बुधवार, 13 मई 2015

आईएएस प्री के लिए कुछ महत्वपूर्ण टॉपिक

टॉपिक ७० :  आईएएस प्री  के लिए कुछ महत्वपूर्ण टॉपिक



अब जब यह निश्चित किया जा चूका है कि द्वितीय पेपर में सिर्फ पासिंग मार्क लाने है तब पहले पेपर पर सारा जोर देना होगा।  कल जो pib पर खबर थी उसके अनुसार , अब दूसरे पेपर में चाहे १९० अंक लाओ या सिर्फ ६७ कोई फर्क नही पड़ेगा। पहले पेपर के आधार पर ही मैन्स देने के लिए मौका दिया जायेगा।  
यह निश्चित है एक महत्वपूर्ण फैसला है। आप सभी ने एक कोचिंग का खूब प्रचार देखा होगा जिसमे वो दावा करते है कि आप दूसरे पेपर में १९० + अंक ला सकते है। पिछले कुछ वर्षो में हिंदी तथा क्षेत्रीय भाषाओं की दुर्गति में यही सबसे बड़ा कारक माना जा सकता है।  अब चीजे संतुलित हो गयी है। मुझे कुछ लोगो ने कल ही पहले पेपर के लिए कुछ टिप्स मागे थे। आज मैंने सुबह कुछ होमवर्क किया है शायद आप के कुछ काम आये। 
मैंने पिछले कुछ सालो  पेपर से वो टॉपिक / विषय /बिंदु लिए है जिनसे प्रश्न पूछे गए है। इनके बारे में डिटेल में जानकारी जुटाना आप पर है। एक मित्र मुझसे टॉपिक लेने के रिक्वेस्ट करते रहते है , अगर वो इन पर कुछ नोट्स बना कर भेजते है तो आपको शेयर कर दूंगा। आप में भी अगर कोई उत्साही है जो इन पर नोट्स बना सकता है या कुछ पॉइंट वाइज लिख सकता है तो प्लीज शेयर करिये। आप का काम बहुत से लोगो के काफी फायदे का होगा।  
  1. यूरोपीय आर्थिक समुदाय 
  2. न्यूनतम मजदूरी एक्ट १९४८ 
  3. इ अवशेष 
  4. मुद्रास्फीति 
  5. मिड डे मील योजना १९९५ 
  6. CASA १००० 
  7. क्योटो प्रोटोकाल 
  8. लीड बैंक योजना 
  9. मार्ले -मिंटो सुधार १९०९ 
  10. मांटेंगु चेम्सफोर्ड एक्ट १९१९ 
  11. भारत सरकार एक्ट १९३५ 
  12. भारतीय स्वतंत्रता एक्ट १९४७ 
  13. जैव मंडलीय आरक्षित क्षेत्र 
  14. राष्टीय उद्यान 
  15. आद्र्र भूमि 
  16. वन्य जीव आभरणय 
  17. मिलेनियम इकोसिस्टम अस्सेस्मेंट 
  18. pesa १९९६ 
  19. स्थगन प्रस्ताव 
  20. राष्टीय जैव विविधिता प्राधिकरण 
  21. राष्टीय हरित न्याधिराकरण  
  22. राष्टीय जल मिशन 
  23.  ग्राफीन
  24. स्टेम कोशिका 
  25. क्लोरो फ्लोरो कार्बन 
  26. नागर , बेसर , द्रविण शैली 
  27.  आशा
  28. नेशनल सोशल कांफ्रेंस 
  29. मल्टी डिमेंसिअल पावर्टी इंडेक्स  
  30.  सी बकथॉर्न
  31. जननी सुरक्षा योजना 
  32. परसीमन आयोग 
  33. जिला ग्रामीण विकाश अधिकरण 
  34. रोलेट एक्ट 
  35. क्रिप्स मिशन 
  36. यूरोपीय कोंसिल और यूरोपीय कमीशन 
  37. वायदा बाजार आयोग 
  38. राष्टीय निवेश निधि 
  39. सिमित देयता साझेदारी फर्म 
  40. बैंकिंग लोकपाल 
  41. स्वाधार और स्वंयसिद्धा 
शेष टॉपिक जल्द ही। आईएएस प्री २०१५ के लिए  सभी को शुभकामनाये 

एक रोचक वाकया


शुक्रवार, 8 मई 2015

IF YOU ARE GOING TO APPEAR IN CIVIL SERVICE EXAM (PRE) 2015

टॉपिक : ६९

यदि आप इस बार  आईएएस के प्रीएग्जाम में बैठने जा रहे है तो आपके लिए कुछ जरूरी सलाह 

