BOOKS

IAS लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
IAS लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 9 सितंबर 2021

Motivational quotes






प्रिय पाठकों, अब आपको समय समय पर मेरे एक बहुत अच्छे collection से ऐसे ही चुने हुए मोती आपके लिए मिलते रहेंगे।

अगर यह आपको अच्छी लगी हो तो कमेंट में जरूर बताना। आपको किस तरह के quotes पंसद है। आप इसे अपने मित्रों से भी शेयर कर सकते हैं।


शनिवार, 13 अप्रैल 2019

PRATEEK BAYAL : IAS TOPPER 2018 WHO HAS DEEP INTEREST IN FITNESS


मिलिए PRATEEK BAYAL आईएएस टॉपर 2018  से जिन्हें है  फिटनेस  का गहरा शौक 

- आशीष कुमार 




(इंटरव्यू से पूर्व परम्परा के अनुसार संघ लोक सेवा आयोग के बाहर फोटो खिंचवाते प्रतीक )

प्रिय पाठकों, आज आपको एक ऐसी PERSONALITY से मिलवाता हूँ जो इस वर्ष सिविल सेवा में अंतिम रूप से चयनित है। प्रायः ऐसा माना जाता है कि आईएएस की तैयारी करने वाले लोग फिटनेस पर ध्यान नहीं देते है या फिर उन्हें समय इजाजत नहीं देता है कि वो अपना कीमती समय फिटनेस पर दे। पर इस पोस्ट में आप  एक ऐसे युवा आईएएस  की कहानी पढ़ेंगे  जिसने विश्व की सबसे कठिन समझी जाने वाली आईएएस की परीक्षा में दो दो बार अंतिम रूप से पास की है बगैर फिटनेस से समझौता किये।  



प्रतीक बायल, मूलतः दिल्ली के रहने वाले है। IIT DELHI से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक् करने के बाद वो सिविल सेवा की तैयारी करने लगे।  जनवरी 2016 में उनका चयन अस्सिटेंट कमिश्नर प्रोविडेंट फंड पद पर हुआ। उन्हें जूनागढ़, गुजरात में पोस्टिंग मिली। 2017  में वो UPSC INDIAN FOREST SERVICE  में आल इंडिया रैंक 27 के साथ  चुने गये।  इसी वर्ष भारतीय सिविल सेवा परीक्षा 2017 में रैंक 966 के साथ DANICS SERVICE में चुने गए। इस वर्ष सिविल सेवा परीक्षा 2018 में रैंक 340 के साथ चुने गए हैं  और उन्हें आईएएस मिलना तय है।  एक प्रकार से उनकी सिविल सेवा की लम्बी का तैयारी का सुखद अंत हुआ। अब वह मसूरी में  आईएएस की ट्रेनिंग के साथ-साथ फिटनेस पर पूरा समय दे सकेंगे। 

उनका मानना है कि प्रत्येक युवा को फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए। अगर हम फिट है तो कम समय पढ़कर भी अच्छी सफलता पा सकते है। उन्होंने हर दिन , चाहे वो कही पर भी रहे वो अपने लिए दिन में कम से कम 2 घंटे जरूर निकाल लेते है।  

वो वर्कआउट में  मोटिवेशन तलाशते है। उनका कहना है कि जब वो वर्कआउट करते है तब अपने वजूद  से मिलते है। इस समय वो पूरी एकाग्रता से , पूरी तन्मयता से अपनी फिटनेस के लिए समय देते है। इसका फायदा उन्हें अपनी सिविल सेवा की पढ़ाई के समय मिलता रहा है। फिजिक्स जैसे कठिन समझे वाले विषय के साथ उन्होंने दो दो बार सिविल सेवा की परीक्षा पास की है। इस समय वो दानिक्स सेवा में दिल्ली में प्रशिक्षण ले रहे है। 

प्रतीक बायल की आदत लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। दानिक्स अकादमी में उन्होंने तमाम साथी अधिकारियों को भी जिम जाना शुरू करवा दिया है। उनका मानना है कि सिविल सेवकों को आज समय की तमाम चुनौतियों से निपटने के लिए मानसिक रूप से बेहद मजबूत होना चाहिए। वो माननीय प्रधानमंत्री जी के विचारों के अनुरूप हम फिट तो इंडिया फिट  ( Hum Fit Toh India Fit) पर विश्वास करते है। 






