BOOKS

IAS MAINS लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
IAS MAINS लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 1 सितंबर 2015

ANSWER WRITING TIPS BY IRA SINGHAL , IAS TOPPER 2015



      इरा सिंघल  मैडम ने अपने IRA SINGHL BLOG पर जो टिप्स दिए है उनके आधार पर आपके लिए कुछ पॉइंट मैंने  हिंदी में तैयार किये है।  जैसा कि आप जानते है मैडम ने मैन्स में अंक बहुत ही अच्छे रहे है।  उनके टिप्स को आधार बनाकर आपको तैयारी करने पर अच्छे अंक मिल सकते है।  



  • अपने उत्तर पॉइंट वाइज लिखे। 
  • अपने वैकल्पिक विषय में भी पॉइंट वाइज लिख सकते है।  
  • महत्वपूर्ण बिंदु को अंडरलाइन करे।  
  • भूमिका और उपसंहार लिखने की जरूरत नही। 
  • रंगीन पेन का उपयोग न करे। 
  • जहाँ जरूरत हो चित्र , आरेख बनाये।  
  • जो उत्तर आप जानते हो वही लिखे।  किसी भी प्रकार के तुक्के से बचे। 
  • गलत उत्तर लिखने से परीक्षक पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।  
  • शब्द सीमा की चिंता न करे। अगर आप मतलब की बात १०० शब्दों में लिख देते है तो  भी आपको अच्छे अंक मिल सकते है।  

गुरुवार, 27 अगस्त 2015

HOW TO PREPARE IAS MAINS

आईएएस मुख्य परीक्षा की तैयारी  कैसे करे ? 









1.       सबसे पहले माथा पच्ची / दिमाग खपाना  बंद करे . होगा कि नही होगा इस बारे में मत सोचे . अगर मेरी माने तो अगर आपके पहले PAPER में ७० अंक भी आ रहे है तो भी आप तैयारी शुरू करे दे . वैसे लोग १२० अंक तक की मेरिट जाने को कह रहे है . उनकी मत सुनो . आप के जितने भी अंक आ रहे हो बस अब आप MAINS की तैयारी शुरु कर दे .
2.       सभी पेपर का , अपने OPTIONAL SUBJECT का कोर्स देख ले . अच्छा होगा सारे टॉपिक आप नोट कर ले .
3.       इसके बाद आप TOPIC WISE , सामग्री जुटाना शुरू करे .
4.       जब आपको उचित सामगी मिल जाये तब आप उसे गंभीरता से पढ़े , मनन करे .
5.       एक बार जब आप की समझ विकसित हो जाये तब आप लेखन का PRACTICE करे .
6.       आपको अपने OPTINAL PAPER पर बहुत ज्यादा जोर देना चाहिए .
7.     निबंध का काफी बड़ा रोल रहता है अंतिम चयन और अच्छी RANK में . इसलिये इसको IGNORE न करे .
8.       अभी से NOTES बनाना शुरू करे .
9.       अगर सम्भव हो तो अपने SENIOR को अपने ANSWER चेक करवाए .
10.   ज्यादा से ज्यादा अभ्यास करे .
11.   जब आपकी तैयारी अच्छी लगने लगे तब आप पिछले साल के पेपर के QUESTIONS हल करे .
12.    आप मुझे भी अपने ANSWER मेल या मेसेज कर सकते है .

© आशीष कुमार 

( मै काफी मेहनत कर , अपना कीमती समय निकल कर आप लोगो के लिए , हिंदी माध्यम के लिए पोस्ट लिखता हूँ . कृपया इसे कॉपी पेस्ट कर मेरी मेहनत पर पानी मत फेरे . मुझे काफी लोगो ने बताया है कि मेरी पोस्ट कुछ फेसबुक के ग्रुप , पेज पर अक्सर दुसरे नाम से पोस्ट करते रहते है .  कॉपी पेस्ट करके आप कुछ लोगो को , अपनी झूटी बुधिमत्ता से प्रभावित भले कर ले पर ऐसा करके आप बड़ी संख्या में लोगो को नुकसान कर रहे है . अपने उन सभी सच्चे मित्रो को आभार जो इस पेज पर लगातार लाइक, कमेंट , शेयर के माध्यम से  अपने सुझाव देते रहते है .)

आईएएस मैन्स के लिए कुछ उत्तर

सोमवार, 22 जून 2015

बौद्ध धर्म

बौद्ध धर्म

* बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बौद्ध थे।
* निर्वाण का अर्थ है जन्म मृत्यु के चक्र से मुक्ति
* गौतम बौद्ध ने दुःख के निवारण के लिए अष्टांगी मार्ग बतलाया -
1 सम्यक दृष्टि
2 सम्यक संकल्प
3 सम्यक वाक्
4 सम्यक कर्मांत
5 सम्यक आजीव
6 सम्यक व्यायाम
7 सम्यक स्मृति
8 सम्यक समाधि

* प्रचार की भाषा पालि को बनाया जो जन साधारण द्वारा बोली जाती थी।
*  बौद्ध धर्म के 3 अंग-
1 बुद्ध
2 संघ
3 धम्म

* बौद्ध धर्म के प्रमुख स्थल -भारत , श्रीलंका, बर्मा, तिब्बत, चीन, जापान आदि। 


    बौद्ध धर्म के व्यापक प्रसार के कारण-

* ब्राह्मणों की सर्वोच्चता
*  बढ़ता धार्मिक अन्धविश्वास
* वर्ण/जाति के आधार पर भेदभाव
* स्त्रियों की निम्न दशा
*सामाजिक असमानता
             इन सभी कारणों से लोग ब्राह्मण धर्म से छुटकारा चाहते थे जिसका रास्ता उन्हे बौद्ध धर्म के रूप में प्राप्त हुआ।
*एक अन्य कारण बड़े राजाओ द्वारा इसे अपनाया जाना भी था ।

