BOOKS

STARTING लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
STARTING लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 8 मई 2015

IF YOU ARE GOING TO APPEAR IN CIVIL SERVICE EXAM (PRE) 2015

टॉपिक : ६९

यदि आप इस बार  आईएएस के प्रीएग्जाम में बैठने जा रहे है तो आपके लिए कुछ जरूरी सलाह 

१. सबसे पहले पुराने /पिछले सालो के पेपर देखे।  उनसे समझे किस तरह के प्रश्न पूछे जाते है।  
२.  बहुत से लोगो को लगता है कि  किसी एक पेपर में अच्छा स्कोर करके वह एग्जाम क्लियर कर लेंगे। वास्तव में यह एक भ्रम है।  आपको दोनों ही पेपर में अच्छा स्कोर करना होगा 
३. दूसरे पेपर में कम प्रश्न है और अंक ज्यादा। इसमें आप को बहुत सतर्कता से बढ़ना होगा। कोई भी प्रश्न अगर गलत हुआ तो आपका नुकसान भी ज्यादा होगा। 
४. दूसरे पेपर के लिए अपने स्तर पर , अपनी कमजोरियों को ध्यान में रख कर रणनीति बनाये 
५. पहले पेपर में हर साल विविधता होती है।  पिछले साल बहुत ही रटने वाले प्रश्न आ गए थे। इस पेपर के लिए बहुत ठोस तैयारी करे। बहुत सारी  किताबो के साथ लुसेंट भी रटने के प्रयास  करे ( नेशनल हाईवे वाला प्रश्न याद है न पिछले साल जो पूछा गया था ? ) 
६. परीक्षा हाल  में बहुत सारी  समस्याओं में एक है भरम होना। लोग अक्सर जल्दबाजी में गलत विकल्प चुन लेते है और कुछ लोग जल्दी में गलत गोला भी रंग देते है। इनसे बचने के लिए जरूरी है बहुत सारा अभ्यास और ढेर सारी मेहनत। 
७. जितनी ज्यादा तैयारी , उतना ज्यादा आत्मविश्वास। 
८. भले अभी काफी समय लग रहा हो पर अगस्त के लिए ज्यादा समय नही बचा नही है।  इसलिए अब एक एक पल प्री  के लिए समर्पित हो। ( खास तौर पर वो लोग जो मैन्स की तैयारी कर के बैठे है पर दुर्भाग्य से प्री नही निकल पाता है। ) 
९.  सीसैट में मैथ को लेकर बहुत से लोग परेसान रहते है। आप उससे डरे नही। मुश्किल से ५० टाइप के प्रश्न मैथ के पूछे गए होंगे। आप पिछले सालो के प्रश्न हल कर डाले। उनमे स्पीड पा  ले। आप का काफी काम हो जायेगा।  
१०. अंतिम और सबसे जरूरी सलाह :- अति आत्मविश्वास से बहुत बचे।  न जाने कितने ही स्मार्ट लोग जो पहली ही बार में सिलेक्शन लेने का दावा कर रहे थे प्री में बाहर हो गए। इसलिए कभी भी अपनी तैयारी  पूरी न माने। ज्यादा दावे करने से बचे। शांत रहे। चुपचाप लगे रहे और दुनिया को दिखा दे। 


हिन्दी माध्यम से सिविल सेवा





















रविवार, 22 मार्च 2015

SEVEN MOST IMPORTANT BOOKS FOR UPSC

सिविल सेवा के लिए 7 सबसे महत्वपूर्ण किताबे
१. इतिहास : स्पेक्ट्रम
२. भूगोल   : महेश वर्णवाल
३. इकोनॉमिक्स : लाल एंड  लाल
४. राजव्यवस्था  : ऍम. लक्ष्मीकान्त
५. मैथ और रीजनिंग : अग्रवाल की बुक्स
६. पर्यावरण : अरिहंत
7. लुसेंट
बैगर कोचिंग कैसे सफलता पाये ?
HOW TO START PREPARATION, SOME USEFUL TIPS
7 Most useful books for upsc preparation
1. History : spectrum
2. Geography : Mahesh Barnwal
3. Polity : M.Laxmikant
4. Economy : Lal & Lal
5. Maths & Reasoning : R.S. Agrwal
6. Environment : Arihant
7. Lucent GK

IAS AND STATE CIVIL SERVICES

गुरुवार, 24 जुलाई 2014

IAS AND STATE CIVIL SERVICES

टॉपिक ४६ 
आप क्या मारना पसंद करेंगे हाथी या चीटी ?