प्रतीक की कहानी भारत के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। प्रतीक के लिए फिटनेस हमेशा से प्राथमिकता रही  है। उनका कहना है कि फिट रहना उनके लिये उतना ही ज़रूरी था जितना की आईएएस बनने का उनका मकसद।  

कैसे रखते है दोनों में सामंजस्य  



प्रतीक के अनुसार आज के समय आलस्य हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है। अगर हम आलस को अपनी जिंदगी में न आने दे तो कितने ही कार्यो को समय से निपटाया जा सकता है। वो अपने वर्कआउट को पूरा करने के लिए रोज सुबह 5:30 बजे उठते है। कैसा भी मौसम हो, कितनी ही ठंड पड़े वो समय से  बिस्तर छोड़ देते हैं। एग्जाम करीब होने पर भी वो वर्कआउट के लिए 1 घंटा  निकाल ही लेते है। इसके जरिये उनका एनर्जी लेवल पुरे दिन हाई रहता है। इसके चलते वो दिन के बाकि कार्य बहुत सरलता से निपटा लेते है। 

कुकिंग में भी है गहरी रूचि है 

प्रतीक बायल को वर्कआउट के साथ साथ स्वादिष्ट खाना बनाना भी बहुत पसंद है। देखा जाय तो वर्कआउट व कुकिंग दोनों ही रुचियाँ एक दूसरे की पूरक है। प्रतीक ने तमाम तरह की डिशेस को अपने वर्कआउट की जरूरत के अनुरूप बदलाव कर बनाना सीख लिया है। हमारी अकादमी में भी उनके खाने के सभी कायल हैं। 

(दानिक्स अकादमी , दिल्ली में साथी अधिकारियों  के लिए  लजीज डिश बनाते हुए तल्लीन  प्रतीक बायल )

सिविल सेवा के इंटरव्यू में भी दोनों हॉबी ने काफी मदद की 

सिविल सेवा के इंटरव्यू में उम्मीदवार से उम्मीद की जाती है कि वो हॉबी में सही चीज भरेगा। प्रतीक ने इन्हीं दोनों हॉबी को अपने DAF में दिखलाया था।  इंटरव्यू में इन चीजों पर भी बात हुयी । इंटरव्यू चेयरमैन एयर मार्शल भोंसले सर (2017 वाले इंटरव्यू में) ने तो कमरे में प्रवेश करते समय ही बोल दिया था  कि  आपको देखकर ही पता चलता है कि आप की हॉबी फिटनेस है।  


(When life puts more responsibility on your shoulders, make sure your shoulders are strong enough- Prateek )

प्रतीक ने लेखक से बात करते हुए उम्मीद की है कि आने वाले वर्षो में उनके जैसे लोग सिविल सेवा की परीक्षा पास करके आईएएस बनेंगे जो फिटनेस के प्रति समाज में अपने जीवंत उदाहरण से तमाम प्रेरणा देंगे। 




©  आशीष कुमार 

( लेखक हिंदी लेखन में गहरी रूचि रखते है वो प्रतीक बायल के बैचमेट व रूममेट  हैं )

सोमवार, 30 अप्रैल 2018

Motivational

सेकंड डिवीजन वाले भी आईएएस बना करते है

अपने पिछली पोस्ट देखी और मेरे मार्क्स भी देखे। एक बड़ी मोटिवेशनल बात बताता हूँ  मैंने B.Ed. भी किया है । 2007/08 में उत्तर प्रदेश में प्राइमरी टीचर की तमाम जगह निकली, सिलेक्शन मेरिट से होना था। सेलेक्शन तो दूर कही कॉउन्सिलिंग के लिए भी नही बुलाया गया। तमाम साथी सेलेक्ट हो गए टीचर में और हम अकेले , बेरोजगार, तमाम व्यंग्य बाणों के बीच।

