मंगलवार, 24 मार्च 2015

DO YOUR WORK , DO NOT EXPECT ANYTHING ( GITA)

 टॉपिक :  64  कर्म करे और फल की इच्छा मत करें।


लगभग सभी लोग गीता की इस उक्ति से परिचित ही होंगे। क्या आप ने इस बारे में मनन किया है। इसका वास्तव में मतलब क्या है ?

सच में इस पक्ति में जीवन का सार छुपा है।  इस के मनन और चिंतन से आप अपने जीवन को नए नजरिये से देखना शुरू कर सकते है।
सभी लोग कम्पटीशन की तैयारी कर रहे है। आपका इस तरह कर्म कर रहे है और फल मतलब है परीक्षा में सफल हो जाना। आप में क्या कोई ऐसा भी है जो सच में फल की इच्छा नही कर रहा है। शायद हर कोई ही फल की इच्छा करके ही कर्म कर रहा है। मतलब यह कि आप नियम के विपरीत चल रहे है।

आइये देखे नियम के विपरीत चलने से क्या होता है।  मान लीजिये आप पिछले २ साल आईएएस की तैयारी कर रहे थे। खूब जम कर , अपने जीवन को सन्यासी की तरह सीमित कर , लगातार पढ़ा। साथ ही आप ने चयन की इच्छा भी मन में पाल ली। जब रिजल्ट आया और किसी कारणवश आपका चयन न हुआ तो क्या होगा। आप बहुत दुःखी होंगे , रोयेंगे , मायूसी से घिर जायेगे।

दूसरी ओर अगर अपने किसी तरह की इच्छा ही नही रखी होगी तो आप के लिए परिणाम से कोई फर्क नही पड़ेगा।  वास्तव में कर्म करने तक जोर होता है पर फल / परिणाम /चयन की इच्छा में हमारा कोई वश नही होता।


सोमवार, 23 मार्च 2015

नकल करवाने की आदत

पिछले दिनों , एक राज्य में बोर्ड एग्जाम में नकल करवाने को लेकर बहुत विवाद हुआ था . इससे जुड़े कुछ बिंदु .

कारण :
१. अब परसेंटेज का भी बहुत हद तक रोल बढ़ गया है .
२. ओछी मानसिकता
३. हाशिये खड़े लोगो में उपर उठने की प्रबल इच्छा
४. फेल होने से बचने के लिए
५. काम , धंधे में लगे लडके जो सिर्फ दिखाने के लिए डिग्री चाहते है .
दोषी :
१. विद्यार्थी
२. उसके पैरेंट्स और रिस्तेदार .
३. शिक्षा माफिया
प्रभाव :
१. टैलेंटेड बच्चे पर विपरीत प्रभाव
२. नकल से पास बच्चे को जीवन में मेहनत के मतलब न पता चलेगा
३. गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के आभाव के चलते , देश पर बोझ बनेगे .
४. दूषित मानसिकता को प्रोत्साहन

रविवार, 22 मार्च 2015

आधार कार्ड और इससे जुडी आशंका

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को आधार कार्ड को आवश्यक सेवाओ के लिए अनिवार्य करने से मना कर दिया है .





बहस क्यों ? 

१. आधार कार्ड के लिए कोई नियामक या कानून अभी तक नही बनाया गया है .
२. आधार कार्ड में जो जानकारी ली जा रही है उसके उदेश्य सिविल है . अगर इस तरह की जानकारी किसी जाँच एजेंसी से शेयर की गयी तो यह एक प्रकार से नागरिक के मूल अधिकार का उलंघन होगा ( आर्टिकल २१ ) 
३. आधार कार्ड के दुरूपयोग , अपने राजनैतिक विरोधी के लिए किया जा सकता है . 

क्या किया जाये ?

१. क्रेंद्र और राज्य स्तर पर गोपिनियता आयुक्त की नियुक्ति की जाये 
२. इन पर जबाबदेही तय की जाये .

