BOOKS

UPPCS लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
UPPCS लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 30 मई 2017

Indian Agriculture & pre mansoon

भारतीय कृषि तथा मानसून 

भारत एक कृषि प्रधान देश है. भारत की लगभग 60 प्रतिशत आबादी अभी भी आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर है। भारत की कृषि में वर्षा का यानि अच्छे व समय से आये मानसून का बहुत महत्व है। इस साल समय से पहले मानसून आना , भारत की अर्थव्यस्था के लिए शुभ संकेत है। इसमें बंगाल की खाड़ी में आये  मोरा चक्रवात की भूमिका भी मानी जा रही है। 
भारत विश्व के उन गिने चुने देशो में एक है जहां पर अच्छी बारिश होती है। इसके बावजूद कई दशकों से , तकनीकी व आर्थिक प्रगति के बावजूद भारत में वर्षा जल के सही प्रबंधन का अभाव देखा जा सकता है। हर साल बाढ़ व सूखा से देश के कई राज्य एक साथ जूझते है। बाढ़ व सूखा से निपटने के लिए बहुत सी योजनाये बनाई गयी है , इसके बावजूद हर साल इन आपदाओं के चलते बड़ी मात्रा में जान , माल की हानि होती है। 

वर्षा जल का सही प्रयोग देश की अर्थव्यस्था में काफी योगदान दे सकता है। आने वाले समय में जल संकट बढ़ता जायेगा। कुछ विद्वानों का अनुमान है कि जल संकट को लेकर तीसरा विश्व युद्ध भी हो सकता है। इस लिए भारत को अपनी विशेष अवस्थिति का गहनता से लाभ उठाने के लिए वर्षा जल का सर्वोत्तम तरीके से प्रबंधन करना चाहिए। भारत इस संदर्भ में इजरायल से काफी सीख ले सकता है जहाँ पर बहुत सीमित वर्षा होती है। इजरायल ने वर्षा जल प्रबंधन की नवाचारी , वहनीय तकनीक विकसित की है। आशा की जानी चाहिए कि भारत इस सदर्भ में पूर्व के सबक लेते हुए , इस गंभीर विषय में उचित कदम उठाएगा।  

आशीष कुमार 
उन्नाव , उत्तर प्रदेश।  

गुरुवार, 21 अप्रैल 2016

HOW TO SCORE GOOD IN YOUR OPTINAL SUBJECT



दोस्तों , आज एक मित्र ने सुबह मुझे message किया कि कुछ वैकल्पिक विषय के लिए टिप्स दू . वो uppcs का मैन्स लिखा था . मुझे जहाँ तक सुनने में आया है कि uppcs में इस बार बहुत कम नंबर मिले है . इस पोस्ट को लिखने से पहले ही बता दू uppcs या और कोई स्टेट का एग्जाम हो उसकी मार्किंग पैटर्न का कोई भरोसा नही है . 

  1.  optional subject में अच्छा स्कोर आये इसके लिए यह बहुत जरूरी है कि आप उस विषय में पूरी दक्षता रखते हो . 
  2. आपके पास कुछ न कुछ नया होना चाहिए . आप यह भी कह सकते है कि कुछ सब्जेक्ट का कोर्स तो हमेशा एक रहता है तो नया क्या लिखा जाय. मेरा कहने का मतलब है आपकी प्रस्तुति , अन्य लोगो से अलग होनी चाहिए . 
  3. इसके लिए आपको  BASIC BOOKS  पर ध्यान देना चाहिए . अक्सर लोग इस जगह मात खा जाते है .  HOW TO SCORE GOOD  IN YOUR  OPTIONAL  SUBJECT  BY  IAS KI PREPARATION HINDI ME
  4.  COACHING  के  NOTES भले कितने ही अच्छे और शार्ट क्यू न हो उनको पढ़ कर आप ज्यादा उम्मीद न करे क्यू कि सभी वही पढ़ते है और एक जैसा ही लिखते है . 
  5. विषय में मास्टर बनने की कोशिस करे . हर पहलू पर विचार करे . 
  6. हर रोज उस पर लिखने का अभ्यास करे . 
  7. सभी टॉपिक कवर करे . सिलेक्टेड पढने से भी आप कमजोर रह जाते है . 
  8.  मेरे विचार में विषय कोई भी आपको उसको टॉपिक वाइज  कम से कम ५ दफे पढना ही चाहिए . 
  9.  मैंने यह भी सुना है uppcs में कुछ सब्जेक्ट काफी अच्छा स्कोर देते है . यह एक फालतू की बकवास सी है . आप देखा देखी अगर अपने सब्जेक्ट बदल देते है तो समझ लीजिये आप गर्त में गये . 
  10. जो भी चुने उसको हमेशा के लिए चुने . तभी आप मास्टर बन पायेगे . कुछ वक्त भले लगे पर जब आपकी सब्जेक्ट पर कमांड होगी आपका स्कोर भी लाजबाब होगा . 
  11.  Try to write answer everyday based on old year papers. 
  12.  Be a master in language . No matter you are from Hindi medium or English medium , just become expert. 
  13. If you have opportunity , try to check you answer by your seniors , mentor , teacher. ( you can send me on my email- ashunao@gmail.com or your can post your answer in comment. ) 
  14. Try to get IGNOU material on your subject. In my view , those are best notes. 
  15. When you write your answer in exam hall , be specific , to the point. 
  16. Do not write waste things , due to this sometimes examiner become irritated.  