आज पलट कर देखता हूं तो लगता है जो होता है अच्छे के लिये ही होता है।

#justformotivation

गुरुवार, 28 अप्रैल 2016

upsc 2016 notice


  • हर साल मुझे बहुत  लोग मेल करते है कि  आईएएस  का एग्जाम कब होगा , उसकी नोटिस कब आएगी। 
  • इस साल के लिए नोटिस आ गई है।  इस लिंक पर जाकर आप देख सकते है। 
  •  http://www.upsc.gov.in/
  • 27  मई 2016  तक आप फॉर्म भर सकते है।  
  • 7  अगस्त 2016 को  pre  एग्जाम होगा।  
  • पिछले साल जैसा ही सब कुछ है कोई बदलाव नहीं हुआ है।  
  • बाकि चीजे आप upsc की साइट पर जाकर देख सकते है। 

रविवार, 31 जनवरी 2016

an ias motivational story in hindi


डेल्ही का मुखर्जी नगर ......और इलहाबाद .......यह दोनों ही जगह मुझे बहुत प्रिय रही है पर अफ़सोस यहाँ पर कभी लम्बा प्रवास नही रहा बस एक या २ दिन . युवा शक्ति को समझना .. अपनी बारीक़ नजर से देखने के लिए यह सबसे माकूल जगह है ..
सफल – असफल लोगो की कितनी ही कहानियाँ ..कितने ही मिथक .. किस्से इतने रोचक रोचक कि बस आप सुनते ही रहे .

                                        



आज एक भूली – बिसरी कहानी याद आ रही है .. जो किसी ने कही सुनी थी और मुझे सुनाई थी तो इस सुनी सुनाई कहानी की शुरआत होती है डेल्ही के मुखर्जी नगर से ..
कथानायक डेल्ही में रह कर काफी दिनों से तैयारी कर रहे थे कभी pre से बाहर होते तो कभी मैन्स से तो कभी इंटरव्यू से .. काफी हताश हो चुके थे .. तभी उनके जीवन में प्रेम का अंकुर जगा .. उन्हें अपनी नायिका मिल गयी .. तो कथानायक सीनिएर थे और नायिका जूनियर थी .... नायक सारा साल नोट्स , gudience ,, नायिका को उपलब्ध कराते रहे .. और जब अंत में रिजल्ट आया तो आप समझ सकते थे क्या हुआ होगा ... नायिका की रैंक १०० के अंदर थी .. आईएएस बन गयी थी .और कथानायक COMPULSORY  इंग्लिश में फ़ैल हो गये थे ( सबसे से निराशाजनक समय )
इसी दौरान नायक ने किसी मित्र के रूम में रोते हुए अपनी दुःख भरी कहानी शेयर की थी संयोगवश उस रूम में वो साथी भी मौजूद थे जिहोने ने यह कथा हमे सुनाई थी ..
कहानी का यह हिस्सा काफी मार्मिक है .. नायक जब नायिका को बधाई देने गये तो उसने बहुत बेरुखी दिखाई इतना अपमान किया कि वो बेचारे उसी शाम अपने घर कि टिकट कटा कर हमेशा के लिए डेल्ही छोड़ने का मन बना लिया . अपनी बोरिया बिस्तर ले कर स्टेशन भी पहुच गये . ट्रेन में भी बैठ गये तब उनके मन में एक विचार आया इस तरह से वो हार कर , अपमानित हो कर लौट नही सकते ... वो ट्रेन से उतर आये ( निश्चित ही उनके मन में उस समय फैसल खान जैसे विचार रहे होंगे – बाप का,, दादा का ,,, सबका बदला लेगा तेरा फैसल ..)
आगे की कहानी किसी हीरो सी रही ....... उनकी रैंक पता कितनी थी ......अंडर -१० ............ तो इस तरह से उनके दिन बदले ......यह पता नही कि उनकी नायिका ने इस पर क्या टिप्पड़ी थी या फिर नायक ने उसे माफ़ किया या नही .........पर यह कहानी .. मुखर्जी नगर में हजारों के लिए अम्रत सरीखी थी .. और कहानी परम्परागत तरीके से साल दर साल चलती चली आ रही है 



fort william college/ फोर्ट विलियम कॉलेज
भारतेंदु युग की 'नए चाल की हिंदी'
सरस्वती पत्रिका
CALL TO ACTION
BHARTENDU MANDAL / भारतेंदु मंडल
SUCCESS TIPS BY NISHANT JAIN IAS 2015 ( RANK 13 )
MISSION EKLAVYA
IAS MAINS 2015
Maila Anchal : by renu
ADOLESCENCE / किशोरावस्था
Nolan Committee in Hindi
Good Governance in India
  

