BOOKS

motivational hindi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
motivational hindi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 23 सितंबर 2015

SUCCESS TIPS BY NISHANT JAIN IAS 2015 ( RANK 13 )

मुझे किसी भी  सफल व्यक्ति की सबसे महतवपूर्ण बात उसके STRUGGLE  में दिखती है . इस साल के हिंदी माध्यम के टॉपर निशांत जैन की कहानी बहुत प्रेरणादायक है . आज उनके दिए TIPS  जिसे मैंने उनसे जुड़े विविध विडिओ और उनकी POST के आधार पर तैयार किया है .

  • समाज में सक्रिय रहिये , बंद कमरे में रह कर ज्यादा कुछ हासिल नही होता है। 
  • सरकारी स्कूल में पढ़ाई की है।  
  • ENGLISH से डरने की जरूरत नही है। 
  • हिंदी माध्यम से स्टूडेंट  किसी भी तरह के पूर्वाग्रह से बचे।   
  • SOCIAL SITES  पर सक्रिय रहिये।  
  • वैकल्पिक करियर जरूर रखिये 
  • तैयारी इतनी खामोशी  से करे कि  अपने परिवेश को भी पता न चलने दे। 
  • कर्म करे फल की इच्छा न करे।  
  • अनेकांतवाद यानि दूसरो के विचारों का आदर करें।  
  • हमेशा बड़ा सोचे। 
  • कमरे में बल्ब उंचाई पर लग कर ही ज्यादा LIGHT दे पाता है।  
  • संवेदनशील बने। 
  • सोचे SOCIETY  के लिए  क्या लिए क्या करना है। 
  • अपने कोर्स के आलावा पुस्तके जरूर पढ़े। अहा जिंदगी , कदंबनी जैसी MAGAZINE पढ़ कर अपनी सोच , समझ विकसित करे। 
  • किताबों सूची  
  • कुछ वक़्त POST OFFICE में भी कार्य किया है।  
  • हिंदी कविता लेखन और मंच पर कविता पाठ का शौक है।  
  • इसके पूर्व पहले प्रयास में PRE  में असफल हो गए थे।  
  • लोक सभा सचिवालय में हिंदी विभाग में कार्यरत थे।  
  • हिंदी विषय में , दिल्ली विश्वविद्यालय से M.FIL किया है।  
  • असफल होने के सपने भी आ जाते थे।  
  • बहुत अधिक घंटे पढ़ने की जरूरत नही है , बस  समझदारी की जरूरत है।  




बुधवार, 2 सितंबर 2015

Interesting story of IRA SINGHAL , IAS TOPPER 2015



पिछले दिनों ERA मैडम अहमदाबाद में एक स्टूडेंट सेमिनार में भाग लेने के लिए आई थी। वहाँ पर बहुत सारे COMPETITIVE STUDENT  के प्रश्नों के जबाब देते हुए एक बहुत ही रोचक बात का पता चला।  वैसे भी मैडम के अपने जितने भी इंटरव्यू सुने , पढ़े या देखे होंगे उससे आपको अंदाजा हो गया होगा। मैडम हमेशा इस बात पर जोर देती रही है कि वह भी एक आम स्टूडेंट की तरह ही तैयारी करती थी। बस इस बार उन्होंने अपनी STRATEGY  में कुछ बदलाव किया और TOPPER बन गयी।  

मैडम ने अपने पिछले एटेम्पट ( २०१४ ) के मुख्य परीक्षा में एक सवाल पर बड़ी रोचक बात बताई। एक पेपर में एक क्वेश्चन IT ACT के बारे में पूछा गया था।  दरअसल IT  का मतलब INFORMATION  TECHNOLOGY  से था।  मैडम ने इस INCOME TAX समझ लिया था और खूब बना बना कर उत्तर लिखती गयी।
HOW TO START PREPARATION, SOME USEFUL TIPS

ऐसा हम लोगो के साथ भी होता है , जब हमे उत्तर पता नही होते हम यूं ही लिखते जाते है अनाप शनाप। और आशा करते है कि हमें कुछ न कुछ अंक तो EXAMINER दे ही देगा। जबकि इस बात का हमेशा ध्यान रखे , आप भारत की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा में भाग ले रहे है।  आप इस तरह से सफल होने की उम्मीद न रखें।  वस्तुतः इस तरह के तुक्के पर आधारित उत्तर , परीक्षक के मन में NEGATIVE IMPACT डालते है।  

