BOOKS

GENERAL STUDY लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
GENERAL STUDY लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 21 जनवरी 2016

50 Important Topics for Geography in Hindi

पिछले दिनों किसी ने इस बारे में रिक्वेस्ट की थी।  आज मैंने कुछ टॉपिक्स जुटाने की कोशिस की है।  भूगोल बहुत बड़ा विषय है। इसमें बहुत से टॉपिक कवर होते है।  मैंने भारत तथा विश्व दोनों के topic को ही एक साथ लिखा है। इसमें uppcs , mppcs, ras, अन्य राज्यों में पूछे जाने वाले pre के प्रश्नों के साथ कुछ टॉपिक आईएएस के स्तर के है।
Most Important topic for ias ( Economy )


आईएएस तथा pcs की परीक्षा में मुख्य अंतर उनके स्तर को लेकर है।  राज्य की परीक्षायो में हमेशा one liner question पूछे जाते है तो दूसरी ओर आईएएस में हमेशा कांसेप्ट और बहुत गहन प्रश्न पूछे जाते है।  

  1.  पर्वत 
  2. घाटियाँ 
  3. महादिपीय सिधांत
  4. अल नीनो 
  5. ला नीनो
  6. पश्चिमी विक्षोभ 
  7. वन्य जीव अभ्यारण्य 
  8. मिट्टियो के प्रकार 
  9. मानसून 
  10. चक्रवात 
  11. प्रति चक्रवात 
  12. बांध 
  13. नहर 
  14. हरित क्रांति 
  15. फसलों के प्रकार 
  16. नगदी फसले 
  17. बागानी फसले 
  18. झुमिंग क्रषि 
  19. क्रषि के प्रकार 
  20. पशुपालन 
  21. सौर उर्जा 
  22. climate change
  23. global warming
  24. ज्वालामुखी 
  25. भूकंप 
  26. सुनामी 
  27. आपदा प्रबंधन 
  28. हरित गलियारा 
  29. ब्लैक होल 
  30. सौर मंडल 
  31. कर्क , मकर , विषुवत रेखा 
  32. महासागरीय धराये 
  33. प्रवाल भित्ति 
  34. मंग्रोव वन 
  35. वनों के प्रकार & उनमे पाए जाने वाले पेड़ 
  36. जनजातियाँ 
  37. बंदरगाह 
  38. सागरमाला 
  39. golden triangle
  40. sez
  41. EEZ
  42. BIG BANG THEORY 
  43. गॉड पार्टिकल 
  44. राजधानियां 
  45. नदियों पर बसे शहर ( pcs ) 
  46. देशो के पुराने नाम ( pcs)
  47. हिमनद 
  48. हिमानी 
  49. डेल्टा 
  50. ज्वारनद मुख 
  51. लैगून झील 
  52. जैविक खेती 
  53. ड्रिप सिचाई 
  54. ZERO TILLAGE 
  55.  सतत विकास 
  56. प्रदुषण ( जल , वायु , ध्वनि ) 
  57. नदियाँ 
  58.  BLUE ECONOMY
  59. समुद्री संसाधन 
  60. जलसन्धियाँ                                          

नोट :  वैसे तो सभी टॉपिक आपके परिचित ही होंगे अगर कोई टॉपिक आपको न मिले तो उसे कॉपी कर गूगल में सर्च करिये .. जरूरी जानकारी मिल जाएगी . भूगोल से जुडी जरूरी किताबे पर  पोस्ट फिर  किसी दिन ...

