BOOKS

prayag station लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
prayag station लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 22 अप्रैल 2017

Prayag station : A story




ऊपर आप एक तस्वीर देख पा रहे है. ठीक है अपने क्या देखा ? नहीं मै इस काली चोटी और लम्बी डोरी की बात नहीं कर रहा हूँ। दरअसल अगर मै चाहता तो इसे tasvir se हटा भी सकता था और क्रॉप करके सिर्फ वही दिखाता जिस पर यह कहानी है। दरअसल अक्सर हम वो नहीं देख पाते है जो हमें देखना होता है। 

खैर यह तस्वीर चोरी से ली गयी थी। दरअसल आप इस तस्वीर में तारीख और समय तो खुद ही देख पा रहे है बाकि चीजे मै बता देता हूँ। उस दिन उस समय मै प्रयाग स्टेशन पर था। मेरी ट्रैन काफी लेट थी। बुक स्टाल से कुछ पत्रिका खरीदी। हंस ने मार्च में रहस्य कथा विशेषांक छापा था। बड़े चाव से खरीदा और भी कुछ मैगज़ीने खरीदी और उसी में डूबा था। इस लड़की जोकि अपनी बीमार माँ ( या चाची ) के साथ ऊब रही थी और सो जा रही थी। 
चलो अब बता भी देता हूँ आप तस्वीर को फिर से देखे। हा वही आदमी जो हँस रहा है (क्या वो वाकई हँस रहा है ). बस इसी की कहानी है आज। उस आदमी को मै काफी देर से सुन रहा था और समझ भी रहा था कि क्या हो रहा है मेरे पीछे की सीट पर। तब तक मेरे मन में उस पर लिखने का कोई विचार नहीं सुझा था और न ही तस्वीर ली थी। तभी उस आदमी ने कहा - 
" हा भाई साहब , अब को समझाता हूँ , दरअसल मै एक समय में एक आदमी को ही समझाता हूँ " बस उसकी इसी पंक्ति ने  मुझे चोरी से तस्वीर लेने पर बाध्य कर दिया।  अब मै उस आदमी पर पूरा ध्यान देकर सुनने लगा।  
दरअसल वो एक स्कीम समझा रहा था कि ९ हजार रूपये जमा करो। उससे साड़ी या लड़की के सूट पीस वगैरा खरीदो। आपके पैसे तो कपड़े लेने से ही वापस आ जायेंगे। बाकि आप आगे मेंबर बनाओ और लाखो कमाओ। मैंने एक बार फिर सोचा और सुना। यह २०१७ है और आज भी ऐसी स्कीम चल रही है मुझे सच में हैरानी हो रही थी। एक पल को लगा कि उसकी कहानी का खुलासा कर दूँ और उसे समझाओ कि ये स्कीम कैसे चलती है पर उस आदमी की मेहनत देख कर मै चुप ही रहा। दरअसल वो बहुत लगन से स्कीम समझा रहा था। मजे की बात यह थी कि उसके सुनने वाले भी रोचक लोग थे। एक ठेकेदार जो उड़ीसा से कुछ मजदूर लाया था ये मजदूर किसी ब्रिक के कारखाने में काम करने जा रहे थे।  

दरअसल मै उस आदमी को पूरी तरह से समझा नहीं पा रहा हूँ उसकी बाते बहुत रोचक थी। भाषा भोजपुरी थी। ठेठ ग्रामीण था पर शुद्ध भाषा में बात कर रहा था। बाते इतनी जोर हो रही थी एक और आदमी ने स्कीम में रूचि दिखाई। यह आदमी सरकारी नौकरी में था इसलिए उस स्कीम बेचने वाले रोचक आदमी ने अपने सर को फोन लगाया और बोला ये सरकारी आदमी है आप इनको अच्छे से समझा दीजिये।  

कभी कभी मुझे लगता है कि ज्यादा पढ़ना और ज्यादा सोचना दोनों ही घातक होता है। मै बहुत कुछ सोच रहा था। सरकार देश के लिए क्या क्या नहीं कर रही है ? मेक इन इंडिया , स्किल इंडिया , इन्क्लूसिव गोथ , १०० से अधिक स्कीम पर लोग अभी भी इस तरह की स्कीम में पड़े है।  वो आदमी बार बार बोल रहा था कि कंपनी इंटरनेट पर है देख लो , चेक कर लो। मैंने देखा दिल्ली से किसी ठग ने इसकी शुरआत की थी।  वो आदमी बार बार बोल रहा था अपनी मेहनत है चाहो तो साल में ५० लाख कमाओ।  

पिछले दिनों लोग फेसबुक पर like करने वाली कम्पनी में करोड़ो डुबो दिए। मुझे रामाधीर सिंह का वो कालजयी कथन याद है जो गैंग्स ऑफ़ वासेपुर में बोला था। 
" जब तक फिल्मे है लोग चूतिया बनते रहेंगे। " 
इसी को संसोधित करके ऐसा कहा जा सकता है -जब तक लालच है तब तक लोग---------  बनते रहेंगे। इस बीच उस आदमी ने लखनऊ में किसी को फोन लगाया और बोला कि "बहुत दिन हो गए आप से मुलाकात नहीं हुयी है मिलने आ रहा हूँ।" कहने कि जरूरत नहीं कि वो लखनऊ किस लिए जा रहा था। 

copy right - Asheesh Kumar 

friends , i think you also know such type person & company . what do you think why these are still growing ? 













Featured Post

SUCCESS TIPS BY NISHANT JAIN IAS 2015 ( RANK 13 )

मुझे किसी भी  सफल व्यक्ति की सबसे महतवपूर्ण बात उसके STRUGGLE  में दिखती है . इस साल के हिंदी माध्यम के टॉपर निशांत जैन की कहानी बहुत प्रेर...