अपने सुना या देखा होगा , बहुत बार किसी किसी को किसी किसी पेपर में १० अंक , २० अंक भी मिलते है। उसकी वजह भी ऊपर वाली ही  होती है। आपको कभी भी कोई यह बात स्वीकार करते नही मिलेगा जबकि गलतियाँ सबसे होती है।  

एक और घटना आपको बताता हूँ आप सब ने MRUNAL का नाम जरुर सुना होगा . उनकी वेबसाइट बहुत प्रसिद्ध है . उन्होंने भी अपनी के बड़ी कमी का उल्लेख अपनी एक पोस्ट में किया है . २००९ के मैन्स में उनको  निबंध में २० /२०० अंक मिले . अपनी पोस्ट में उन्होंने इतने कम मार्क्स आने की  वजह भी उन्होंने साफ की . 


आज के लिए इतना ही . आशा है आप सभी की  मैन्स के लिए पढाई अच्छी चल रही होगी . अपनी राय और टिप्पणी से अवगत जरुर करियेगा . 




बुधवार, 5 अगस्त 2015

civil service (P) 2015 : what to DO in last 15 days


मित्रो अब जब परीक्षा की घड़ी बहुत ही करीब आ गयी है और आप को लग रहा है कि आप को कुछ भी तैयार नही है।  ऐसा लग रहा होगा कि जो कुछ अपने पढ़ा भूलते जा रहे है। यहाँ पर कुछ आपके लिए टिप्स है जो बहुत ही उपयोगी होंगे।

  1. अब नया कुछ भी न पढ़े। जो कुछ अपने ने अब तक पढ़ा वही Revise  करे।  
  2. पिछले सालो को देखते हुए , आपको करंट ( समसामयिक ) पर ही जोर नही देना चाहिए। 
  3. अब आपको ज्यादातर  पारम्परिक चीजो पर जोर देना चाहिए जैसे  NCERT
  4. अगर आप बहुत देर तक जग कर पढ़ने की आदत डाल  ली है तो उसे बंद करिये वरना अंतिम दिन आपको चाह  कर समय से नींद नही आएगी। 
  5. असफलता के बारे में मत सोचे 
  6. दोहराने के लिए तथा परीक्षा हाल में भरम से बचने के लिए लिख कर याद करना शुरु करिये विशेष कर भूगोल और पॉलिटी में 
  7. अपने खान पान का विशेष ध्यान रखिये वरना बीमार पड़ सकते है।  
  8. अधिक तनाव न ले। Exam में शांत रह कर आप ज्यादा प्रश्न हल कर सकते है। हड़बड़ी से बचे।  
  9. रटने वाली चीजे खासकर Polity  को बार बार पढ़े। 
  10. परीक्षा हाल  में प्रश्न को बहुत ही ध्यान से पढ़े , एक शब्द से प्रश्न के मायने बदल जाते है इसलिए बहुत एकाग्र रहे।  
  11. पेपर २ को भी पढ़े वरना उसमे अटक सकते है।  



रविवार, 12 जुलाई 2015

How to revise your notes during ias prepration ?

TOPIC: 73 

आईएएस की तैयारी  के दौरान अपने नोट्स कैसे दोहराये ?