सोमवार, 21 सितंबर 2015

CALL TO ACTION

कॉल टू एक्शन सम्मेलन(27-28 अगस्त 2015) यूनाइटेड नेशनल जनरल असेंबली के दौरान आयोजित होने वाली यूनाइटेड नेशन समिट टू अडॉप्ट दी पोस्ट 2015 डेवलपमेंट एजेंडा-2015 का प्रारम्भिक सम्मेलन था। इसका आयोजन दिल्ली में किया गया। भागीदार- 1.स्वास्थ्य एवम् परिवार कल्याण मंत्रालय( भारत सरकार) 2. स्वास्थ्य मंत्रालय(इथियोपिया सरकार) 3.यूनिसेफ 4.बिल और मेलिंडा गेट फाउंडेशन 5.टाटा ट्रस्ट 6.यूएसएआईडी इसका मुख्य उद्देश्य मातृत्व तथा शिशु मृत्यु दर को कम करना था। इसके लिए सभी राष्ट्रों के साथ भागीदारी को बढ़ाना, तकनीकों तथा प्रौधोगिकी का परस्पर एक दूसरे के साथ मिलकर प्रयोग करना। इसमें भारत ने सभी राष्ट्रों को सहयोग करने के लिए कहा है भारत इससे पहले अपनी टेक्नोलॉजी को सार्क राष्ट्रों के साथ भी साझा कर चुका है। सहस्र विकास से सतत विकास की तरफ एक बढ़ता कदम है। इस सम्बन्ध में भारत द्वारा चलाये गए कार्यक्रम- 1.मिशन इंद्रधनुष 2.कायाकल्प योजना 3.विशेष नवजात देखभाल यूनिट (special newborn care unit) 4.मातृत्व तथा शिशु स्वास्थ्य ट्रैकिंग सिस्टम 5. स्वच्छ भारत मिशन 6.जननी सुरक्षा योजना 7.राष्ट्रिय स्वास्थ्य मिशन सम्मेलन में प्रमुख समझौते- 1.कॉर्पोरेट भागेदारी 2.स्वास्थ्य वित पोषण 3.नवाचार 4. समाजिक दायित्व 5.पोषण 6.सफाई के क्षेत्र में विस्तृत चर्चा की गई।
PART: 2 हरी सिगरेट वाला आदमी

गुरुवार, 26 मार्च 2015

ANSWER WRITING PRACTICE

प्रश्न : क्या भारत में VIP कल्चर को नैतिक माना जा सकता है ?

उत्तर : नैतिक नही माना जा सकता है .
भारत में अति महत्वपूर्ण व्यक्ति के लिए 
१. प्रोटोकाल के नाम में कई गाडी , गार्ड , के सेवा उपलब्ध करायी जाती है 
२. सर्किट हाउस होने के बावजूद ५ सितारा होटल में रहने के लिए प्रबंध किया जाता है 
३. प्लेन में मुफ्त सफर करने में ( आम जन पर हिकारत भरी टिप्पड़ी " कैटल क्लास " भी करना उनके स्वभाव में होता है . )
समाज पर प्रभाव 
१. आम जन की नजर में लोक सेवक का महत्व कम होता है .
२. समाज पर आर्थिक बोझ 
३. लोक सेवा के कर्तव्य और उत्तरदायित्व से विमुख होने से , सामाजिक समरसता पर प्रभाव 
४. आम जन में भी अनैतिक धन , पॉवर , vip बनने की आकाक्षा का जन्म
vip को ख्याल रखना होगा कि उन्हें जो अधिकार और शक्ति दी गयी , वह उनके समाज के प्रति जबाबदेही के लिए है न कि उसका व्यक्तिगत लाभ लेने हेतु
------------------------------------------------------------------------------------------------------------
प्रश्न २ कृषि-पारिस्थितिकी से आप क्या समझते है ? 
उत्तर 
कृषि-पारिस्थितिकी का आशय , क्रषि के प्रबंधन में पर्यावरण का हित सर्व प्रमुख रखने से है .
वकालत क्यू : 
१. मिट्टी का उपजाऊपन दिनों दिन कम होना 
२. फ़ूड प्रोडक्ट्स में रासायनिक उर्वरको , कीटनाशको का बढ़ता दुष्प्रभाव 
३. ग्रीन इकोनोमी हेतु 
४. सतत विकास के मद्देनजर 
५. आने वाली पीढ़ी को भी शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सके .
६. " खाद उपजाऊ मिट्टी की जगह नही ले सकते " डोनाल्ड वोस्टर
सार रूप में - इंडस्ट्री के हित को , आम जन के हित के उपर महत्व देना उचित नही है .
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------प्रश्न : भ्रष्ट अधिकारी को कठोर सजा देने के गुण तथा अवगुणों पर प्रकाश डाले ? 

गुण : 
१. भ्रष्टाचार पर रोक 
२. नीतियों का प्रभावी तरीके से लागू होना 
३. जनता में विश्वास 
५. लोकत्रंत की मजबूती 
६. समाजिक उन्नयन
अवगुण : 
१. अच्छे ईमानदार अधिकारी , किसी भी तरह की पहल से उदासीन हो सकते है .
२. कठोर और तेज सजा में कई बार झूठे आरोप के आधार पर किसी ईमानदार अधिकारी दण्डित किया जा सकता है .
३. जनता के लिए भले अच्छा हो पर उचित जाँच के बगैर सजा देने से शासन में , अधिकारी वर्ग में असंतोष जन्म सकता है , जिसके चलते नीतिगत ठहराव आ सकता है .