बुधवार, 13 मई 2015

आईएएस प्री के लिए कुछ महत्वपूर्ण टॉपिक

टॉपिक ७० :  आईएएस प्री  के लिए कुछ महत्वपूर्ण टॉपिक



अब जब यह निश्चित किया जा चूका है कि द्वितीय पेपर में सिर्फ पासिंग मार्क लाने है तब पहले पेपर पर सारा जोर देना होगा।  कल जो pib पर खबर थी उसके अनुसार , अब दूसरे पेपर में चाहे १९० अंक लाओ या सिर्फ ६७ कोई फर्क नही पड़ेगा। पहले पेपर के आधार पर ही मैन्स देने के लिए मौका दिया जायेगा।  
यह निश्चित है एक महत्वपूर्ण फैसला है। आप सभी ने एक कोचिंग का खूब प्रचार देखा होगा जिसमे वो दावा करते है कि आप दूसरे पेपर में १९० + अंक ला सकते है। पिछले कुछ वर्षो में हिंदी तथा क्षेत्रीय भाषाओं की दुर्गति में यही सबसे बड़ा कारक माना जा सकता है।  अब चीजे संतुलित हो गयी है। मुझे कुछ लोगो ने कल ही पहले पेपर के लिए कुछ टिप्स मागे थे। आज मैंने सुबह कुछ होमवर्क किया है शायद आप के कुछ काम आये। 
मैंने पिछले कुछ सालो  पेपर से वो टॉपिक / विषय /बिंदु लिए है जिनसे प्रश्न पूछे गए है। इनके बारे में डिटेल में जानकारी जुटाना आप पर है। एक मित्र मुझसे टॉपिक लेने के रिक्वेस्ट करते रहते है , अगर वो इन पर कुछ नोट्स बना कर भेजते है तो आपको शेयर कर दूंगा। आप में भी अगर कोई उत्साही है जो इन पर नोट्स बना सकता है या कुछ पॉइंट वाइज लिख सकता है तो प्लीज शेयर करिये। आप का काम बहुत से लोगो के काफी फायदे का होगा।  
  1. यूरोपीय आर्थिक समुदाय 
  2. न्यूनतम मजदूरी एक्ट १९४८ 
  3. इ अवशेष 
  4. मुद्रास्फीति 
  5. मिड डे मील योजना १९९५ 
  6. CASA १००० 
  7. क्योटो प्रोटोकाल 
  8. लीड बैंक योजना 
  9. मार्ले -मिंटो सुधार १९०९ 
  10. मांटेंगु चेम्सफोर्ड एक्ट १९१९ 
  11. भारत सरकार एक्ट १९३५ 
  12. भारतीय स्वतंत्रता एक्ट १९४७ 
  13. जैव मंडलीय आरक्षित क्षेत्र 
  14. राष्टीय उद्यान 
  15. आद्र्र भूमि 
  16. वन्य जीव आभरणय 
  17. मिलेनियम इकोसिस्टम अस्सेस्मेंट 
  18. pesa १९९६ 
  19. स्थगन प्रस्ताव 
  20. राष्टीय जैव विविधिता प्राधिकरण 
  21. राष्टीय हरित न्याधिराकरण  
  22. राष्टीय जल मिशन 
  23.  ग्राफीन
  24. स्टेम कोशिका 
  25. क्लोरो फ्लोरो कार्बन 
  26. नागर , बेसर , द्रविण शैली 
  27.  आशा
  28. नेशनल सोशल कांफ्रेंस 
  29. मल्टी डिमेंसिअल पावर्टी इंडेक्स  
  30.  सी बकथॉर्न
  31. जननी सुरक्षा योजना 
  32. परसीमन आयोग 
  33. जिला ग्रामीण विकाश अधिकरण 
  34. रोलेट एक्ट 
  35. क्रिप्स मिशन 
  36. यूरोपीय कोंसिल और यूरोपीय कमीशन 
  37. वायदा बाजार आयोग 
  38. राष्टीय निवेश निधि 
  39. सिमित देयता साझेदारी फर्म 
  40. बैंकिंग लोकपाल 
  41. स्वाधार और स्वंयसिद्धा 
शेष टॉपिक जल्द ही। आईएएस प्री २०१५ के लिए  सभी को शुभकामनाये 

