BOOKS

thought for essay लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
thought for essay लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 23 मार्च 2017

IMPACT OF SOCIAL MEDIA ON YOUTHS : HINDI ME



सोशल मीडिया का युवा पर प्रभाव


अगर आज के समय को गति का युग कहे तो गलत न होगा। हर चीज में गति है। सोशल मीडिया ने पुरे विश्व को बदल कर रख दिया है। कहते है आवाज में एक ताकत होती है।  सोशल मीडिया के माध्यम से युवा तक हर चीज की पहुँच सुनिश्चित हुयी है ।

सोमवार, 16 जनवरी 2017

Short essay

जागरूकता

जब तक आप सामान्य आदमी की तरह जीवन जीते है तब तक कोई फर्क नही पड़ता पर जैसे ही आप गहन अध्ययन, मनन व् चिंतन करने लगते है तो आप को बहुत चीजे विचलित करने लगती है। जब आप महसूस करते है कि राजनीति, व्यापारी, मीडिया व शासन के मध्य एक अदृश्य समझौता है तब आप को बड़ी कोफ्त होती है । आज 2017 में भी भारत की बड़ी आबादी निरक्षर है विशेषकर महिला । ऐसे में जब तक हम पूर्ण साक्षरता का लक्ष्य नही पा लेते तब तक चीजों में विशेष बदलाव नही देखेगे । विडंबना ही है कि आज भी देश में चुनाव में जाति, धर्म , धन का बोल बाला है ।

बुधवार, 21 दिसंबर 2016

Some real problems




कभी कभी मै सोचता हूँ कि क्यू दिनो दिनों विषमता बढ़ती जा रही है। सरकार की सैकड़ो स्कीम चल रही है पर उनका समाज पर प्रभाव नही दिखता है।  अगर  इनसे जुडी रिपोर्ट का अवलोकन करे तो पाएंगे कि  आजादी के बाद धन , पूंजी कुछ सीमित  वर्ग तक ही इकठा होती रही। इन सब के पीछे बहुत सी वजह है पर मैंने एक चीज विशेष तौर पर महसूस किया है कि  इस बढ़ती विषमता के पृष्ठ में सबसे बड़ी वजह आम  लोगो तक खास ज्ञान की पहुँच  न होना या सिमित होना है।  

उदाहरण के तौर पर मैं बहुत रोचक बात बताता हूँ।  सिविल सेवा के एग्जाम में मुझे बहुत लंबा अनुभव रहा है।  मैंने बहुत बार इस एग्जाम में ऐसी चीजो से जुड़े प्रश्न देखे है जो समाज में प्रचलित होने में २ या ३ साल लग गए। कहने  आशय  यह कि  जैसे पिछले साल आईएएस के प्री  एग्जाम में li-fi से जुड़ा प्रश्न पूछा गया था।  अब यह तकनीक इतनी एडवांस है कि  भारत में इसे प्रचलित होने में ५ साल से कम क्या समय लगेगा।  इसी तरह काफी पहले wi fi  के बारे  में पूछा था जो अब हर व्यक्ति तक पहुच गयी है।  

हलाकि इस तरह के उदाहरण ज्यादा सटीक नही होते है क्योंकि सिविल सेवा , सर्वोत्तम का चयन करती है पर अगर कोई आम व्यक्ति इसकी तैयारी  करता है और उस तक सर्वोत्तम ज्ञान की पहुँच नही है तो इसमें उसका क्या दोष है ? 

इससे तो यही लगता है कि सिविल सेवा जोकि विषमता दूर करने का एक बड़ा , बढ़िया माध्यम हो सकता है पर वो हो न पायेगा।  अब हर कोई the  hindu , test series , english  में expert नही हो सकता है इन सब के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार की आर्थिक दशा बहुत अच्छी  हो।  

इसी लेख में आप उन कारणों को भी खोज सकते है जो कि  हिंदी / क्षेत्रीय भाषा में  चयन के निरन्तर गिरते स्तर का कारण  है।  



By - आशीष कुमार।  

गुरुवार, 23 जून 2016

thought/ lines for essay writing


एक निबंध की रूप रेखा -

कभी कभी बहुत अच्छी चीजे पढ़ने को मिल जाती है जिनको पढ़कर मन ,बहुत  दूर तक सोचने लगता है.  मैंने हाल  में कुछ बहुत  ही अच्छी बात पढ़ी।   

" सारा विश्व पानी  की प्रॉब्लम से जूझ रहा है और हमे पता है कि  सिंचाई  में पानी  की जरूरत बहुत  ज्यादा होती है।  भारत में कुछ क्रॉप्स , बहुत  ज्यादा पानी  खपत करती है।  जैसे धान , गन्ना।  हम इनके जुड़े उत्पाद बाहर भी भेजते है।  चीन अपने यहां पर ऐसी फसलों को ज्यादा महत्व दे रहा है जो पानी की सिमित खपत करती है।  ज्यादा पानी वाली फसले , वह बाहर से आयात कर लेता है।  

ऐसे में भारत को भी दूर की सोचते हुये , अपने पानी के सिमित भंडार को सुरक्षित रखने के लिए विचार करना चाहिए. पिछले २ सालो से भारत में सूखा पड़ रहा है। जिसके चलते भारत के बड़ा हिस्सा , सूखे से जूझ रहा है।  अगर बात महाराष्ट्र की करें तो एक और लातूर में रेल से पानी भेजना पड़ता है तो दूसरी तरह वह गन्ने का बड़ा उत्पादक है।  इस राज्य में पानी की कमी नहीं है कमी है उचित प्रबंधन की।  

आने वाले समय में ऐसा कहा  जा रहा है की पानी के लिए विश्व युद्ध हो सकता है। भारत की अवस्थिति बहुत अच्छी है।  इसके चलते भारत में वर्षा काफी मात्रा में होती है।  वर्षा के जल को संरक्षित किया जाना चाहिए।  


Featured Post

SUCCESS TIPS BY NISHANT JAIN IAS 2015 ( RANK 13 )

मुझे किसी भी  सफल व्यक्ति की सबसे महतवपूर्ण बात उसके STRUGGLE  में दिखती है . इस साल के हिंदी माध्यम के टॉपर निशांत जैन की कहानी बहुत प्रेर...