बुधवार, 25 मार्च 2015

how to improve higher education Quality in India

उच्च शिक्षा में सुधार  हेतु कुछ सुझाव



१. जरूरी नही है कि नियमित शिक्षक ही रखे जाये . कुछ नामचीन विद्वानों की सेवा , अंशकालिक आधार पर ले कर , उनसे उच्च स्तर की , गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलवाई जा सकती है .
२. आवश्यक संसाधन , जैसे लैब , उपकरणों के लिए csr की मदद ली जा सकती है .
३. किसी भी देश के लिए मानवीय पूंजी का स्तर जितना उच्च होगा , उस देश का भविष्य उतना ही अच्छा होगा . इसलिए भारतीय स्टूडेंट्स को समय की मांग के अनुरूप शिक्षा दिलवाई जाये .
४. नये नये विषयों के प्रोजेक्ट देकर , स्टूडेंट्स को बेहतर और उपयोगी शिक्षा दी जा सकती है .

AEROPONICS एरोपोनिक्स : मिट्टी के बजाय हवा में पौधों को उगाना

एरोपोनिक्स : मिट्टी के बजाय हवा में पौधों को उगाना
तकनीक : जल के माध्यम से पौधों को आवश्यक पोषक तत्व उपलब्ध करना
भारत के संदर्भ में :
१. विविध प्रकार के स्वस्थ, बीज तैयार करने हेतु उपयोगी ( आलू )
२. कही भी उगाया जा सकता है
३. जिस तरह से उपजाऊ मिट्टी की कमी होती जा रही है . यह तकनीक आने वाले कल के लिए एक उम्मीद जगाती है .
४. भारत जैसे विशाल देश की आबादी को भोजन उपलब्ध कराने के लिए , इस तरह की तकनीक अहम भूमिका निभा सकती है .
५. चुकि तकनीक महगी और आधुनिक है इसलिए आम जन की पहुच से दूर
६. इस तकनीक में दक्ष लोग की कमी है .

सोमवार, 23 मार्च 2015

नकल करवाने की आदत

पिछले दिनों , एक राज्य में बोर्ड एग्जाम में नकल करवाने को लेकर बहुत विवाद हुआ था . इससे जुड़े कुछ बिंदु .

कारण :
१. अब परसेंटेज का भी बहुत हद तक रोल बढ़ गया है .
२. ओछी मानसिकता
३. हाशिये खड़े लोगो में उपर उठने की प्रबल इच्छा
४. फेल होने से बचने के लिए
५. काम , धंधे में लगे लडके जो सिर्फ दिखाने के लिए डिग्री चाहते है .
दोषी :
१. विद्यार्थी
२. उसके पैरेंट्स और रिस्तेदार .
३. शिक्षा माफिया
प्रभाव :
१. टैलेंटेड बच्चे पर विपरीत प्रभाव
२. नकल से पास बच्चे को जीवन में मेहनत के मतलब न पता चलेगा
३. गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के आभाव के चलते , देश पर बोझ बनेगे .
४. दूषित मानसिकता को प्रोत्साहन

शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2015

ECONOMIC SURVERY आर्थिक सर्वेक्षण २०१४-१५ हिंदी में

प्रिय दोस्तों , नीचे लिंक बहुत ही उपयोगी है . यहाँ से आप आर्थिक सर्वेक्षण २०१४-१५ ( हिंदी में ) डाउनलोड कर सकते है . अभी समय है सारा साल ये काम आना वाला है . गहन स्टडी कर कर सकते है . इकनोमिक की बेसिक समझ इससे क्लियर की जा सकती है .