मित्रो , किसी exam की तैयारी  में revision करना सबसे अहम होता है। आप कितना ही पढ़ ले , कितनी ही तरह की बुक , Notes , पत्रिका जुटा ले। सफलता के लिए सबसे जरूरी है समय समय पर revision। अक्सर अपने लोगो से सुना होगा कि  यार पढ़ा सब था बस  रिवीजन नही कर पाया। आज के लेख में कुछ points इस बारे ...  
  1. जब भी पढ़े साथ में नोट्स बनाते चले। 
  2.  सबसे अच्छा होता है बुक में ही पेंसिल से अपने पॉइंट उपर के space में लिख देना।  
  3.  कोई भी बुक पढ़े उसमे date और time जरूर डालते रहे। मेरा मतलब जहां से पढ़े और जहां तक पढ़े वहाँ तक।  
  4.  इससे आपको पता चलता रहेगा कि आप की पढ़ने की speed कितनी है। आप चाहे तो १ घंटे में कितने पेज पढ़ते है इसका आकलन कर सकते है।  
  5.  कोई भी बुक , नोट्स , पत्रिका पहली बार बहुत धीरे धीरे पढ़े।  
  6.  पहली बार में जब तक उसका सार , भाव ग्रहण न करे ले आगे न बढ़े।  
  7. जब  भी कोई बुक पढ़ कर खत्म करे  उसको  २ या ३ दिनों में फिर से पढ़े।  माना  जाता है अगर हम कोई चीज २४ घंटे में दोहरा लेते है तो लम्बे समय तक वह हमारे  mind में बसी रहती है।  
  8. अपने mind की सक्रियता को बनाये रखे। 
  9. कई बार हम घंटो किताब खोले रहते है और दिमाग में कुछ दूसरी बाते चल रही होती है , इनसे बचे। 
  10. अगर आपको रिवीजन से ऊब , बोरियत होती है तो उसे अपने अनुसार कुछ रोचक बनाये। 

आपको यह लेख कैसा लगा , कृपया अपनी राय कमेंट के माध्यम से देना न भूले। कृपया  हिंदी भाषा के प्रसार के लिए इसे फेसबुक , गूगल प्लस , ट्विटर पर शेयर करिये।  



© IAS KI PREPRATION HINDI ME 





रविवार, 5 जुलाई 2015

Civil service exam 2014 result



सिविल सेवा में चुने गये सभी मित्रो को हार्दिक बधाई ..........

सिविल सेवा .....इस सेवा जैसा कोई नही नशा नही . इरा मैडम को पूरा भारत जान गया . जिस वक्त रिजल्ट आया उस वक्त उनकी फेसबुक id पर कुछ फोल्लोवेर दिख रहे थे . अभी उनको १०००० लोग फालो कर रहे है .

यह ऐसी परीक्षा है जिसमे आप सफल तो जय जय और अगर असफल तो आप अकेले ही सारा तनाव झेलते है . जितना आनंद आप को सफल होने पर मिलता है उससे कही ज्यादा दर्द झेलना पड़ता है असफलता में .

आप की किस्मत ( माफ़ करना यह शब्द पयोग करना पड़ रहा है पर इसकी व्याख्या बाद में करता हूँ ) अच्छी है तो पहली  बार में सफल हो जाते है वरना आप को भी असफलता का स्वाद चखना पड़ता है . यही ऐसी परीक्षा है जिसमे अगर आप असफल होते है तो आप किसी से भी बता नही सकते है कि आप ने भी एग्जाम / इंटरव्यू दिया था पर असफल हो गये .

किसी किसी की किस्मत ऐसी भी होती है . एक मित्र की कहानी काफी पहले लिखी थी जो पहले एक्साइज में irs होते है फिर अगले साल इनकम टैक्स में . इस बार उनको ips मिलेगा . अब ias बनने के लिए एक साल और शायद .. समझ नही आता उनको बधाई दू तो क्या कह कर दू ........हर किसी की चाह होती है आईएएस ही मिले उसे . पर कई बार रास्ते बहुत लम्बे , उब भरे ....हो जाते है .

एक बहुत करीबी मित्र ने इंटरव्यू दिया था . चौथा प्रयास था . नही हुआ .......... मुझे काफी दुःख हुआ वजह क्युकि मै जानता हूँ उसने किस situation  में यहाँ तक पहुचा था .सरकारी नौकरी में होते हुए तैयारी करना बेहद मुश्किल होता है . जो पिछली बार उससे कम अंक लाये थे इस बार टॉप ५० में है . उसके अनुसार वजह सिर्फ इतनी है कि वह सारा साल पढ़ते रहे और मै उन दिनों जॉब करता रहा . अब उसे दर्द क्यों  न होगा .