मंगलवार, 2 फ़रवरी 2016

10 POINTS ABOUT MANREGA HINDI ME

आज से मनरेगा को १० साल पूरे  जायेगे।  परीक्षा की नजर से यह योजना बहुत चर्चित रही है।  लगभग सभी एग्जाम ias  pcs  के pre  , mains  और इंटरव्यू में इससे जुडी बातों  को अक्सर पूछा जाता है।  आज इसके बारे में कुछ पॉइंट्स

  1. संसद से यह एक्ट २३ अगस्त २००५ को पारित हुआ था।  
  2.  यह योजना २ फ़रवरी 2006   को  आंध्र प्रदेश के बंदावली  जिले के अनंतपुर  गावं में सबसे पहले लागू  की गयी थी।  
  3.  jean dreze को इसका नीति निर्माता माना  जाता है।  
  4.  इसे ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा लागु किया जाता है।  
  5. इसमें हर परिवार के एक सदस्य को हर साल 100  दिन का रोजगार देने का प्रावधान है।  
  6.  इसमें महिलाओं  के लिए 33 % आरक्षण का प्रावधान  है 
  7.   15  दिन तक रोजगार मिलने पर , बेरोजगारी भत्ता  दिए जाने का प्रावधान है।  
  8.  2 oct 2009  से इसे mgnrega नाम दिया गया है।  
  9. manrega  के बारे अधिक अधिक जानकारी यहां   से ले सकते है।  
  10.  यह प्रश्न कई बार पूछा गया है जो अक्सर लोगो से गलत हो जाता है - मनरेगा सबके के लिए है या सिर्फ पिछड़े और दलित लोगो के लिए।  उत्तर है सबके लिए जो भी काम करने का इच्छुक हो।  
  11. कार्य की अवधि 07 घंटे और सप्ताह में ६ दिन काम।  
  12.  अब तक 3.13 लाख करोड़ रूपये इस योजना में खर्च किया जा चुके है. 
मनरेगा का  उद्देश्य -

  1.  ग्रामीण रोजगार ताकि शहरों की तरह कम पलायन हो। 
  2. वित्तीय समावेशन। 
  3.  पंचायती राज संस्थाओ की मजबूती।  
मनरेगा की खामियां 

  1.  अवैध जॉब  कार्ड , फर्जी काम के आधार पर धन का घोटाला 
  2. इस योजना में जो भी काम किये गये उनसे कोई आउटपुट न मिल पाना सबसे बड़ी कमी मानी जा सकती है .  

गुरुवार, 21 जनवरी 2016

50 Important Topics for Geography in Hindi

पिछले दिनों किसी ने इस बारे में रिक्वेस्ट की थी।  आज मैंने कुछ टॉपिक्स जुटाने की कोशिस की है।  भूगोल बहुत बड़ा विषय है। इसमें बहुत से टॉपिक कवर होते है।  मैंने भारत तथा विश्व दोनों के topic को ही एक साथ लिखा है। इसमें uppcs , mppcs, ras, अन्य राज्यों में पूछे जाने वाले pre के प्रश्नों के साथ कुछ टॉपिक आईएएस के स्तर के है।
Most Important topic for ias ( Economy )