आर्थिक सर्वेक्षण २०१४-१५ हिंदी में


सिविल सेवा के लिए इकोनोमिक्स कैसे तैयार करे

बुधवार, 19 मार्च 2014

5 सबसे महत्वपूर्ण किताबे

5 सबसे महत्वपूर्ण किताबे
यूँ तो CIVIL SERVICE के लिए जितनी भी किताबे पढ़ ले आप को कम लगेंगी।  हममे से ज्यादातर लोगो को प्रारम्भ में पता ही नही होता है कि कौन सी किताब पढ़नी चाहिए और किनको साइड में रखना चाहिए।  आप किसी भी सफल व्यक्ति से बात करे तो वह इस बात पर विशेष जोर देगा कि चुनिंदा किताबे पढ़े। जितना ज्यादा तरह की किताबे पड़ेगे उतना ही अधिक भटकाव होगा। यहाँ पर मै 5 किताबो का जिक्र कर रहा हु जिनकी महत्ता पिछले 2 -3 सालों से देख रहा हुँ। वैसे भी प्रारम्भिक परीक्षा में करंट के प्रश्न न के बराबर पूछे जा रहे है।  सामान्य अध्धयन के 5 प्रमुख भाग होते है। इतिहास , भूगोल , राज्यववस्था , अर्थशास्त्र , साइंस और टेक्नोलॉजी। इस 5 भागो को निम्न 5 किताबो को पढ़कर काफी हद तक पहले पेपर को कवर किया जा सकता है।


 इतिहास                           विपिन चन्द्र 
भूगोल ---                          माजिद हुसैन/ वर्णवाल 
भारत की राज्यववस्था          एम  लक्मीकांत 
अर्थववस्था                        लाल एंड लाल 
विज्ञानं और तकनीक            स्पेकट्रम 

तीसरा संवाद


बुधवार, 12 मार्च 2014

पंचशील सिद्धांत

 29 अप्रैल 1954  को भारत और चीन के बीच तिबबत को लेकर एक संधि हुई थी जिसमे पहली बार पंचशील सिद्धांत को मान्यता दी गयी।

  1. एक दूसरे की प्रादेशिक अखंडता और प्रभुसत्ता का सम्मान करना 
  2. एक दूसरे के विरुद्ध आक्रामक कार्यवाही न करना 
  3. एक दूसरे के आंतरिक मसलो में हस्तक्षेप न करना 
  4. समानता और परस्पर लाभ की नीति का पालन करना 
  5. शांतिपूर्ण सह - अस्तित्व बनाये रखना 

Millennium Development Goals in Hindi

  1. अत्यधिक गरीबी और  भूख का उन्मूलन 
  2.  सार्वभौमिक प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करना 
  3. लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना 
  4.  शिशु मृत्यु को कम करना 
  5. मातृ स्वास्थ में सुधार लाना 
  6.  एचआईवी /एडस मलेरिया और अन्य बीमारी की रोकथाम करना 
  7.  पयावरणीय स्थिरता को सुनिश्चित करना 
  8.  विकास के लिए एक वैसविक भागीदारी विकसित करना  

गुरुवार, 26 दिसंबर 2013

Vienna Convention on Diplomatic Relations in Hindi

      Vienna Convention हाल में काफी चर्चित रहा है। भारत की एक राजनयिक Devyani khobragade   को अमेरिका में जिस तरह से बंदी बनाया गया वो Vienna Convention की भावना के अनुरूप नही माना गया।  यहाँ मै उस  के बारे में कुछ जानकारी share कर रहा हूँ। 

      इसे 18 अप्रैल 1961 में पारित किया गया था पर लागू  24 APRIL 1964 से किया गया।  इसमें  हस्ताक्षर करने वाले देशों के द्वारा दूसरे देशो के राजनयिकों को विशेष सुविधाए उपलब्ध करायी जाती है ताकि राजनयिक बगैर किसी डर के अपने मूल देश के हितो के बारे में पक्ष रख सके।  इसमें 53 प्रावधान है।  जून 2013 तक विश्व के १८९ देशो ने इसे अनुमोदित किया था। 