हर बार जब रिजल्ट आता है  बहुत से लोग जो सफल होते है मुझसे पहले से जुड़े होते है उनकी टाइम लाइन पर उनके रिजल्ट को देख कर बहुत अच्छा लगता है . कल के रिजल्ट में भी कुछ लोग ऐसे थे . जब रिजल्ट देखा कुछ नाम पहचाने से लगे . एक पर्सन के  सरनेम से मुझे लगा कि शायद ये मुझसे जुड़ा है ......फेसबुक पर चेक किया तो वाकई वो मुझसे जुड़ा था ..और उससे पहले चैटिंग भी हुई थी . कल नंबर ले कर बात की . उसकी भी वही कहानी थी .

पहले अच्छी जॉब करता था . तैयारी के लिए जॉब छोड़ थी तो सारे रिश्तेदार उसे ताने मारते थे कि दिल्ली में क्या टाइम पास कर रहे हो . उसको अपने गाव जाने में डर लगता था कि लोग कभी उससे पूछ न बैठे कि क्या कर रहे हो इन दिनों . .. कभी लम्बी बातचीत होगी तो उनकी पूरी कहानी बताऊंगा ......कल उनकी रिक्वेस्ट थी कि मेरा नाम मत लेना .......वो तो इस पेज की पहली शर्त ही है किसी के नाम को लिए बगैर कहानी बताना .........उनका के पुराना मैसेज पढ़ता हूँ
"bhai tumne meri profile dekhi hogi,tumri tarah mai bhi apne sapno ke liye koshish kr raha hun.pichhli bar intrvw diya tha ,eske pahle m p me bijali vibhag me sdo tha par man nahi lagta tha esliye ias ki tyri karne laga ;"

यह २०१२ के समय का है .

अब समय इजाजत नही देता कि और बाते की जाये ......फिर किसी रोज कुछ ऐसी बाते होंगी . ..मन में बहुत कुछ है लिखने के लिए पर ....समय नही मिल पाता है कि पुरे मन से कुछ लिखू .....तैयारी जारी रखिये .....असफलता अगर आपको तोडती है तो यह आपको कुछ जोश भी दिलाती है .......ias बनने के लिए , टॉप करने के लिए कुछ भी विशेष होने की जरूरत नही होती है .....मेरे विचार से बस सारी चीजे सही तरीके से , सही समय पर फिट होने से होती है .........इस बार के topper  से बहुत कुछ सीखा जा सकता है ......

नीचे वाली भी पोस्ट पढ़ कर देखिये .....यह आपके बहुत काम की है .........
एकांतवास का महत्व



























गुरुवार, 11 जून 2015

IAS EXAM 2015

IAS EXAM 2015
23.08.2015
·      अपना समय व्यर्थ में ,  मत खराब करे। 
·      हर मिनट पढाई के लिए प्रयोग करे। 
·      आलस्य , आराम ये सब आपके परिणाम को खराब करेगे। 
·      समयबद्ध , नियमित , पढाई आपमे आत्म विश्वास जगाएगी। 
·      लगातार मेहनत करते रहे। 
·      अपनी सेहत का ख्याल रखे। 
·      चुनौतियों को स्वीकारे। 
·      मन में निराशा को जगह न दे। 


 © अगर संभव हो तो इसे प्रिंट करे / या कागज पर लिख कर अपनी स्टडी टेबल / रूम में चिपका ले  जहाँ पर आपकी नजर हमेशा पडती रहती हो .     सफलता के लिए शुभकामनाये .


शुक्रवार, 8 मई 2015

IF YOU ARE GOING TO APPEAR IN CIVIL SERVICE EXAM (PRE) 2015

टॉपिक : ६९

यदि आप इस बार  आईएएस के प्रीएग्जाम में बैठने जा रहे है तो आपके लिए कुछ जरूरी सलाह 

