजिये। नियमित तौर पर किसी समाचार पत्र, पत्रिका से 10 वाक्यों का अनुवाद हिन्दी में करने की कोशिश कीजिये।


6. किसी अंग्रेजी समाचार पत्र का नियमित अध्ययन करिये। यह बिन्दु इतने बाद इसलिये क्योंकि यह आसान काम नही है।पेपर पढना तभी अच्छा जब आप उपर के बिन्दुओ  पर परिश्रम करना प्रारम्भ कर चुके हो। किसी के कहने में आकर द हिन्दु जैसे पेपर को पढना न शुरू कर दीजिये। कुछ भले जोश में आप समय देकर इसे समाप्त कर दें पर शीघ्र ही आप यह महसूस करेंगें कि आप समय बहुत जा रहा है और आपको लाभ बहुत कम।


7. इसलिये अंग्रेजी की तैयारी बहुत ही क्रमबद्व तरीके से करिये।


8. आप की यह क्रमबद्वता सिविल सेवा के तीनो ही चरणों मे सहायक होगी।


9. परीक्षा हाल में पहले प्रश्नों को पढें फिर पैरा को। यह ज्यादा सहज और सटीक तरीका होगा।


10. परीक्षा हाल में अपने चित्त को एकाग्र कर प्रश्नों को हल करें


11. पैरा पढते समय लेखक के भाव को समझने का प्रयास करे।


12. चारों विकल्पों को पढ कर ही उत्तर दीजिये।संघ लोक सेवा आयोग की खास बात यह है कि सही विकल्प के साथ ही उसका करीबी विकल्प जरूर रखता है।

© ASHEESH KUMAR ,UNNAO

रविवार, 20 जनवरी 2013

SOME DIFFICULT HINDI WORDS FOR CESAT


यहाॅ पर मैं  CSAT PAPER II, HINDI COMPREHENSION     के लिये बहुत महत्वपूर्ण सामग्री दे रहा हूॅ। कृपया इन शब्दों को समझ कर आत्मसात करें।  आपकी इसमें दक्षता  HINDI COMPREHENSION में   बहुत सहायक होगी। इसे मैं समय समय पर UPDATE   करता रहूगाॅ। कुछ WORDS, FONT के चलते अशुद्ध  (WRONG) दिख रहे हैं इसके लिये मुझे खेद है समय आने पर इस कमी को दूर कर दूगाॅ।  



 संवाहक
 निर्वाह
 संवर्ग
 व्यापक 
 त्वरित 
 मानदेय
अंकक्षेण
 प्रावधान
 प्रायोजन
 आवास
 निस्तारण
 निवारण
 अवसंरचना
 संसाधन 
 वृष्टि
 भागीदारी
 अवगत
 सुमेलित
 आंकडा
 प्रविष्ट
 पारदर्षिता
 जबाबदेही
 ज्ञापन
 समन्वय
 विपणन
 वितरण
 दोहन
 सहभागी
 सर्वांगीण
 परिकल्पना  
पंजीकरण
  निष्पादित
  विमर्ष
   उजागार
   अखण्डता 
चुनिंदा
 निगरानी
 सार्थक
 समेकित 
मुद्रित
सम्बल
 अभिनव
   निर्वहन
 पाबंद
 उन्नयन
वाकिफ
 स्वेच्छा
   सहभागिता
 समागम
  प्रखण्ड
  प्रचुर 
 पर्याप्त 
 बहुतायत
 वजह
 तमाम 
उपयुक्त 
संस्करण
 प्रकोप
  श्राव
  वनस्पतिक
  दूषित
 पद्धति
 समुदाय
 जनकेन्द्रित 
 संचयन 
 आपूर्ति 
  अभियान
 सहयोजित
 आधारभूत
  हितग्राहियों 
संप्रषेण
  बीड़ा 
घनिष्ठ
 संक्रामक
 इतिश्री 
 अवरूद्ध 
  भूमिगत 
उपागम 
विविरणात्मक
 स्वावलम्बी 
भयावह
  विसर्जित
  सघन
  वरीयता 
बहाली 
त्वरित 
  परवान
  अहमियत
  निजात 
समीक्षा
 आगाह
 फीसदी
 पुख्ता 
प्रजातिया
 श्रमजीवी
VERY SOON I WILL GIVE ABOVE MENTIONED WORDS SYNONYMS AND THEIR ENGLISH MEANING.  
    