आईएएस तथा pcs की परीक्षा में मुख्य अंतर उनके स्तर को लेकर है।  राज्य की परीक्षायो में हमेशा one liner question पूछे जाते है तो दूसरी ओर आईएएस में हमेशा कांसेप्ट और बहुत गहन प्रश्न पूछे जाते है।  

  1.  पर्वत 
  2. घाटियाँ 
  3. महादिपीय सिधांत
  4. अल नीनो 
  5. ला नीनो
  6. पश्चिमी विक्षोभ 
  7. वन्य जीव अभ्यारण्य 
  8. मिट्टियो के प्रकार 
  9. मानसून 
  10. चक्रवात 
  11. प्रति चक्रवात 
  12. बांध 
  13. नहर 
  14. हरित क्रांति 
  15. फसलों के प्रकार 
  16. नगदी फसले 
  17. बागानी फसले 
  18. झुमिंग क्रषि 
  19. क्रषि के प्रकार 
  20. पशुपालन 
  21. सौर उर्जा 
  22. climate change
  23. global warming
  24. ज्वालामुखी 
  25. भूकंप 
  26. सुनामी 
  27. आपदा प्रबंधन 
  28. हरित गलियारा 
  29. ब्लैक होल 
  30. सौर मंडल 
  31. कर्क , मकर , विषुवत रेखा 
  32. महासागरीय धराये 
  33. प्रवाल भित्ति 
  34. मंग्रोव वन 
  35. वनों के प्रकार & उनमे पाए जाने वाले पेड़ 
  36. जनजातियाँ 
  37. बंदरगाह 
  38. सागरमाला 
  39. golden triangle
  40. sez
  41. EEZ
  42. BIG BANG THEORY 
  43. गॉड पार्टिकल 
  44. राजधानियां 
  45. नदियों पर बसे शहर ( pcs ) 
  46. देशो के पुराने नाम ( pcs)
  47. हिमनद 
  48. हिमानी 
  49. डेल्टा 
  50. ज्वारनद मुख 
  51. लैगून झील 
  52. जैविक खेती 
  53. ड्रिप सिचाई 
  54. ZERO TILLAGE 
  55.  सतत विकास 
  56. प्रदुषण ( जल , वायु , ध्वनि ) 
  57. नदियाँ 
  58.  BLUE ECONOMY
  59. समुद्री संसाधन 
  60. जलसन्धियाँ                                          

नोट :  वैसे तो सभी टॉपिक आपके परिचित ही होंगे अगर कोई टॉपिक आपको न मिले तो उसे कॉपी कर गूगल में सर्च करिये .. जरूरी जानकारी मिल जाएगी . भूगोल से जुडी जरूरी किताबे पर  पोस्ट फिर  किसी दिन ...

रविवार, 5 जुलाई 2015

Most Important topic for ias ( Economy )

Indian Economy 

1. राष्ट्रिय आय
2. सकल घरेलू उत्पाद
3 निवल घरेलू उत्पाद
4  भारत में आर्थिक नियोजन
5  पंचवर्षीय योजनाएं
6  कौशल विकास कार्यक्रम
7  रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया
8  राजस्व नीति
9 बजटरी नीति
10 सतत् पोषणीय विकास
11 मौद्रिक नीति
12 मुद्रा तथा पूंजी बाजार
13 विदेशी व्यापार
14 मुद्रा स्फीति
15 भारत के अंतराष्ट्रीय व्यापारिक सम्बंध
16 आर्थिक रूप से सम्बद्ध अंतर्राष्ट्रीय संस्थायें
17 विदेशी व्यापार नीति
18 विदेशी विनिमय
19 SARFAESI एक्ट
20 बैसेल ll
21 बैसल lll
22 गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थायें
23 अखिल भारतीय वित्तीय संस्थायें
24 औधोगिक क्षेत्र का विकास
25 CSR
26 लीड बैंकिंग
27 न्यूनतम समर्थन मूल्य
28 विभिन्न सब्सिडी योजना
29 सहकारी समितियां
30 कृषि क्षेत्र के विकास कार्यक्रम
31 गरीबी निवारण सम्बंधित योजनाएँ
32 स्वास्थ्य सम्बंधित योजनाएँ
33 महिला सशक्तिकरण से संबंधित योजनाएँ
35 समावेशी विकास
36 बेरोजगारी की अवधारणा
37 भारतीय स्टॉक एक्सचेंज
38 SEBI
39 GST
40 प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष कर
41 प्रत्यक्ष विदेशी निवेश
42 नचिकेत मोर कमेटी
43 बैंक लाइसेंस के लिए बिमल जलान कमेटी
44 पी.जे नायक कमेटी
45 अल्पसंख्यको के लिये- उस्ताद, नई मंजिल,हमारी धरोहर आदि योजनाएँ
46  विभिन्न देशो के स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांकों के नाम
47 आधारभूत संरचना का विकास
48  मानव संसाधन से जुड़े मुद्दे
49 आर्थिक समीक्षा 2014
50 Budget 2015