इससे पहले पेटा से जुड़े लोग हंगामा मचाये मै साफ कर दू ये शीर्षक सिर्फ प्रतीक मात्र है। पिछले माह शायद प्रतियोगिता दर्पण में एक इंटरव्यू पढ़ रहा था वही ये शीर्षक लिया है। दरअसल यहाँ पर हाथी का मतलब आईएएस से है और चीटी का मतलब PCS यानि प्रांतीय प्रशासनिक सेवाओ (MPSC, GPSC, HPSC, MPPCS, RAS etc.)  से है। उस इंटरव्यू में उस टॉपर से किसी ने कहा था कि जब आप हाथी मार सकते है तो चीटी क्यों मार रहे है ?

इस प्रश्न का कोई सर्वमान्य जवाब नहीं हो सकता है। क्या अच्छा है ? आईएएस और PCS एक साथ देना चाहिए या सिर्फ आईएएस ही टारगेट पर होना चाहिए। मै अपनी बात करू तो शुरू में न तो आईएएस के बारे में सोचता था न PCS के बारे में। बस ये लगता था कोई भी छोटी मोटी जॉब मिल जाय तो इस बेरोजगारी से राहत मिले। तैयारी के दिनों में धीरे धीरे मित्रो से परिचय हुआ तो आईएएस PCS  के बारे में भी सोचने लगा। शुरू के दिनों में मुझे सौभाग्य से कहु या दुर्भाग्य से कहु मुझे ऐसे गुरु मिले कि PCS से मन ही उचट गया। क्या क्या बातें बतायी जैसे इस में बहुत लेट में सलेक्शन होता है ? पोस्ट बहुत कम आती है। स्केलिंग होती है। रटने वालो का होता है। अमुक सर , ने ६ बार इंटरव्यू दिया पर चयन न हुआ। यहाँ जुगाड़ भी चलता है। अमुक सरनेम होगा तो जल्दी चयन हो जायेगा।  ये बच्चो का खेल नही है। ज्यादातर ३५ से ४० की उम्र चयन हो पता है। तुम्हारे बाल झड़  जायेंगे पड़ते पड़ते आदि आदि ( थोड़े बहुत अंतर के साथ यही समस्याये हर राज्य में है राजस्थान में भी कोर्ट में मैटर है। मध्य प्रदेश में सगे संबधी वाला विवाद , गुजरात में १० साल बार पोस्ट आई है )

  अच्छा इन गुरु से जो बातें पता चली वो अंशतः सत्य ही थी। हमारे उत्तर प्रदेश में आज भी २००८ या २००९ के कुछ रिजल्ट बाकि है। सोचिये २०१४ में ६ साल बाद भी रिजल्ट आना बाकि है। यही सब देख कर मै शुरू में PCS के फॉर्म भर कर भी नही देता था। शुरू ने कहानी ये रही की आईएएस का PRE निकल गया पर PCS में PRE से ही बाहर।  खैर बाद में कुछ LOWER और समीक्षा अधिकारी के PRE निकले तब तक मुझे सेंट्रल गवर्नमेंट में चुन लिया गया और PCS की कहानी रुक गयी। फॉर्म PCS का  हर बार भरा  पर देने का अब मन नही होता है।

आईएएस २०१० तो बहुत ठीक था। जमकर मेहनत करो और १ साल के भीतर चयन। PCS से ज्यादा पोस्ट भी आती थी।कितने ही रिक्शा वाले , मजदूर , किसान , सब्जी बेचने वालो के बेटे आईएएस बन गए। 

पर अब कहानी बदल गयी है। कल की दिल्ली की घटनाओं से मन बहुत खिन्न और उदास है। ये पोस्ट तो बहाना भर है कल की खिन्नता दूर करने की । मैंने हमेशा अपने परिचित से बड़ी सोच रखने को कहा है। पिछली पोस्ट ४४  में जिस साथी की बात कर रहा था उनसे हमेशा मै कहा करता था कि जब आईएएस बनने की क्षमता है तो क्यों PCS में पड़े हो आदि आदि। कितने ही लोगो से मैंने कहा था कि बहुत से लोग आईएएस को हौव्वा मानकर फॉर्म नही भरते है जबकि हर प्रतियोगी को आईएएस का फॉर्म जरूर भरना चाहिए चयन हो न हो पर आप उस स्तर तक सोचना तो सीख जायेंगे।

पर मौसम और समय बदल गया है। अब तो यही कह सकता हूँ कि मेहनत और सोच से ही काम नही चलने वाला है। समझदारी दिखने का वक़्त है। PCS में भी प्रयास करे खास कर जब आपके पास कोई जॉब न हो। और जो जॉब कर रहे है वो भी अगर मैनेज कर सकते है तो आईएएस के साथ साथ PCS के लिए प्रयास जारी रखे। हा मुझसे तो PCS की लम्बी तैयारी न हो पायेगी। 