एक रोचक वाकया


बुधवार, 25 मार्च 2015

how to improve higher education Quality in India

उच्च शिक्षा में सुधार  हेतु कुछ सुझाव



१. जरूरी नही है कि नियमित शिक्षक ही रखे जाये . कुछ नामचीन विद्वानों की सेवा , अंशकालिक आधार पर ले कर , उनसे उच्च स्तर की , गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलवाई जा सकती है .
२. आवश्यक संसाधन , जैसे लैब , उपकरणों के लिए csr की मदद ली जा सकती है .
३. किसी भी देश के लिए मानवीय पूंजी का स्तर जितना उच्च होगा , उस देश का भविष्य उतना ही अच्छा होगा . इसलिए भारतीय स्टूडेंट्स को समय की मांग के अनुरूप शिक्षा दिलवाई जाये .
४. नये नये विषयों के प्रोजेक्ट देकर , स्टूडेंट्स को बेहतर और उपयोगी शिक्षा दी जा सकती है .

सोमवार, 23 मार्च 2015

नकल करवाने की आदत

पिछले दिनों , एक राज्य में बोर्ड एग्जाम में नकल करवाने को लेकर बहुत विवाद हुआ था . इससे जुड़े कुछ बिंदु .

कारण :
१. अब परसेंटेज का भी बहुत हद तक रोल बढ़ गया है .
२. ओछी मानसिकता
३. हाशिये खड़े लोगो में उपर उठने की प्रबल इच्छा
४. फेल होने से बचने के लिए
५. काम , धंधे में लगे लडके जो सिर्फ दिखाने के लिए डिग्री चाहते है .
दोषी :
१. विद्यार्थी
२. उसके पैरेंट्स और रिस्तेदार .
३. शिक्षा माफिया
प्रभाव :
१. टैलेंटेड बच्चे पर विपरीत प्रभाव
२. नकल से पास बच्चे को जीवन में मेहनत के मतलब न पता चलेगा
३. गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के आभाव के चलते , देश पर बोझ बनेगे .
४. दूषित मानसिकता को प्रोत्साहन

रविवार, 22 मार्च 2015

SEVEN MOST IMPORTANT BOOKS FOR UPSC

सिविल सेवा के लिए 7 सबसे महत्वपूर्ण किताबे
१. इतिहास : स्पेक्ट्रम
२. भूगोल   : महेश वर्णवाल
३. इकोनॉमिक्स : लाल एंड  लाल
४. राजव्यवस्था  : ऍम. लक्ष्मीकान्त
५. मैथ और रीजनिंग : अग्रवाल की बुक्स
६. पर्यावरण : अरिहंत
7. लुसेंट
बैगर कोचिंग कैसे सफलता पाये ?
HOW TO START PREPARATION, SOME USEFUL TIPS
7 Most useful books for upsc preparation
1. History : spectrum
2. Geography : Mahesh Barnwal
3. Polity : M.Laxmikant
4. Economy : Lal & Lal
5. Maths & Reasoning : R.S. Agrwal
6. Environment : Arihant
7. Lucent GK

IAS AND STATE CIVIL SERVICES

गुरुवार, 22 जनवरी 2015

How to get success in ias without coaching

 Topic: 55  बैगर कोचिंग कैसे सफलता पाये ?