अगर आपको सिविल सेवा के लिए किताबो की लिस्ट देखना हो तो नीचे दिए लिंक पर जा कर देख सकते है . एक सफल स्टूडेंट ने इसे तैयार किया था  

BOOK LIST BY A TOPPER

सोमवार, 29 जून 2015

मध्यकालीन भारतीय इतिहास के 20 महत्वपूर्ण टॉपिक

मध्यकालीन भारत

1.प्रमुख वंश
*पाल
*राष्ट्रकूट
*प्रतिहार
* गजनवी 
*गुलामवंश
*ख़िलजी वंश
*तुगलक वंश
*सैयद वंश
*लोदी वंश
* मुग़ल वंश का उत्थान और पतन
2 भक्ति आंदोलन
3 विजय नगर का प्रशासन
4 धर्मत युद्ध
5 अहमदनगर का प्रशासन
6 सिख धर्म तथा उसके प्रमुख गुरु
7 प्रमुख साहित्यिक रचनाये
8  विभिन्न राजाओं के प्रमुख निर्माण कार्य
9 अकबर की मनसबदारी प्रणाली
10  प्रमुख कवि तथा  रचनाकार- आमिर खुसरो, रसखान,मल्लिक मोहम्मद जायसी, अबुल फजल, गुरु रामदास,रामानुज, वल्लभाचार्य, चैतन्य महाप्रभु, तुलसीदास, सूरदास, मीरा बाई, गुरुनानक, नामदेव, रविदास
11 हल्दी घाटी युद्ध
12 जहांगीर की दोअस्पा तथा सिंह अस्पा प्रणाली
13 खम्सा पांडुलिपी
14 सूफी आंदोलन
15 चिश्ती  सम्प्रदाय
16 फ़ारसी भाषा तथा भारतीय साहित्य
17 मुगल कालीन स्थापत्य तथा चित्रकला
18 संगम वंश
19 मध्यकालीन इतिहास की प्रमुख पुस्तके तथा लेखक
20 मुग़लकालीन शब्दावली- आइन, गंज, गाजी, इजारा,जरीब,खानकाह, मकतब, महल, मिरास,पटेल, आमिल, दाम, देसाई,अमलगुजार या किरोड़ी,अल्तमगा, फितना आदि।

मित्रो , सफलता पाने के लिए मैंने कुछ टिप्स वाली पोस्ट लिखी है जो इस ब्लॉग में सबसे ज्यादा पढ़ी और पसंद की जाती है , उनको पढना न भूले . 

सफलता के लिए टिप्स




सोमवार, 22 जून 2015

बौद्ध धर्म

बौद्ध धर्म

* बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बौद्ध थे।
* निर्वाण का अर्थ है जन्म मृत्यु के चक्र से मुक्ति
* गौतम बौद्ध ने दुःख के निवारण के लिए अष्टांगी मार्ग बतलाया -
1 सम्यक दृष्टि
2 सम्यक संकल्प
3 सम्यक वाक्
4 सम्यक कर्मांत
5 सम्यक आजीव
6 सम्यक व्यायाम
7 सम्यक स्मृति
8 सम्यक समाधि

* प्रचार की भाषा पालि को बनाया जो जन साधारण द्वारा बोली जाती थी।
*  बौद्ध धर्म के 3 अंग-
1 बुद्ध
2 संघ
3 धम्म

