BOOKS

शुक्रवार, 18 जनवरी 2013

HOW TO START PREPARATION, SOME USEFUL TIPS



आज के युग  में शायद ही ऐसा कोई युवा हो जो सिविल सेवा की गरिमा से परिचित न हो।प्रायः हम सभी इस के बारे में जानते है पर सही मार्गदर्शन  के अभाव में हिन्दी माध्यम से प्रतियोगी अपने शुरूआत के प्रयास यूॅ ही गवाॅ देते है और जब अनुभव होता है तक बहुत देर हो चुकी होती है। यहाॅ पर मैं कुछ सुझाव प्रस्तुत कर रहा हॅ जो आपकी प्रारम्भिक तैयारी में बहुत सहायक सिद्ध होंगे

1. सबसे पहले जरूरी है सिविल सेवा के सभी चरणों के बारे आप परिचित हो। यहाॅ पर अपेक्षा कर रहा हॅू आप को इस के बारे में जानकारी है यद्यपि भविष्य की पोस्ट में उक्त विषय पर सम्पूर्ण चर्चा करूगा।

2. आप सर्वप्रथम पूर्व वर्षों के हल पश्न  पत्रों का संकलन खरीद लीजिये।इसको आप समझने का प्रयास करिये। याद रखिये ये प्रष्न शायद ही दोहराये जाये पर आप यह तलाश  करने की कोशिस  कीजिये कि पश्न  की प्रकृति क्या है और ये कहाॅ से आ रहे है? यहाॅ पर स्पष्ट कर दूॅं कि पिछले 4 वर्षो से सामान्य अध्ययन के प्रश्नो  की NATURE विषिष्ट तौर पर से ध्यान दीजिये। एक ही पश्न में चार तथ्य डालकर  पश्न पूछने की बढ़ती प्रवृत्ति को आत्मसात करने की कोशिस कीजिये।

3. कक्षा 11 व 12 की एन.सी.आर.टी. की इतिहास, भूगोल,अर्थव्यवस्था आदि पुस्तकों को पढकर अपनी समझ विकसित करें।

हिन्दी माध्यम के छात्रों केा प्रथम प्रश्न  पत्र हेतु निम्न पुुस्तकों का अध्ययन अपरिहार्य है।

क. इतिहास के लिये बी.एल. ग्रोवर की पुस्तक
ख. भूगोल माजिद हुसैन एवं रमेष सिंह टी.एम.एच. प्रकाषन
ग. भारतीय अर्थव्यवस्था रमेष सिंह टी.एम.एच. प्रकाषन
घ. भारतीय राजव्यवस्था   एम. लक्ष्मीकांत
च. पर्यावरण हेतु इराक भरूचा की पुस्तक यू.जी.सी. 

यह सूची अन्तिम नही है पर मैं अधिक पुस्तकों की सुची देकर भ्रमित नही करना चाहता।उक्त पुस्तकों बारे में इतना ही कह सकता हॅं कि इतने अस्थिर दौर में भी इन पुस्तकों से कई प्रश्न  हाल के वर्षो में पूछे गये है।इस में इक बहुत ही परिचित पुस्तक को आप शामिल कर ले।लूसेंट सामान्य अध्ययन।मैने कभी इस पुस्तक को महत्व नहीं दिया पर अप्रत्यक्ष तौर पर इसकी प्रासगिकता बनी हुई है।
4. उक्त पुस्तकों का जितनी अधिक बार हो अध्ययन कर लीजिये। ये मुख्य परीक्षा के लिये भी समान रूप से उपयोगी है
(DEAR FRIENDS I AM SO SORRY DUE TO SOME FONT PROBLEM, HERE YOU CAN SEE SOME MISTAKE ,BUT PLEASE TRY TO UNDERSTAND MY MESSAGE . AS SOON AS POSSIBLE, I CAN SOLVE THE PROBLEM.) 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

SUCCESS TIPS BY NISHANT JAIN IAS 2015 ( RANK 13 )

मुझे किसी भी  सफल व्यक्ति की सबसे महतवपूर्ण बात उसके STRUGGLE  में दिखती है . इस साल के हिंदी माध्यम के टॉपर निशांत जैन की कहानी बहुत प्रेर...