१. सबसे पहले पुराने /पिछले सालो के पेपर देखे।  उनसे समझे किस तरह के प्रश्न पूछे जाते है।  
२.  बहुत से लोगो को लगता है कि  किसी एक पेपर में अच्छा स्कोर करके वह एग्जाम क्लियर कर लेंगे। वास्तव में यह एक भ्रम है।  आपको दोनों ही पेपर में अच्छा स्कोर करना होगा 
३. दूसरे पेपर में कम प्रश्न है और अंक ज्यादा। इसमें आप को बहुत सतर्कता से बढ़ना होगा। कोई भी प्रश्न अगर गलत हुआ तो आपका नुकसान भी ज्यादा होगा। 
४. दूसरे पेपर के लिए अपने स्तर पर , अपनी कमजोरियों को ध्यान में रख कर रणनीति बनाये 
५. पहले पेपर में हर साल विविधता होती है।  पिछले साल बहुत ही रटने वाले प्रश्न आ गए थे। इस पेपर के लिए बहुत ठोस तैयारी करे। बहुत सारी  किताबो के साथ लुसेंट भी रटने के प्रयास  करे ( नेशनल हाईवे वाला प्रश्न याद है न पिछले साल जो पूछा गया था ? ) 
६. परीक्षा हाल  में बहुत सारी  समस्याओं में एक है भरम होना। लोग अक्सर जल्दबाजी में गलत विकल्प चुन लेते है और कुछ लोग जल्दी में गलत गोला भी रंग देते है। इनसे बचने के लिए जरूरी है बहुत सारा अभ्यास और ढेर सारी मेहनत। 
७. जितनी ज्यादा तैयारी , उतना ज्यादा आत्मविश्वास। 
८. भले अभी काफी समय लग रहा हो पर अगस्त के लिए ज्यादा समय नही बचा नही है।  इसलिए अब एक एक पल प्री  के लिए समर्पित हो। ( खास तौर पर वो लोग जो मैन्स की तैयारी कर के बैठे है पर दुर्भाग्य से प्री नही निकल पाता है। ) 
९.  सीसैट में मैथ को लेकर बहुत से लोग परेसान रहते है। आप उससे डरे नही। मुश्किल से ५० टाइप के प्रश्न मैथ के पूछे गए होंगे। आप पिछले सालो के प्रश्न हल कर डाले। उनमे स्पीड पा  ले। आप का काफी काम हो जायेगा।  
१०. अंतिम और सबसे जरूरी सलाह :- अति आत्मविश्वास से बहुत बचे।  न जाने कितने ही स्मार्ट लोग जो पहली ही बार में सिलेक्शन लेने का दावा कर रहे थे प्री में बाहर हो गए। इसलिए कभी भी अपनी तैयारी  पूरी न माने। ज्यादा दावे करने से बचे। शांत रहे। चुपचाप लगे रहे और दुनिया को दिखा दे। 


हिन्दी माध्यम से सिविल सेवा





















गुरुवार, 23 अप्रैल 2015

स्टडी रूम के लिए जरूरी टिप्स

Topic:68   स्टडी रूम के लिए जरूरी टिप्स
 

         किसी भी स्टूडेंट के लिए उसका study room उसके लिए किसी पूजा स्थल जैसा होता है।  यही वह जगह होती है जहाँ आप पढ़ कर अपना भविष्य निर्धारित करते है।


  1.  पढ़ाई जब भी करे पूरा ध्यान उस पर ही focus रखे। 
  2. अपने रूम में कुछ मोटिवेशनल बाते नोट कर रखे। 
  3. कोशिस करे रूम में आपको ज्यादा अवरोध न हो 
  4. रूम में किताबे , नोट्स आदि करीने से लगे हो। 
  5. Newspaper पढ़ कर उसे भी अच्छे से रखे। 
  6. गैर जरूरी किताबे , नोट्स , पेपर समय समय पर निकलते रहे। 
  7. कभी भी लेट कर पढ़ाई न करे। 
  8. एक समय में एक किताब या विषय पढ़े। 
  9. यदि आप का ध्यान भटक रहा हो तो अच्छा होगा आप उस time पढ़ाई न ही करे। 
  10.   अपने लक्ष्य के लिए स्पष्ट टाइम टेबल सामने जरूर चिपका हो।

मंगलवार, 14 अप्रैल 2015

एक अच्छा टाइम टेबल कैसे बनाये

 टॉपिक :67   एक अच्छा टाइम टेबल कैसे बनाये ?