( इस बात को लेकर अपने अपने बहुत से तर्क हो सकते है कुछ लोग PCS को आईएएस के लिए प्रैक्टिस के रूप में ले सकते है तो कुछ लोगो के लिए PCS , आईएएस से भटकाव भी है। आशा है आप अपनी सोच और उलझनों को शेयर करेंगे। न चाहते हुए भी अब २४ अगस्त के लिए शुभकामनाये। सर के बल खड़े होकर पढ़ाई शुरू करने का वक़्त आ गया है। एडमिट कार्ड सामने चिपका कर रात दिन पढ़ाई शुरू करिये। आपको एक पोस्ट से मतलब है।आंदोलन अपनी जगह है और एग्जाम अपनी जगह है।  सभी को हार्दिक शुभकानाए )

शुक्रवार, 18 जनवरी 2013

HOW TO START PREPARATION, SOME USEFUL TIPS



आज के युग  में शायद ही ऐसा कोई युवा हो जो सिविल सेवा की गरिमा से परिचित न हो।प्रायः हम सभी इस के बारे में जानते है पर सही मार्गदर्शन  के अभाव में हिन्दी माध्यम से प्रतियोगी अपने शुरूआत के प्रयास यूॅ ही गवाॅ देते है और जब अनुभव होता है तक बहुत देर हो चुकी होती है। यहाॅ पर मैं कुछ सुझाव प्रस्तुत कर रहा हॅ जो आपकी प्रारम्भिक तैयारी में बहुत सहायक सिद्ध होंगे

1. सबसे पहले जरूरी है सिविल सेवा के सभी चरणों के बारे आप परिचित हो। यहाॅ पर अपेक्षा कर रहा हॅू आप को इस के बारे में जानकारी है यद्यपि भविष्य की पोस्ट में उक्त विषय पर सम्पूर्ण चर्चा करूगा।

2. आप सर्वप्रथम पूर्व वर्षों के हल पश्न  पत्रों का संकलन खरीद लीजिये।इसको आप समझने का प्रयास करिये। याद रखिये ये प्रष्न शायद ही दोहराये जाये पर आप यह तलाश  करने की कोशिस  कीजिये कि पश्न  की प्रकृति क्या है और ये कहाॅ से आ रहे है? यहाॅ पर स्पष्ट कर दूॅं कि पिछले 4 वर्षो से सामान्य अध्ययन के प्रश्नो  की NATURE विषिष्ट तौर पर से ध्यान दीजिये। एक ही पश्न में चार तथ्य डालकर  पश्न पूछने की बढ़ती प्रवृत्ति को आत्मसात करने की कोशिस कीजिये।

3. कक्षा 11 व 12 की एन.सी.आर.टी. की इतिहास, भूगोल,अर्थव्यवस्था आदि पुस्तकों को पढकर अपनी समझ विकसित करें।

हिन्दी माध्यम के छात्रों केा प्रथम प्रश्न  पत्र हेतु निम्न पुुस्तकों का अध्ययन अपरिहार्य है।

क. इतिहास के लिये बी.एल. ग्रोवर की पुस्तक
ख. भूगोल माजिद हुसैन एवं रमेष सिंह टी.एम.एच. प्रकाषन
ग. भारतीय अर्थव्यवस्था रमेष सिंह टी.एम.एच. प्रकाषन
घ. भारतीय राजव्यवस्था   एम. लक्ष्मीकांत
च. पर्यावरण हेतु इराक भरूचा की पुस्तक यू.जी.सी. 

यह सूची अन्तिम नही है पर मैं अधिक पुस्तकों की सुची देकर भ्रमित नही करना चाहता।उक्त पुस्तकों बारे में इतना ही कह सकता हॅं कि इतने अस्थिर दौर में भी इन पुस्तकों से कई प्रश्न  हाल के वर्षो में पूछे गये है।इस में इक बहुत ही परिचित पुस्तक को आप शामिल कर ले।लूसेंट सामान्य अध्ययन।मैने कभी इस पुस्तक को महत्व नहीं दिया पर अप्रत्यक्ष तौर पर इसकी प्रासगिकता बनी हुई है।
4. उक्त पुस्तकों का जितनी अधिक बार हो अध्ययन कर लीजिये। ये मुख्य परीक्षा के लिये भी समान रूप से उपयोगी है
(DEAR FRIENDS I AM SO SORRY DUE TO SOME FONT PROBLEM, HERE YOU CAN SEE SOME MISTAKE ,BUT PLEASE TRY TO UNDERSTAND MY MESSAGE . AS SOON AS POSSIBLE, I CAN SOLVE THE PROBLEM.) 

Featured Post

SUCCESS TIPS BY NISHANT JAIN IAS 2015 ( RANK 13 )

मुझे किसी भी  सफल व्यक्ति की सबसे महतवपूर्ण बात उसके STRUGGLE  में दिखती है . इस साल के हिंदी माध्यम के टॉपर निशांत जैन की कहानी बहुत प्रेर...