BOOKS

personality development लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
personality development लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 14 अप्रैल 2015

एक अच्छा टाइम टेबल कैसे बनाये

 टॉपिक :67   एक अच्छा टाइम टेबल कैसे बनाये ?



   किसी भी चीज में सफलता मिले इसके लिए सबसे जरूरी होता है आप चीजो को प्लान बना कर करे। पढ़ाई अच्छे से हो इसके लिए जरूरी है आप सही से टाइम टेबल बना ले।

  1. सबसे पहले ईमानदारी से अपने पास उपलब्ध समय को नोट करे। 
  2. जरूरी नही है कि आप १६ घंटे का टाइम टेबल बनाये। 
  3. ४ घंटे का बनाये पर उसे किसी भी हालत में पूरा करने की कोशिस करें। 
  4. मनोरंजन भी बहुत जरूरी चीज है , इसलिए उसके लिए भी टाइम निकले। 
  5. पहले छोटा टाइम टेबल , फिर ज्यादा बड़ा। 
  6. अक्सर लोग एक दिन के लिए टाइम टेबल बनाते है पर विजेता अपने वाले वीक , महीने और साल का भी प्लान बना लेते है। 
  7. इसलिए आप भी इस तरह के स्टेप अपनाये , सोचे कि ५ साल बाद अपने आप को कहाँ पाना चाहते है। 
  8. अगर आप अपने टाइम टेबल को अपना नही पा रहे है तो उसका रिव्यु करे और देखे किन वजहों से आप उससे दूर भाग रहे है। 
  9. अक्सर लोग जोश में बहुत कठिन टाइम टेबल बना लेते है फिर दूसरे दिन ही उसको भूल जाते है।  
  10. अगर आप को लीक से हटकर , अपने आप को दुनिया के सामने साबित करना है तो इसकी शुरुआत आप के टाइम टेबल से होती है।  



















रविवार, 5 अप्रैल 2015

BE FOCUSED AND GET SUCCESS

TOPIC: 66     बेहतर और प्रभावी पढ़ाई कैसे करे ?


पढ़ना एक कला है , जो इसे समझ गया उसे सफलता मिलते देर नही लगती। आपके लिए कुछ बहुत ही खास टिप्स 

  1.  प्लान बना कर ही स्टडी करे। 
  2. अपने टाइम टेबल में सभी विषयों को महत्व दे। 
  3. किताबो का भंडार न लगाये। 
  4. जब तक एक बुक अच्छे से पढ़ न ले तब तक दूसरी को हाथ न लगाये। 
  5. अच्छे से पढ़ने का मतलब कम से कम ३ बार पढ़ी गयी हो। 
  6. जो भी पढ़े उसे नियमित तौर पर रिवाइज करते रहे। 
  7. जब भी पढ़ने बैठे , अपने आप को बुक में डुबो दे। 
  8. मेरा मतलब है कि अगर आपको कोई आवाज भी दे तो भी आपको वो सुनाई न पड़े। 
  9. अगर मन न लग रहा हो तो बेवजह किताब ले कर बैठने का कोई मतलब नही। 
  10. कहना न होगा कि आप अपने फ़ोन को ऑफ ही रख दे।  



बुधवार, 25 मार्च 2015

What to do , when you fail

टॉपिक:65   जब चारो तरह अधेरा ही अँधेरा नजर आये




  1. कुछ पलों  या दिनों के लिए जो कुछ भी आप कर रहे थे , बंद कर दीजिये। 
  2. अपने कर्मो का विश्लेषण करे , 
  3.   असफलता के कारणों को तलाश कर लिखे। 
  4. जो कुछ भी आप कर रहे थे कहि ऐसा तो नही कि  वह सिर्फ परेंट्स/ पारिवारिक दबाव मात्र तो नही था।  
  5. एक बार नए सिरे से अपनी पसंद के लक्ष्य को निर्धारित करे।  
  6. हर किसी की लाइफ में कोई न कोई बहुत ही खास , विस्वसनीय होता है उससे अपनी बात शेयर करे। 
  7. लोग, परिवार , रिश्तेदार क्या कहते है , क्या ताने  मरते है उसकी जरा भी परवाह न करे , बस ख़ामोशी से अपना काम करते रहिये। 
  8. आप जहां भी है वहां से कुछ नीचे , अपने से कमजोर म संगर्षशील  को देखे , उसके बारे में सोचे , निश्चित ही प्रेरणा मिलेगी, आप की हताशा जरूर कम होगी।  
क्या आप के अन्दर है आईएएस बनने के जरूरी  गुण , नीचे वाली पोस्ट पढ़ कर जाने .