   किसी भी चीज में सफलता मिले इसके लिए सबसे जरूरी होता है आप चीजो को प्लान बना कर करे। पढ़ाई अच्छे से हो इसके लिए जरूरी है आप सही से टाइम टेबल बना ले।

  1. सबसे पहले ईमानदारी से अपने पास उपलब्ध समय को नोट करे। 
  2. जरूरी नही है कि आप १६ घंटे का टाइम टेबल बनाये। 
  3. ४ घंटे का बनाये पर उसे किसी भी हालत में पूरा करने की कोशिस करें। 
  4. मनोरंजन भी बहुत जरूरी चीज है , इसलिए उसके लिए भी टाइम निकले। 
  5. पहले छोटा टाइम टेबल , फिर ज्यादा बड़ा। 
  6. अक्सर लोग एक दिन के लिए टाइम टेबल बनाते है पर विजेता अपने वाले वीक , महीने और साल का भी प्लान बना लेते है। 
  7. इसलिए आप भी इस तरह के स्टेप अपनाये , सोचे कि ५ साल बाद अपने आप को कहाँ पाना चाहते है। 
  8. अगर आप अपने टाइम टेबल को अपना नही पा रहे है तो उसका रिव्यु करे और देखे किन वजहों से आप उससे दूर भाग रहे है। 
  9. अक्सर लोग जोश में बहुत कठिन टाइम टेबल बना लेते है फिर दूसरे दिन ही उसको भूल जाते है।  
  10. अगर आप को लीक से हटकर , अपने आप को दुनिया के सामने साबित करना है तो इसकी शुरुआत आप के टाइम टेबल से होती है।  



















रविवार, 5 अप्रैल 2015

BE FOCUSED AND GET SUCCESS

TOPIC: 66     बेहतर और प्रभावी पढ़ाई कैसे करे ?


पढ़ना एक कला है , जो इसे समझ गया उसे सफलता मिलते देर नही लगती। आपके लिए कुछ बहुत ही खास टिप्स 

  1.  प्लान बना कर ही स्टडी करे। 
  2. अपने टाइम टेबल में सभी विषयों को महत्व दे। 
  3. किताबो का भंडार न लगाये। 
  4. जब तक एक बुक अच्छे से पढ़ न ले तब तक दूसरी को हाथ न लगाये। 
  5. अच्छे से पढ़ने का मतलब कम से कम ३ बार पढ़ी गयी हो। 
  6. जो भी पढ़े उसे नियमित तौर पर रिवाइज करते रहे। 
  7. जब भी पढ़ने बैठे , अपने आप को बुक में डुबो दे। 
  8. मेरा मतलब है कि अगर आपको कोई आवाज भी दे तो भी आपको वो सुनाई न पड़े। 
  9. अगर मन न लग रहा हो तो बेवजह किताब ले कर बैठने का कोई मतलब नही। 
  10. कहना न होगा कि आप अपने फ़ोन को ऑफ ही रख दे।  



बुधवार, 25 मार्च 2015

What to do , when you fail

टॉपिक:65   जब चारो तरह अधेरा ही अँधेरा नजर आये




  1. कुछ पलों  या दिनों के लिए जो कुछ भी आप कर रहे थे , बंद कर दीजिये। 
  2. अपने कर्मो का विश्लेषण करे , 
  3.   असफलता के कारणों को तलाश कर लिखे। 
  4. जो कुछ भी आप कर रहे थे कहि ऐसा तो नही कि  वह सिर्फ परेंट्स/ पारिवारिक दबाव मात्र तो नही था।  
  5. एक बार नए सिरे से अपनी पसंद के लक्ष्य को निर्धारित करे।  
  6. हर किसी की लाइफ में कोई न कोई बहुत ही खास , विस्वसनीय होता है उससे अपनी बात शेयर करे। 
  7. लोग, परिवार , रिश्तेदार क्या कहते है , क्या ताने  मरते है उसकी जरा भी परवाह न करे , बस ख़ामोशी से अपना काम करते रहिये। 
  8. आप जहां भी है वहां से कुछ नीचे , अपने से कमजोर म संगर्षशील  को देखे , उसके बारे में सोचे , निश्चित ही प्रेरणा मिलेगी, आप की हताशा जरूर कम होगी।  
क्या आप के अन्दर है आईएएस बनने के जरूरी  गुण , नीचे वाली पोस्ट पढ़ कर जाने .