बुधवार, 16 जनवरी 2013

USEFUL TIPS FOR CSAT PAPER II IN HINDI


मेरे सामने दो स्थितियाॅ है एक मैं उनके लिये लिखुॅ जो अभी नये है अभी सिविल सेवा में प्रतिभाग करने को सोच रहे है और दूसरे वो मित्र जो काफी अनुभवी है उनके पास सीमित अवसर बचे है। मेरी वरीयता दूसरे वर्ग को अधिक है। हिन्दी माध्यम के मित्रों के साथ एक विशेष समस्या होती है वह है अफवाहों की समस्या। इस समय हम  उलझन में कि मुख्य परीक्षा का प्रारूप क्या होगा ? क्या विषय हटा दिये जायेगंे या फिर पूर्व जैसा ही प्रारूप रहेगा । यहाॅ पर मेरा यही कहना है कि किसी प्रकार का भ्रम न रखते हुये आप प्रारभिक परीक्षा पर अपना फोकस करे। 2 फरवरी 2013 को संघ लोक सेवा आयोग की विज्ञप्ति में सब स्पष्ट हो जायेगा।
    प्रारभ्भिक परीक्षा का विश्लेषण से स्पष्ट है कि हिन्दी माध्यम के प्रतियोगियों को पेपर 2 में अधिक चुनौती का सामना करना पड रहा है। अंग्रेजी के पैरा की बात छोडिये, हिन्दी के पैरा का भाव स्पष्ट ठीक तरीके से नही हो पा रहा है। वजह है हिन्दी पैरा का अनुवाद अंगे्रजी अनुच्छेद से ही कर प्रस्तुत किया जा रहा है। ऐसे में अनुवाद का भाव बहुत ही कठिन तथा उलझन भरा होता है। मैंने इस समस्या से निपटने से कुछ बिन्दु पर विचार किया। आशा है ये आप के  लिये कुछ सहायक होगंे।
1. सर्वप्रथम दोनो वर्ष के सीसैट के पेपर से अपनी हिन्दी की शब्दावली तैयार करें। एक ओर हिन्दी के शब्द , दूसरी ओर उनका अंग्रेजी शब्द। 
2. सच तो यह है कि हम हिन्दी और अंगेजी को पढते पढते दोनो ही भाषाओं के कुछ शब्दों के भाव को उचित तरीके से समझे बगैर ही पढनें के आदी हो गये है। इसके चलते अनुच्छेद का भाव टूट जाता है नतीजा होता है प्रश्न हल करते समय परेशानी। इस लिये आवश्यक है कि अपनी पठन गति को उस स्तर पर ही रखें जहाॅं आप सहजता से भाव को पकडते हुये चल सके।
3. पढने में अजीब लगे पर समय की माॅग है कि आप अपनी हिन्दी की एक पाकेट डायरी बनाये जिसमें आप हिन्दी के शब्दों को नोट करना शुरू कर दीजिये।
4. मेरी कोशिश रहेगी कि आप को इस ब्लाग में सरसता, सहजता के साथ परीक्षा अनुरूप शब्दावली का प्रयोग कर आप को उस माहौल के अनुरूप वातावरण प्रदान करूॅ।
5. प्रायः आप को यह सलाह दी जाती है कि आप विविध विषयों का अध्ययन करें। पर सीसेट के अनुरूप विषय कहाॅ से मिले? विभिन्न पत्रिकाओं यथा योजना, कुरूक्षेत्र के लेख तथा जनसत्ता जैसे समाचार पत्र के सम्पादकीय काफी सहायक हो सकते है।
6. एन.सी.आर.टी. की पुस्तकों को पढना और उनके परिभाषिक शब्दों को नोट करना काफी सहायक होगा।
7. आम बातचीत में धीरे धीरे परिभाषिक शब्दों का प्रयोग करना प्रारंभ करें।

Featured Post

SUCCESS TIPS BY NISHANT JAIN IAS 2015 ( RANK 13 )

मुझे किसी भी  सफल व्यक्ति की सबसे महतवपूर्ण बात उसके STRUGGLE  में दिखती है . इस साल के हिंदी माध्यम के टॉपर निशांत जैन की कहानी बहुत प्रेर...