हिंदी माध्यम के स्टूडेंट  के साथ कई तरह की PROBLEM आती है।  जिसमे में एक है सही कोचिंग का चुनाव। मुझसे कई लोगो ने यह प्रश्न किया है मुझे कोई अच्छी COACHING बताईये जिससे मेरा पैसा न डूबे। मेरा इस मामले में बहुत ज्यादा अनुभव नही है।  अपने और साथियो के अनुभव के आधार पर यही कह सकता हूँ कि  ऐसी कोचिंग है नही जहाँ आपको यह अहसास न हो कि आप बेवकूफ नही बनाये गए है।  एक बार अपने FEE जमा कर दी तो फिर "भाड़ में जाओ तुम और तुम्हारी तैयारी।" अच्छा दिक्क़त  सिर्फ कोचिंग वालो की नही है दिक्क़त कुछ अगम्भीर स्टूडेंट्स की ओर  से भी होती है। कई बार अच्छे टीचर को अच्छे से पढ़ाने  भी नही देते है अगर कोई समझाना भी चाहे तो वो लिखाने पर जोर देने लगते है जैसे कि नोट्स ही काम आयेगे ( DELHI की WELL KNOWN कोचिंग में मेरे एक अच्छे दोस्त का EXPERIENCE )
आज के समय में  आईएएस की मुख्य परीक्षा में जिस तरह के प्रश्न पूछे जा रहे है उस स्तर की पढ़ाई मेरे विचार से शायद ही कोई करवा पाये।  इस लिए जरूरी है खुद ही से मेहनत की जाय। ये टिप्स शायद आपके कुछ काम आ जाये।  
HOW TO GET SUCCESS  WITHOUT  COACHING  BY  IAS KI PREPARATION HINDI ME
  • जब नोटिस आये ( मई या जून माह ) तब आप रोजगार समाचार खरीद ले।  इसमें आपको आईएएस से जुडी सारी जानकारी , विषय , उनका कोर्स , पेपर पैटर्न आदि मिल जायेगा। 
  • इसके बाद जो विषय आपको सबसे ज्यादा समझ  में आये।  उसके पुराने पेपर देखिये  
  •  आपके पास pre  और mains  के साल्व्ड पेपर होने चाहिए।   
  • pre  और mains  के पेपर को पढ़िए , समझिए और उनको हल करिये।  
  • नियमित समाचार पत्र ( HINDI में स्तरीय पेपर का आभाव आज भी है इसलिए the हिन्दू  या इंडियन एक्सप्रेस को ले सकते है ) पढ़िए। उनसे नोट्स बनाइये।  
  • अपने आस पास उनको लोगो को तलाशिये जो इस FIELD में पहले से है उनके नोट्स देखिये उन्हें लेने के बजाय वैसे ही खुद बनाने का प्रयास करे।  
  • जब आप तैयारी  काफी हद तक हो जाये तब हो सके तो किसी अच्छी कोचिंग में TEST SERIES ज्वाइन कर लीजिये। मेरे ख्याल से FULL TIME कोचिंग करने के बजाए टेस्ट सीरीज ज्यादा लाभदायक होगी। 



बुधवार, 21 जनवरी 2015

SYLLABUS OF IAS EXAM IN HINDI

किसी भी एग्जाम के लिए सबसे जरूरी होता है उसका सिलेबस। यूँ  तो आजकल तकनीक का जमाना है हर चीज  गूगल में उपलब्ध है।  अगर आप कभी किसी कोचिंग में कुछ भी पता करने जाए तो आपको सिलेबस वो थमा देते है।
आपको एक सलाह देना चाहता हूँ।  जब कभी  नोटिस आये  तो एक बार EMPLOYMENT NEWSPAPER जरूर खरीद ले।  आप चाहे तो नीचे दिए लिंक पर  जाकर भी नोटिस डाउनलोड कर सकते है। यहाँ पर हर विषय का सिलेबस दिया है।
नोटिस डाउनलोड करे

Featured Post

SUCCESS TIPS BY NISHANT JAIN IAS 2015 ( RANK 13 )

मुझे किसी भी  सफल व्यक्ति की सबसे महतवपूर्ण बात उसके STRUGGLE  में दिखती है . इस साल के हिंदी माध्यम के टॉपर निशांत जैन की कहानी बहुत प्रेर...