मंगलवार, 24 मार्च 2015

DO YOUR WORK , DO NOT EXPECT ANYTHING ( GITA)

 टॉपिक :  64  कर्म करे और फल की इच्छा मत करें।


लगभग सभी लोग गीता की इस उक्ति से परिचित ही होंगे। क्या आप ने इस बारे में मनन किया है। इसका वास्तव में मतलब क्या है ?

सच में इस पक्ति में जीवन का सार छुपा है।  इस के मनन और चिंतन से आप अपने जीवन को नए नजरिये से देखना शुरू कर सकते है।
सभी लोग कम्पटीशन की तैयारी कर रहे है। आपका इस तरह कर्म कर रहे है और फल मतलब है परीक्षा में सफल हो जाना। आप में क्या कोई ऐसा भी है जो सच में फल की इच्छा नही कर रहा है। शायद हर कोई ही फल की इच्छा करके ही कर्म कर रहा है। मतलब यह कि आप नियम के विपरीत चल रहे है।

आइये देखे नियम के विपरीत चलने से क्या होता है।  मान लीजिये आप पिछले २ साल आईएएस की तैयारी कर रहे थे। खूब जम कर , अपने जीवन को सन्यासी की तरह सीमित कर , लगातार पढ़ा। साथ ही आप ने चयन की इच्छा भी मन में पाल ली। जब रिजल्ट आया और किसी कारणवश आपका चयन न हुआ तो क्या होगा। आप बहुत दुःखी होंगे , रोयेंगे , मायूसी से घिर जायेगे।

दूसरी ओर अगर अपने किसी तरह की इच्छा ही नही रखी होगी तो आप के लिए परिणाम से कोई फर्क नही पड़ेगा।  वास्तव में कर्म करने तक जोर होता है पर फल / परिणाम /चयन की इच्छा में हमारा कोई वश नही होता।


रविवार, 15 मार्च 2015

How to make your personality perfect


Topic :64     अपने व्यक्तित्व को प्रभावी कैसे बनाये ?

कभी कभी आप ने कुछ ऐसे लोगो से मुलाकात की होगी जिनके व्यक्तित्व से आप बहुत ही ज्यादा प्रभावित किया होगा। ऐसे व्यक्तित्व को मैगनेट पर्सनलिटी कहते है। लोग उस व्यक्ति की और खुद ही जुड़ने की कोशिस करते है। ऐसे व्यक्ति के लिए जरूरी नही है कि वह बहुत खूबसूरत , धनी हो। कोई भी अपने आचरण में कुछ बदलाव लाकर ऐसे व्यक्तित्व का मालिक बन सकता है। इस तरह के व्यक्ति खुद तो खुश रहते ही है और उनके साथ उनसे मिलने वाले व्यक्ति भी काफी प्रेरणा पाते है।  चलिए आज कुछ ऐसे ही गुणों के बारे में बात करते है।

  1. सबसे पहले आप को अपने स्वभाव में बदलाव लाना होगा। 
  2. अपने चेहरे पर हमेशा मुस्कान रखें। 
  3. जब भी किसी से मिले , गर्मजोशी से मिले।  
  4. हमेशा दूसरों की हेल्प करने के लिए तैयार रहे। 
  5. भले ही आप को बहुत अच्छी शक्ल और सूरत न मिली हो आप अपने दिमाग और ज्ञान से लोगों को अपना मुरीद बना सकते है। 
  6. आप को हर विषय में  अच्छा ज्ञान होना चाहिए। 
  7. इसके लिए अपने आप को हमेशा अच्छी किताबों और लोगो से जुड़े रहना होगा। 
  8. लोगों से अच्छे गुण सीखने की आदत डालना। 
  9. चिंतन करें 
  10. हमेशा मृदु बोले। 
  11. एकांतवास का महत्व 
  12. किसी को भी चीट मत करे। एक न एक रोज आप को इसके लिए खेद होगा इसलिए हमेशा ईमानदार रहे। 
  13. जब भी कभी अवसर मिले किसी की भी निःस्वार्थ भाव से हेल्प करें। 
  14. जरूरतमंद की हेल्प करके आपको बेहद सकून और खुशी मिलेगी।
  15. किसी भी परीस्थिति में क्रोध न करें। 
  16. उन सभी , जिनसे अपने कुछ सीखा , लिया हो उनके प्रति हमेशा आभारी रहे। 

अगर आप बहुत मेहनत करने के बाद भी असफल हो रहे है तो नीचे लिखी पोस्ट आपके लिए है . कृपया पढना और अपनी राय देना मत भूले .
अंग्रेजी के खण्ड की तैयारी के लिये कुछ टिप्स।