* बौद्ध धर्म के प्रमुख स्थल -भारत , श्रीलंका, बर्मा, तिब्बत, चीन, जापान आदि। 


    बौद्ध धर्म के व्यापक प्रसार के कारण-

* ब्राह्मणों की सर्वोच्चता
*  बढ़ता धार्मिक अन्धविश्वास
* वर्ण/जाति के आधार पर भेदभाव
* स्त्रियों की निम्न दशा
*सामाजिक असमानता
             इन सभी कारणों से लोग ब्राह्मण धर्म से छुटकारा चाहते थे जिसका रास्ता उन्हे बौद्ध धर्म के रूप में प्राप्त हुआ।
*एक अन्य कारण बड़े राजाओ द्वारा इसे अपनाया जाना भी था ।

* सुत्तपिटक- गौतम बौद्ध के धार्मिक उपदेशो का संग्रह
* विनयपिटक- बौद्ध संघ के नियम कानूनों की व्याख्या

        बौद्ध समितियाँ

1.पहली बौद्ध समिति - 483 ई.पू.
आयोजन राजगृह में अजातशत्रु के राज के दौरान
अध्यक्ष-महकश्यप नामक भिक्षुक 

2. द्वितीय बौद्ध समिति- 383 ई.पू.
आयोजन वैशाली में हुआ
अध्यक्ष- सर्वकमिनि नामक भिक्षुक

3.तृतीय बौद्ध समिति -250 ई.पू.
आयोजन पाटलिपुत्र में अशोक के राज के दौरान 
अध्यक्ष- मोगलीपुत तिस्स भिक्षुक
इस समिति में अधिधम्म पिटक की रचना हुई जिसमे बौद्ध धर्म के दार्शनिक विचारो का संकलन है।

4. चतुर्थ बौद्ध समिति- प्रथम सदी
आयोजन कश्मीर के कुंडल वन में कनिष्क के काल में 
अध्यक्ष- वसुमित्र
इस समिति के दौरान बौद्ध धर्म  दो भागो में बाँट गया-
 * हीनयान- मूल धर्म जो गौतम बौद्ध की शिक्षा का अनुशरण किया।
 * महायान- परिवर्तित धर्म जिन्होंने नई सोच तथा तर्क को स्वीकार। ये हीनयान से अधिक लोकप्रिय हुआ।

* हर्ष वर्धन ने छठे  महमोक्ष परिषद में चीनी यात्री ह्वेनसांग ने भी भाग लिया।
* बौद्ध मठो में पवरन नमक समारोह वर्षा ऋतु में आयोजित होता था जिसमे बौद्ध भिक्षु अपने अपराधो को स्वीकार करते थे।


       बौद्ध धर्म के ह्रास के कारण

* धीरे धीरे ये कर्मकांडो और अनुष्ठानो में फंस गया जिसका स्वयं ये धर्म विरोध करता था।
*  पालि भाषा छोड़कर संस्कृत अपनाना।
*बौद्ध विहार विलासिता का केंद्र बन गए।
* कुछ समुदायो तथा राजाओ द्वारा बौद्ध धर्म के प्रति कठोर रुख अपनाना।
* बढ़ते दान तथा सम्पदा के कारण विदेशी आक्रमणकारियों का निशाना बनना आदि।

रविवार, 21 जून 2015

Most Important History Topics for UPSC

प्राचीन भारत

1 हड़प्पा संस्कृति
2 आर्य तथा वैदिक काल
3 जैन और बौद्ध धर्म
4 मौर्य साम्राज्य
5 सातवाहन साम्राज्य                                                      
 6 गुप्त साम्राज्य
7 हर्ष साम्राज्य
8  भारत और मध्य एशिया सम्बन्ध 
9  दर्शन
     * सांख्य योग
      *न्याय
      *मीमांसा
10 प्रमुख मंदिर और गुफाये तथा उनकी   निर्माण शैली
11 मठ तथा स्तूप
12 प्राचीन भारत की नदियां तथा उनका वर्तमान क्षेत्र
13 प्रमुख शिलालेख तथा उनसे सम्बंधित राजा/साम्राज्य
14 विदेशी यात्री
15 प्रमुख रचनाएँ तथा रचनाकार

गुरुवार, 18 जून 2015

हड़प्पा संस्कृति का उद्भव और विकास

# हड़प्पा संस्कृति का उद्भव और विकास

* इसका नाम हड़प्पा इस लिए पड़ा क्योंकि इसका पता 1921 में पाकिस्तान के हड़प्पा नामक आधुनिक स्थल में चला।

* उत्तर में जम्मू कश्मीर से लेकर दक्षिण में नर्मदा नदी के मुहाने तक।
पश्चिम में बलूचिस्तान में मकरान समुद्र से मेरठ तक था।

