BOOKS

solved ias ans 2015 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
solved ias ans 2015 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 31 मई 2016

दिनकर की कविता मे राष्ट चेतना


दिनकर की कविता मे राष्ट चेतना 
  1. भावों के आवेग प्रबल
        मचा रहे उर में हलचल    रेणुका 
  2. पूछेगा बूढ़ा विधाता तो मैं कहूँगा
        हाँ तुम्हारी सृष्टि को हमने मिटाया।
  3. रे रोक युद्धिष्ठिर को न यहाँ
        जाने दे उनको स्वर्ग धीर
        पर फिरा हमें गांडीव गदा
        लौटा दे अर्जुन भीम वीर।      
    हिमालय
  4. कितनी मणियाँ लुट गईं! मिटा
        कितना मेरा वैभव अशेष
        तू ध्यानमग्न ही रहा, इधर
        वीरान हुआ प्यारा स्वदेश।
  5. धर्म का दीपक, दया का दीप
        कब जलेगा, कब जलेगा
        विश्व में भगवान।     
    कुरुक्षेत्र
  6. दूध दूध ओ वत्स तुम्हारा दूध खोजने जाता हूँ मैं
        हटो व्योम के मेघ पंथ से स्वर्ग लूटने आता हूँ मैं     
    हाहाकार
  7. चढ़ कर विजित श्रृंगों पर झंडा वही उड़ाते हैं।
        अपनी ही उँगली पर जो खंजर की जंग छुड़ाते हैं।
  8. सारी दुनिया उजड़ चुकी है गुजर चुका है मेला;
        ऊपर है बीमार सूर्य नीचे मैं मनुज अकेला।          
    अंतिम मनुष्य-सामधेनी'
  9. आशा के स्वर का भार पवन को लेकिन लेना ही होगा
        जीवित सपनों के लिए मार्ग मुर्दों को देना ही होगा।
  10. कलम आज उनकी जय बोल !
        जला अस्थियाँ बारी बारी
        छिटकाई जिनने चिनगारी
        जो चढ़ गए पुष्प वेदी पर लिए बिना गरदन का मोल              
    'हुंकार

यह पोस्ट भी आईएएस के लिए हिन्दी साहित्य विषय लेकर तैयारी कर रहे मित्रो के लिए है । ऊपर लिखी लाइंस इधर उधर से साभार कॉपी किया है । दिनकर भी इन दिनो यूपीएससी के काफी म्हत्वपूर्ण हो गए है । लाइंस अगर याद रहेगी तो बाकी आप लिख ही लेंगे । 

शुक्रवार, 27 मई 2016

यशपाल का " झूठा सच"


यशपाल का " झूठा सच"



  • भारत विभाजन की मार्मिक अभिव्यक्ति 
  • दो भागो मे -1 वतन और देश 2 देश का भविषय 
  • प्रमुख पात्र - जयदेव पूरी ,उसकी बहन तारा , उसकी प्रेमिका कनक , मास्टर राम लुभाया , इनके बड़े भाई राम ज्वाला , डा. प्राणनाथ ,
  • पहला भाग लाहौर की कथा है तो दूसरे में दिल्ली 
  • सम्प्रदायिक दंगे , उसकी पृवत्ति कथा का सटीक विवरण है।  
  • यशपाल जी  ने  कलम को माध्यम बना कर अपने भोगे यथार्थ को उकेरा है 
  • इस नावेल में तत्कालीन समाज के हर पहलू पर नजर डाली गई है।  
  • स्त्री विमर्श की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण 
  • श्यामा जो की ३३ की होकर भी अविवाहित है उसका सम्बन्ध डे  से  है जोकि विवाहित है 3 बच्चों का पिता भी है।  
  • इस नावेल की भाषा बहुत  सरल और प्रवाहमयी  है  . कथानक बहुत  लम्बा होते हुए भी उबाऊ नहीं है क्योंकि  भाषा जनजीवन की भाषा है।  



  • झूठासच में सच को कल्पना से रंग कर उसी जन समुदाय को सौंप रहा हूँ जो सदा झूठ से ठगा जाकर भी सच के लिये अपनी निष्ठा और उसकी ओर बढ़ने का साहस नहीं छोड़ता। -यशपाल
  • ‘झूठा सच’ देश विभाजन और उसके परिणाम के चित्रण की काफ़ी ईमानदारी से लिखी गई कहानी है। पर यह उपन्यास इसी कहानी तक ही सीमित नहीं है। देश-विभाजन की सिहरन उत्पन्न करने वाली इस कहानी में स्नेह, मानसिक और शारीरिक आकर्षण, महात्वाकांक्षा, घृणा, प्रतिहिंसा आदि की अत्यंत सहज प्रवाह से बढ़ने वाली मानवता पूर्ण कहानी भी आपको मिलेगी। ‘‘...‘झूठा सच’ हिन्दी उपन्यास साहित्य की अत्यंत श्रेष्ठ और प्रथम कोटि की रचना है। - आजकल, अक्टूबर, 1959






    • फुटनोट :- पुराने दिनों में जब नावेल पढ़ने का बहुत  उत्साह था एक दिन उन्नाव के गांधी पुस्तकालय में वहाँ  के संचालक " मास्टर जी " ने मुझे पढ़ने के लिए "झूठा सच " दिया।  घर ले भी गया पर पूरा पढ़ न सका  . कुछ इसी तरह  भीष्म शाहनी कृत " तमस " के साथ भी हुआ था।  
      इन दिनों आईएएस  में कोर्स में यह दोनों न होते हुए भी इससे जुड़े प्रश्न पूछे जा रहे है।  हर बार इन प्रश्नों को हल करना काफी कठिन रहता है। उक्त लेख इधर उधर से सामग्री ले कर जुटाया गया है कुछ और जरूरी लेखो को आगे लिखने की कोशिश करुगा। अगर आप कुछ इसमें जोड़ सके तो कमेंट में लिखिए।  थैंक्स।  




















      Featured Post

      SUCCESS TIPS BY NISHANT JAIN IAS 2015 ( RANK 13 )

      मुझे किसी भी  सफल व्यक्ति की सबसे महतवपूर्ण बात उसके STRUGGLE  में दिखती है . इस साल के हिंदी माध्यम के टॉपर निशांत जैन की कहानी बहुत प्रेर...