* सुत्तपिटक- गौतम बौद्ध के धार्मिक उपदेशो का संग्रह
* विनयपिटक- बौद्ध संघ के नियम कानूनों की व्याख्या

        बौद्ध समितियाँ

1.पहली बौद्ध समिति - 483 ई.पू.
आयोजन राजगृह में अजातशत्रु के राज के दौरान
अध्यक्ष-महकश्यप नामक भिक्षुक 

2. द्वितीय बौद्ध समिति- 383 ई.पू.
आयोजन वैशाली में हुआ
अध्यक्ष- सर्वकमिनि नामक भिक्षुक

3.तृतीय बौद्ध समिति -250 ई.पू.
आयोजन पाटलिपुत्र में अशोक के राज के दौरान 
अध्यक्ष- मोगलीपुत तिस्स भिक्षुक
इस समिति में अधिधम्म पिटक की रचना हुई जिसमे बौद्ध धर्म के दार्शनिक विचारो का संकलन है।

4. चतुर्थ बौद्ध समिति- प्रथम सदी
आयोजन कश्मीर के कुंडल वन में कनिष्क के काल में 
अध्यक्ष- वसुमित्र
इस समिति के दौरान बौद्ध धर्म  दो भागो में बाँट गया-
 * हीनयान- मूल धर्म जो गौतम बौद्ध की शिक्षा का अनुशरण किया।
 * महायान- परिवर्तित धर्म जिन्होंने नई सोच तथा तर्क को स्वीकार। ये हीनयान से अधिक लोकप्रिय हुआ।

* हर्ष वर्धन ने छठे  महमोक्ष परिषद में चीनी यात्री ह्वेनसांग ने भी भाग लिया।
* बौद्ध मठो में पवरन नमक समारोह वर्षा ऋतु में आयोजित होता था जिसमे बौद्ध भिक्षु अपने अपराधो को स्वीकार करते थे।


       बौद्ध धर्म के ह्रास के कारण

* धीरे धीरे ये कर्मकांडो और अनुष्ठानो में फंस गया जिसका स्वयं ये धर्म विरोध करता था।
*  पालि भाषा छोड़कर संस्कृत अपनाना।
*बौद्ध विहार विलासिता का केंद्र बन गए।
* कुछ समुदायो तथा राजाओ द्वारा बौद्ध धर्म के प्रति कठोर रुख अपनाना।
* बढ़ते दान तथा सम्पदा के कारण विदेशी आक्रमणकारियों का निशाना बनना आदि।

रविवार, 21 जून 2015

Most Important History Topics for UPSC

प्राचीन भारत

1 हड़प्पा संस्कृति
2 आर्य तथा वैदिक काल
3 जैन और बौद्ध धर्म
4 मौर्य साम्राज्य
5 सातवाहन साम्राज्य                                                      
 6 गुप्त साम्राज्य
7 हर्ष साम्राज्य
8  भारत और मध्य एशिया सम्बन्ध 
9  दर्शन
     * सांख्य योग
      *न्याय
      *मीमांसा
10 प्रमुख मंदिर और गुफाये तथा उनकी   निर्माण शैली
11 मठ तथा स्तूप
12 प्राचीन भारत की नदियां तथा उनका वर्तमान क्षेत्र
13 प्रमुख शिलालेख तथा उनसे सम्बंधित राजा/साम्राज्य
14 विदेशी यात्री
15 प्रमुख रचनाएँ तथा रचनाकार

गुरुवार, 18 जून 2015

Accredited Social Health Activist) - ASHA

मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता 
( Accredited Social Health Activist)

          ASHA

#  भारत में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रायोजित जननी सुरक्षा योजना से संबद्ध एक ग्रामीण स्तर की कार्यकर्त्री है। 

#  आशा का कार्य स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से गरीब महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएँ प्रदान करना है। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM) योजना आशा के माध्यम से क्रियान्वित हो रही है। 

# 2005 में आरंभ की गयी इस योजना का लक्ष्य 2012 तक पूरी तरह क्रियान्वित किया जाना था।

# इस मिशन के अंतर्गत 8.94 लाख मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता कार्य कर रही है।

# ये कार्यकर्ता समुदाय तथा सार्वजानिक स्वास्थ्य प्रणाली के बीच संपर्क का काम करती है।

# ये ग्रामीण क्षेत्रो के कमजोर वर्गों  विशेषकर महिलाओं और बच्चों  तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करती है।

ये जन स्वास्थ्य प्रणाली तक लोगो की पहुच बनाने की अहम कड़ी है।

# ये स्वास्थ्य सेवाओं में बाह्य रोगी सेवाओं ,नैदानिक सुविधाओं , संस्थागत डिलीवरी और रोगी देखभाल की दृष्टि से महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में अभियान सफल  रहा है।

Featured Post

SUCCESS TIPS BY NISHANT JAIN IAS 2015 ( RANK 13 )

मुझे किसी भी  सफल व्यक्ति की सबसे महतवपूर्ण बात उसके STRUGGLE  में दिखती है . इस साल के हिंदी माध्यम के टॉपर निशांत जैन की कहानी बहुत प्रेर...