* हड़प्पा संस्कृति का क्षेत्रीय विस्तार - पंजाब , सिंध , बलूचिस्तान,गुजरात हरियाणा पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक था।

* परिपक्व या उत्तर हड़प्पा कालीन नगर
1. पंजाब (पाकिस्तान) -हड़प्पा
2. सिंध (पाकिस्तान )-मोहनजोदड़ो , चन्हुदडो
3. गुजरात (खंभात की खाड़ी)- लोथल ,धोलावीरा
काठियावाड़ के प्रायद्वीप -रंगपुर,रोजदी
4. राजस्थान-कालीबंगा
5.हरियाणा- बनवली ,राखीगढ़ी
6. सुत्कागेडोर और सुरकोटदा भी दो तटीय नगर थे।

* हड़प्पा कल की तीनो अवस्थाएं धौलावीरा,राखीगढ़ी में मिलती है।

               नगर योजना 

* शासक वर्ग दुर्ग में रहता था तथा सामान्य लोग ईंटो से बने मकानों में रहते थे।
* सड़के एक दूसरे को समकोण पर कटती थी।
* हर छोटे बड़े मकान के प्रांगण में स्नानागार होते थे।
*जल निकासी- घरो का पानी बहकर  सड़को तक आता था जहा सड़को के निचे मोरियां बनी होती थी तथा ये ईंटो या सिल्लियों से ढकी होती थी
इसके अवशेष मुखयतः मोहनजोदड़ो तथा बनावली में मिले है।

                 कृषि

* सिंधु नदी काफी जलोढ़ और उपजाऊ क्षेत्र का निर्माण करती थी।
* कुंड (हल रेखा) कालीबंगा में देख गए ।
* फसल काटने क लिए शायद पत्थर के हँसिये करते थे।
* प्रमुख फसले-गेंहूँ ,जौ,राई, मटर , तिल चावल ,सरसों आदि।
*कपास का उत्पादन सबसे पहले सिंधु क्षेत्र में ही हुआ।

               पशुपालन

* गाय,बैल,भैंस,बकरी,भेड,सूअर,कुत्ता,बिल्ली गधे,ऊंट,हाथी आदि।
*सुरकोटदा से घोड़ो के अवशेष मिले है।
*हड़प्पाई लोगो द्वारा चावल उपजाना तथा हाथी पलना उन्हे उनकी समकालीन सभ्यता मेसोपोटामिया से भिन्न बनाता है।

गुरुवार, 24 जुलाई 2014

IAS AND STATE CIVIL SERVICES

टॉपिक ४६ 
आप क्या मारना पसंद करेंगे हाथी या चीटी ?


इससे पहले पेटा से जुड़े लोग हंगामा मचाये मै साफ कर दू ये शीर्षक सिर्फ प्रतीक मात्र है। पिछले माह शायद प्रतियोगिता दर्पण में एक इंटरव्यू पढ़ रहा था वही ये शीर्षक लिया है। दरअसल यहाँ पर हाथी का मतलब आईएएस से है और चीटी का मतलब PCS यानि प्रांतीय प्रशासनिक सेवाओ (MPSC, GPSC, HPSC, MPPCS, RAS etc.)  से है। उस इंटरव्यू में उस टॉपर से किसी ने कहा था कि जब आप हाथी मार सकते है तो चीटी क्यों मार रहे है ?

इस प्रश्न का कोई सर्वमान्य जवाब नहीं हो सकता है। क्या अच्छा है ? आईएएस और PCS एक साथ देना चाहिए या सिर्फ आईएएस ही टारगेट पर होना चाहिए। मै अपनी बात करू तो शुरू में न तो आईएएस के बारे में सोचता था न PCS के बारे में। बस ये लगता था कोई भी छोटी मोटी जॉब मिल जाय तो इस बेरोजगारी से राहत मिले। तैयारी के दिनों में धीरे धीरे मित्रो से परिचय हुआ तो आईएएस PCS  के बारे में भी सोचने लगा। शुरू के दिनों में मुझे सौभाग्य से कहु या दुर्भाग्य से कहु मुझे ऐसे गुरु मिले कि PCS से मन ही उचट गया। क्या क्या बातें बतायी जैसे इस में बहुत लेट में सलेक्शन होता है ? पोस्ट बहुत कम आती है। स्केलिंग होती है। रटने वालो का होता है। अमुक सर , ने ६ बार इंटरव्यू दिया पर चयन न हुआ। यहाँ जुगाड़ भी चलता है। अमुक सरनेम होगा तो जल्दी चयन हो जायेगा।  ये बच्चो का खेल नही है। ज्यादातर ३५ से ४० की उम्र चयन हो पता है। तुम्हारे बाल झड़  जायेंगे पड़ते पड़ते आदि आदि ( थोड़े बहुत अंतर के साथ यही समस्याये हर राज्य में है राजस्थान में भी कोर्ट में मैटर है। मध्य प्रदेश में सगे संबधी वाला विवाद , गुजरात में १० साल बार पोस्ट आई है )