रविवार, 3 मार्च 2013

HUMAN RIGHTS UNO



मानव अधिकारों की  सार्वभौम घोषणा के बारें में एक दिन मैने पढा था कि यह विश्व में सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला है। यह घोषणा संयुक्त राष्ट् की पाॅच आधिकारिक भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है।सौभाग्य से यह हिन्दी में भी इन्टरनेट पर उपलब्ध है। यहाॅ पर मैं उसका सार प्रस्तुत कर रहा हूॅ।  इस घोषणा में कुल 30 अनुच्छेद हैं।
अनुच्छेद 1. सभी मनुष्यों को गौरव और अधिकारों के मामले में जन्मजात स्वतंत्रता और समानता प्राप्त है।
अनुच्छेद 2. इन अधिकारों को प्राप्त करने में जाति वर्ण लिंग भाषा धर्म राजनीति या अन्य विचार प्रणाली किसी देश या समाज विशेष में जन्म सम्पत्ति या किसी प्रकार की अन्य मर्यादा आदि कारण भेदभाव का विचार न किया जायेगा।
अनुच्छेद 3. प्रत्येक व्यक्ति को जीवन स्वाधीनता और वैयक्तिक सुरक्षा का अधिकार है।
अनुच्छेद 4. गुलामी प्रथा का निषेध।
अनुच्छेद 5. शारीरिक यातना का निषेध।
अनुच्छेद 6. हर किसी को हर जगह कानून की निगाह में व्यक्ति के रूप में स्वीकृति प्राप्ति का अधिकार है।
अनुच्छेद 7. कानून की निगाह में सभी समान हैं।
अनुच्छेद 8. सभी को बुनियादी अधिकारों के प्रति राष्ट्ीय अदालतों की कारगर सहायता पाने का हक है।
अनुच्छेद 9.किसी को मनमाने ढंग से पकडने  नजरबन्द या देश निष्कासित न किया जायेगा।
मैं और अनुच्छेदों को फिर कभी पोस्ट करूगाॅ। यहाॅ पर उस लिंक को दे रहा हूॅ जहाॅ स्वतः सारे अनुच्छेदो को न केवल पढ सकते हैं वरन् उसे हिन्दी मे डाउनलोड कर सकते हैं।








शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2013

DOWNLOAD ALL NCERT BOOKS HINDI AND ENGLISH


जैसा कि मैने पहले जिक्र किया था कि संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी हेतु  बहुत उपयोगी होती है। यहाॅ पर उन्हें आसानी से डाउनलोड करने का मैं लिंक दे रहा हूॅ। इन किताबो को डाऊनलोड कर लीजिये।  


अगर आप को पहले ही अटेम्ट में सफलता how to get success in first attempt पानी है तो इस ब्लॉग में लिखी MOTIVATIONAL POST  पढ़ना मत भूले। 









नोट : अगर आप भी हिंदी प्रेमी है तो प्लीज इस ब्लॉग को अपने मित्रो को शेयर करे , पोस्ट को फेसबुक पर शेयर , ईमेल सब्क्रिप्शन ले और सबसे जरूरी अपने महत्वपूर्ण कमेंट देना मत भूले। आप की राय मेरे लिए महत्वपूर्ण है।  यह मुझे और अच्छे पोस्ट लिखने के लिए प्रेरित करेगी। 

मंगलवार, 29 जनवरी 2013

kurukshetra Notes


कुरूक्षेत्र जनवरी 2013 का अंक गावों में पेयजल और स्वच्छता पर केन्द्रित है। पहला पन्ना सहकारी समितियां को समर्पित है। यहाॅ पर आप इन समितियों के गठन का औचित्य और उपयोगिता को समझ सकतें है। यहा पर उस अंक सार प्रस्तुत कर रहा हॅॅू। आषा है यह न केवल  प्रारम्भिक परीक्षा में उपयोगी साबित होगी वरन् मुख्य परीक्षा के लिये उत्तर लेखन में सहायक होगी।
महत्मा गाॅधी ने कहा था कि स्वच्छता आजादी से महत्वपूर्ण है।
सिक्किम पूर्ण स्वच्छता कवरेज प्राप्त करने वाला देष का पहला निर्मल राज्य हो गया है।
निर्मल ग्राम पुरूस्कार  सन् 2005 से संचालित कार्यक्रम है।
73 वें संविधान संषोधन अधिनियम 1992 के अनुसार स्वच्छता को 11वीं अनुसूची में शामिल किया गया है। 
के्रन्द्रिय ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम सन् 1986 में ग्रामीण क्षेत्रों मंे स्वच्छता सुविधायें उपलब्ध कराने के लिये शुरू किया गया था।
के्रन्द्र सरकार ने भारत निर्माण योजना के तहत 2012 तक देष के सभी जिलों में शु¬़द्व पेयजल आपूर्ति का लक्ष्य निर्धारित किया था।
राष्टीय ग्रामीण पेयजल गुणवत्ता निगरानी और सतर्कता कार्यक्रम फरवरी 2006 मे प्रारम्भ किया गया ।
कृपया इन बिन्दुओं पर गहन सारगर्भित जानकारी हेतु अंक को देखें।

Featured Post

SUCCESS TIPS BY NISHANT JAIN IAS 2015 ( RANK 13 )

मुझे किसी भी  सफल व्यक्ति की सबसे महतवपूर्ण बात उसके STRUGGLE  में दिखती है . इस साल के हिंदी माध्यम के टॉपर निशांत जैन की कहानी बहुत प्रेर...