सोमवार, 7 जुलाई 2014

Think freely , Get extraordinary success

टॉपिक 41 

जरूरी है स्वतंत्र निर्णय 



LIFE में कई बार ऐसे मुकाम आते है जब आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ते है। आप से कोई AGREE नही होता है न घर न परिवार न यार न RELATIVE । सभी आपको को आसान, परम्परागत रास्ता चुनने को कहते है सलाह देते है। परम्पराओ को तोडना आसान नही होता है। अगर आप लीक से हटकर OPTION को चुनते है तो आपको बहुत सा विरोध , तरह तरह कि बाते सुनने को मिलती है। आप के सामने या पीठ पीछे कहा जाता है कि पगला गया है , दिमाग खराब हो गया है, सटक गया है ( अवधी में) . और अंततः आप का COURAGE  खत्म हो जाता है। चाह कर भी आप अपने तरीके से नही जी पाते है। प्राय : दूसरो की WISHES का पालन करने में ही LIFE समाप्त हो जाता है।


 Rousseau ने लिखा है कि मनुष्य स्व्तंत्र पैदा होता है पर हमेशा जंजीरो में जकड़ा रहता है। हममे से कुछ लोग ही इन जंजीरो को तोड़ पाने का साहस जुटा पाते है। कभी ऐसे इंसान से आप मिले जिसने हमेशा परम्पराओं को तोडा हो। वह आपसे हमेशा यही कहेगा कि पहले पहल आपका खूब विरोध होगा पर जब आपके निर्णय सही साबित होने लगेगें सब आप के साथ आ जायगें।

एक उम्र तक हम अपने माता पिता के DISCIPLINE  में रहते है और रहना भी चाहिए। हमे पता नही होता है कि क्या उचित है और क्या अनुचित ? पर एक समय के बाद आपके विचारो में टकराव होना शुरू हो जाता है। पिता कहते है कि बेटा तुमसे न हो सकेगा ( गैंग्स ऑफ़ वसेपुर के रामधीर सिंह कि तरह ) .आप मन ही मन सोचते है कि तुम अभी देखना मै क्या कर दिखाऊगां।
Paulo coelho लिखते है कि आप तब तक स्व्तंत्र है जब तक आप विकल्प नही चुनते। एक बार आप ने विकल्प को चुना आप कि स्व्तंत्रता खत्म हुई। विकल्प कैसा ही हो आप को उसे सही PROVE करना ही होगा।
वो जो लीक पर चल रहे है या चलने जा रहे है उनसे सहानुभूति जतायी जा सकती है। और वो जो परम्पराओ को तोड़ कर , सबकी बातो ,सलाहो को अनसुना कर अपने अनुसार , अपनी शर्तो पर , अपने बनाये नियमों पर , चल रहे है या चलने जा रहे है उनसे क्या कहा जाय। …… दोस्त जिंदगी तो आप ही जी रहे हो बाकि तो सब केवल जिंदगी काट रहे है।



(खेद है  पोस्ट पुरानी है कुछ लोग इस पोस्ट को पहलें पढ़ चुके है [पर आशा करता हूँ आपको पसंद आएगी।  काफी वयस्त हूँ इसलिए कुछ नया न लिखा पा रहा हूँ।) 

गुरुवार, 17 जनवरी 2013

जाब करते हुये सिविल सेवा की तैयारी कैसे करे।

           
ANSWER WRITING TIPS BY IRA SINGHAL , IAS TOPPER 2015
ESSAY WRITING TIPS IN HINDI BY IRA SINGHAL , IAS TOPPER 2015
ONE RANK ONE PENSION ( POINT WISE NOTES )
Interesting story of IRA SINGHAL , IAS TOPPER 2015
Act East Policy
My reward : a sweet message from our reader....
Payment Bank
some ethical terms

               Hindi Medium  से तैयारी कर रहे मित्र में प्रायः एक बात समान होती है।वह पहले अपनी आजीविका की सुरक्षा पहले करते है। उचित भी है क्यांकि CIVIL SERVICE में अन्तिम चयन पाना बहुत अनिश्चित  है।आज  की post अपने  उन साथियों को समर्पित है जो job करते हुये तैयारी कर रहे है।

1. सर्वप्रथम आप अपना संकल्प बहुत मजबूत करिये।आप इस आपाधापी में स्वयं को न रखिये कि गृहस्थी बसा ली जाय या तैयारी की जाय।

2. Student Life और Government Service में आने के बाद के जीवन में बहुत अन्तर आ जाता है।कृपया इस बात का विशेष  ध्यान रखें कि आप GOVERNMENT JOB में आने के बाद उन अभावों की पूर्ति में करने में अपना समय जाया तो नही कर रहे है जिन से आप छात्र जीवन में वचिंत रह गये थे।दोस्त, कुछ दिन और सही आप अपना STUDENT LIFE जारी रहने दीजिये।