SEVEN MOST IMPORTANT BOOKS FOR UPSC

सिविल सेवा के लिए 7 सबसे महत्वपूर्ण किताबे
१. इतिहास : स्पेक्ट्रम
२. भूगोल   : महेश वर्णवाल
३. इकोनॉमिक्स : लाल एंड  लाल
४. राजव्यवस्था  : ऍम. लक्ष्मीकान्त
५. मैथ और रीजनिंग : अग्रवाल की बुक्स
६. पर्यावरण : अरिहंत
7. लुसेंट
बैगर कोचिंग कैसे सफलता पाये ?
HOW TO START PREPARATION, SOME USEFUL TIPS
7 Most useful books for upsc preparation
1. History : spectrum
2. Geography : Mahesh Barnwal
3. Polity : M.Laxmikant
4. Economy : Lal & Lal
5. Maths & Reasoning : R.S. Agrwal
6. Environment : Arihant
7. Lucent GK

IAS AND STATE CIVIL SERVICES

रविवार, 15 मार्च 2015

सूरत विभाजन 1907


How to make your personality perfect


Topic :64     अपने व्यक्तित्व को प्रभावी कैसे बनाये ?

कभी कभी आप ने कुछ ऐसे लोगो से मुलाकात की होगी जिनके व्यक्तित्व से आप बहुत ही ज्यादा प्रभावित किया होगा। ऐसे व्यक्तित्व को मैगनेट पर्सनलिटी कहते है। लोग उस व्यक्ति की और खुद ही जुड़ने की कोशिस करते है। ऐसे व्यक्ति के लिए जरूरी नही है कि वह बहुत खूबसूरत , धनी हो। कोई भी अपने आचरण में कुछ बदलाव लाकर ऐसे व्यक्तित्व का मालिक बन सकता है। इस तरह के व्यक्ति खुद तो खुश रहते ही है और उनके साथ उनसे मिलने वाले व्यक्ति भी काफी प्रेरणा पाते है।  चलिए आज कुछ ऐसे ही गुणों के बारे में बात करते है।

  1. सबसे पहले आप को अपने स्वभाव में बदलाव लाना होगा। 
  2. अपने चेहरे पर हमेशा मुस्कान रखें। 
  3. जब भी किसी से मिले , गर्मजोशी से मिले।  
  4. हमेशा दूसरों की हेल्प करने के लिए तैयार रहे। 
  5. भले ही आप को बहुत अच्छी शक्ल और सूरत न मिली हो आप अपने दिमाग और ज्ञान से लोगों को अपना मुरीद बना सकते है। 
  6. आप को हर विषय में  अच्छा ज्ञान होना चाहिए। 
  7. इसके लिए अपने आप को हमेशा अच्छी किताबों और लोगो से जुड़े रहना होगा। 
  8. लोगों से अच्छे गुण सीखने की आदत डालना। 
  9. चिंतन करें 
  10. हमेशा मृदु बोले। 
  11. एकांतवास का महत्व 
  12. किसी को भी चीट मत करे। एक न एक रोज आप को इसके लिए खेद होगा इसलिए हमेशा ईमानदार रहे। 
  13. जब भी कभी अवसर मिले किसी की भी निःस्वार्थ भाव से हेल्प करें। 
  14. जरूरतमंद की हेल्प करके आपको बेहद सकून और खुशी मिलेगी।
  15. किसी भी परीस्थिति में क्रोध न करें। 
  16. उन सभी , जिनसे अपने कुछ सीखा , लिया हो उनके प्रति हमेशा आभारी रहे। 

अगर आप बहुत मेहनत करने के बाद भी असफल हो रहे है तो नीचे लिखी पोस्ट आपके लिए है . कृपया पढना और अपनी राय देना मत भूले .
अंग्रेजी के खण्ड की तैयारी के लिये कुछ टिप्स।




Featured Post

SUCCESS TIPS BY NISHANT JAIN IAS 2015 ( RANK 13 )

मुझे किसी भी  सफल व्यक्ति की सबसे महतवपूर्ण बात उसके STRUGGLE  में दिखती है . इस साल के हिंदी माध्यम के टॉपर निशांत जैन की कहानी बहुत प्रेर...