  अच्छा इन गुरु से जो बातें पता चली वो अंशतः सत्य ही थी। हमारे उत्तर प्रदेश में आज भी २००८ या २००९ के कुछ रिजल्ट बाकि है। सोचिये २०१४ में ६ साल बाद भी रिजल्ट आना बाकि है। यही सब देख कर मै शुरू में PCS के फॉर्म भर कर भी नही देता था। शुरू ने कहानी ये रही की आईएएस का PRE निकल गया पर PCS में PRE से ही बाहर।  खैर बाद में कुछ LOWER और समीक्षा अधिकारी के PRE निकले तब तक मुझे सेंट्रल गवर्नमेंट में चुन लिया गया और PCS की कहानी रुक गयी। फॉर्म PCS का  हर बार भरा  पर देने का अब मन नही होता है।

आईएएस २०१० तो बहुत ठीक था। जमकर मेहनत करो और १ साल के भीतर चयन। PCS से ज्यादा पोस्ट भी आती थी।कितने ही रिक्शा वाले , मजदूर , किसान , सब्जी बेचने वालो के बेटे आईएएस बन गए। 

पर अब कहानी बदल गयी है। कल की दिल्ली की घटनाओं से मन बहुत खिन्न और उदास है। ये पोस्ट तो बहाना भर है कल की खिन्नता दूर करने की । मैंने हमेशा अपने परिचित से बड़ी सोच रखने को कहा है। पिछली पोस्ट ४४  में जिस साथी की बात कर रहा था उनसे हमेशा मै कहा करता था कि जब आईएएस बनने की क्षमता है तो क्यों PCS में पड़े हो आदि आदि। कितने ही लोगो से मैंने कहा था कि बहुत से लोग आईएएस को हौव्वा मानकर फॉर्म नही भरते है जबकि हर प्रतियोगी को आईएएस का फॉर्म जरूर भरना चाहिए चयन हो न हो पर आप उस स्तर तक सोचना तो सीख जायेंगे।

पर मौसम और समय बदल गया है। अब तो यही कह सकता हूँ कि मेहनत और सोच से ही काम नही चलने वाला है। समझदारी दिखने का वक़्त है। PCS में भी प्रयास करे खास कर जब आपके पास कोई जॉब न हो। और जो जॉब कर रहे है वो भी अगर मैनेज कर सकते है तो आईएएस के साथ साथ PCS के लिए प्रयास जारी रखे। हा मुझसे तो PCS की लम्बी तैयारी न हो पायेगी। 

( इस बात को लेकर अपने अपने बहुत से तर्क हो सकते है कुछ लोग PCS को आईएएस के लिए प्रैक्टिस के रूप में ले सकते है तो कुछ लोगो के लिए PCS , आईएएस से भटकाव भी है। आशा है आप अपनी सोच और उलझनों को शेयर करेंगे। न चाहते हुए भी अब २४ अगस्त के लिए शुभकामनाये। सर के बल खड़े होकर पढ़ाई शुरू करने का वक़्त आ गया है। एडमिट कार्ड सामने चिपका कर रात दिन पढ़ाई शुरू करिये। आपको एक पोस्ट से मतलब है।आंदोलन अपनी जगह है और एग्जाम अपनी जगह है।  सभी को हार्दिक शुभकानाए )

Featured Post

SUCCESS TIPS BY NISHANT JAIN IAS 2015 ( RANK 13 )

मुझे किसी भी  सफल व्यक्ति की सबसे महतवपूर्ण बात उसके STRUGGLE  में दिखती है . इस साल के हिंदी माध्यम के टॉपर निशांत जैन की कहानी बहुत प्रेर...