3. एक विशेष बिन्दु की चर्चा अवश्य  करना चाहुगा अगर आप की जाब किसी गैर हिन्दी भाषी राज्य में है तो तैयारी का माहौल  कैसे बनाये।

4. Job में आने के बाद आप के पास की  आर्थिक समस्या का हल तो हो जाता है पर आप के पास समय का अभाव हो जाता है। ऐसे में आपको अपना अधिक से अधिक Time सिविल सेवा पर क्रेन्द्रित अनिवार्यतः करना होगा।

5. अपनी प्राथमिकता स्वयं तय करना होगा।इसपर विशेष जोर होना चाहिये की आप अपना बहुमूल्य समय मोबाइल,फिल्मं,या फिर मित्र मण्डली की अनावश्यक  चर्चा पर जाया न करें।

6. मैं एक ऐसे मित्र से परिचित हू जो परीक्षा के दौरान अपना  face book account  निष्क्रिय कर देता था।आज वो सिविल सेवा में उच्च स्थान पर चयनित है।मेरी सलाह कि social networking से यथासम्भव बचे।

7. जहा तक हो सके इन्टरनेट से पढाई करने से बचे।इसमें समय बहुत जाया होता है और फल बहुत कम।इसका प्रयोग सिर्फ facts की जाच करने के लिये करें।

सिविल सेवा की तैयारी के दौरान शिथिलता से कैसे बचे ?


8. अपने अवकाश  का बहुत अच्छे से सदुपयोग करें। week -end  का use कोई पुस्तक समाप्त करने में उपयोग करें तो भोजनावकाश का उपयोग newspaper पढने में कर सकते हैं।अगर आपका कार्यालय आने में बहुत समय लगता है तो आप अपने सफर में bbc के माध्यम से प्रमाणिक समाचार सुन सकते है।इसके लिये आपको एक स्मार्टफोन smartphone की आवश्यकता  होगी।आप मनचाहे समय पर बगैर अवरोध के इस सेवा का निःशुल्क  लाभ उठा सकतेहै।


fort william college/ फोर्ट विलियम कॉलेज
भारतेंदु युग की 'नए चाल की हिंदी'
सरस्वती पत्रिका
CALL TO ACTION
BHARTENDU MANDAL / भारतेंदु मंडल
SUCCESS TIPS BY NISHANT JAIN IAS 2015 ( RANK 13 )
MISSION EKLAVYA
IAS MAINS 2015
Maila Anchal : by renu
ADOLESCENCE / किशोरावस्था
Nolan Committee in Hindi
Good Governance in India
दिव्या : यशपाल का उत्कृष्ट उपन्यास
HOW TO MOTIVATE YOURSELF
Do you know?
Emotional Intelligence in Hindi
Problems of Rural India
CITIZEN CHARTER IN HINDI
SOME REASONS FOR UNSUCCESS IN UPSC
The Hindu : is it Compulsory for ias preparation
Magical tips for mains
Experiance is very important thing ...please collect it .
How to prepare ias mains paper two ?
Grand Book list of history for ias ~ pcs preparation
New year 2016 resolution : tips and suggestions
how to improve your writing ?
How to develop hobby ?
Tashkent agreement
story of childhood


9. अगर आप OFFICE में कुछ सामग्री पढते नजर आये तो सम्भव है आप के उच्चाधिकारी या सहकर्मी टोकें।पर आप यदि कुछ लिखते नजर आतें है तो शायद ही कुछ कहें।सिविल सेवा में सफलता के लिये नियमित लेखन अम्यास अपरिहार्य है।आप कुछ  न  कुछ नियमित तौर पर लिखतें रहे। भविष्य  में सम्भव हुआ तो  एक पोस्ट लेखन की अपरिहार्यता पर प्रस्तुत करूगा।


10. नियमित तौर पर आत्मविष्लेषण करते रहे। स्वमूल्यांकन में ईमानदारी से अपनी कमियों पर चिन्तन कर उन्हें दूर करने का प्रयास करे।

इतिहास के टॉपिक

अंग्रेजी के खण्ड की तैयारी के लिये कुछ टिप्स।

© ASHEESH KUMAR ,UNNAO , 

Featured Post

SUCCESS TIPS BY NISHANT JAIN IAS 2015 ( RANK 13 )

मुझे किसी भी  सफल व्यक्ति की सबसे महतवपूर्ण बात उसके STRUGGLE  में दिखती है . इस साल के हिंदी माध्यम के टॉपर निशांत जैन की कहानी बहुत प्रेर...