१. सबसे पहले पुराने /पिछले सालो के पेपर देखे।  उनसे समझे किस तरह के प्रश्न पूछे जाते है।  
२.  बहुत से लोगो को लगता है कि  किसी एक पेपर में अच्छा स्कोर करके वह एग्जाम क्लियर कर लेंगे। वास्तव में यह एक भ्रम है।  आपको दोनों ही पेपर में अच्छा स्कोर करना होगा 
३. दूसरे पेपर में कम प्रश्न है और अंक ज्यादा। इसमें आप को बहुत सतर्कता से बढ़ना होगा। कोई भी प्रश्न अगर गलत हुआ तो आपका नुकसान भी ज्यादा होगा। 
४. दूसरे पेपर के लिए अपने स्तर पर , अपनी कमजोरियों को ध्यान में रख कर रणनीति बनाये 
५. पहले पेपर में हर साल विविधता होती है।  पिछले साल बहुत ही रटने वाले प्रश्न आ गए थे। इस पेपर के लिए बहुत ठोस तैयारी करे। बहुत सारी  किताबो के साथ लुसेंट भी रटने के प्रयास  करे ( नेशनल हाईवे वाला प्रश्न याद है न पिछले साल जो पूछा गया था ? ) 
६. परीक्षा हाल  में बहुत सारी  समस्याओं में एक है भरम होना। लोग अक्सर जल्दबाजी में गलत विकल्प चुन लेते है और कुछ लोग जल्दी में गलत गोला भी रंग देते है। इनसे बचने के लिए जरूरी है बहुत सारा अभ्यास और ढेर सारी मेहनत। 
७. जितनी ज्यादा तैयारी , उतना ज्यादा आत्मविश्वास। 
८. भले अभी काफी समय लग रहा हो पर अगस्त के लिए ज्यादा समय नही बचा नही है।  इसलिए अब एक एक पल प्री  के लिए समर्पित हो। ( खास तौर पर वो लोग जो मैन्स की तैयारी कर के बैठे है पर दुर्भाग्य से प्री नही निकल पाता है। ) 
९.  सीसैट में मैथ को लेकर बहुत से लोग परेसान रहते है। आप उससे डरे नही। मुश्किल से ५० टाइप के प्रश्न मैथ के पूछे गए होंगे। आप पिछले सालो के प्रश्न हल कर डाले। उनमे स्पीड पा  ले। आप का काफी काम हो जायेगा।  
१०. अंतिम और सबसे जरूरी सलाह :- अति आत्मविश्वास से बहुत बचे।  न जाने कितने ही स्मार्ट लोग जो पहली ही बार में सिलेक्शन लेने का दावा कर रहे थे प्री में बाहर हो गए। इसलिए कभी भी अपनी तैयारी  पूरी न माने। ज्यादा दावे करने से बचे। शांत रहे। चुपचाप लगे रहे और दुनिया को दिखा दे। 


हिन्दी माध्यम से सिविल सेवा





















गुरुवार, 23 अप्रैल 2015

स्टडी रूम के लिए जरूरी टिप्स

Topic:68   स्टडी रूम के लिए जरूरी टिप्स
 

         किसी भी स्टूडेंट के लिए उसका study room उसके लिए किसी पूजा स्थल जैसा होता है।  यही वह जगह होती है जहाँ आप पढ़ कर अपना भविष्य निर्धारित करते है।


  1.  पढ़ाई जब भी करे पूरा ध्यान उस पर ही focus रखे। 
  2. अपने रूम में कुछ मोटिवेशनल बाते नोट कर रखे। 
  3. कोशिस करे रूम में आपको ज्यादा अवरोध न हो 
  4. रूम में किताबे , नोट्स आदि करीने से लगे हो। 
  5. Newspaper पढ़ कर उसे भी अच्छे से रखे। 
  6. गैर जरूरी किताबे , नोट्स , पेपर समय समय पर निकलते रहे। 
  7. कभी भी लेट कर पढ़ाई न करे। 
  8. एक समय में एक किताब या विषय पढ़े। 
  9. यदि आप का ध्यान भटक रहा हो तो अच्छा होगा आप उस time पढ़ाई न ही करे। 
  10.   अपने लक्ष्य के लिए स्पष्ट टाइम टेबल सामने जरूर चिपका हो।

Featured Post

SUCCESS TIPS BY NISHANT JAIN IAS 2015 ( RANK 13 )

मुझे किसी भी  सफल व्यक्ति की सबसे महतवपूर्ण बात उसके STRUGGLE  में दिखती है . इस साल के हिंदी माध्यम के टॉपर निशांत जैन की कहानी बहुत प्रेर...