मंगलवार, 24 मार्च 2015

DO YOUR WORK , DO NOT EXPECT ANYTHING ( GITA)

 टॉपिक :  64  कर्म करे और फल की इच्छा मत करें।


लगभग सभी लोग गीता की इस उक्ति से परिचित ही होंगे। क्या आप ने इस बारे में मनन किया है। इसका वास्तव में मतलब क्या है ?

सच में इस पक्ति में जीवन का सार छुपा है।  इस के मनन और चिंतन से आप अपने जीवन को नए नजरिये से देखना शुरू कर सकते है।
सभी लोग कम्पटीशन की तैयारी कर रहे है। आपका इस तरह कर्म कर रहे है और फल मतलब है परीक्षा में सफल हो जाना। आप में क्या कोई ऐसा भी है जो सच में फल की इच्छा नही कर रहा है। शायद हर कोई ही फल की इच्छा करके ही कर्म कर रहा है। मतलब यह कि आप नियम के विपरीत चल रहे है।

आइये देखे नियम के विपरीत चलने से क्या होता है।  मान लीजिये आप पिछले २ साल आईएएस की तैयारी कर रहे थे। खूब जम कर , अपने जीवन को सन्यासी की तरह सीमित कर , लगातार पढ़ा। साथ ही आप ने चयन की इच्छा भी मन में पाल ली। जब रिजल्ट आया और किसी कारणवश आपका चयन न हुआ तो क्या होगा। आप बहुत दुःखी होंगे , रोयेंगे , मायूसी से घिर जायेगे।

दूसरी ओर अगर अपने किसी तरह की इच्छा ही नही रखी होगी तो आप के लिए परिणाम से कोई फर्क नही पड़ेगा।  वास्तव में कर्म करने तक जोर होता है पर फल / परिणाम /चयन की इच्छा में हमारा कोई वश नही होता।


रविवार, 15 मार्च 2015

How to make your personality perfect


Topic :64     अपने व्यक्तित्व को प्रभावी कैसे बनाये ?

कभी कभी आप ने कुछ ऐसे लोगो से मुलाकात की होगी जिनके व्यक्तित्व से आप बहुत ही ज्यादा प्रभावित किया होगा। ऐसे व्यक्तित्व को मैगनेट पर्सनलिटी कहते है। लोग उस व्यक्ति की और खुद ही जुड़ने की कोशिस करते है। ऐसे व्यक्ति के लिए जरूरी नही है कि वह बहुत खूबसूरत , धनी हो। कोई भी अपने आचरण में कुछ बदलाव लाकर ऐसे व्यक्तित्व का मालिक बन सकता है। इस तरह के व्यक्ति खुद तो खुश रहते ही है और उनके साथ उनसे मिलने वाले व्यक्ति भी काफी प्रेरणा पाते है।  चलिए आज कुछ ऐसे ही गुणों के बारे में बात करते है।

  1. सबसे पहले आप को अपने स्वभाव में बदलाव लाना होगा। 
  2. अपने चेहरे पर हमेशा मुस्कान रखें। 
  3. जब भी किसी से मिले , गर्मजोशी से मिले।  
  4. हमेशा दूसरों की हेल्प करने के लिए तैयार रहे। 
  5. भले ही आप को बहुत अच्छी शक्ल और सूरत न मिली हो आप अपने दिमाग और ज्ञान से लोगों को अपना मुरीद बना सकते है। 
  6. आप को हर विषय में  अच्छा ज्ञान होना चाहिए। 
  7. इसके लिए अपने आप को हमेशा अच्छी किताबों और लोगो से जुड़े रहना होगा। 
  8. लोगों से अच्छे गुण सीखने की आदत डालना। 
  9. चिंतन करें 
  10. हमेशा मृदु बोले। 
  11. एकांतवास का महत्व 
  12. किसी को भी चीट मत करे। एक न एक रोज आप को इसके लिए खेद होगा इसलिए हमेशा ईमानदार रहे। 
  13. जब भी कभी अवसर मिले किसी की भी निःस्वार्थ भाव से हेल्प करें। 
  14. जरूरतमंद की हेल्प करके आपको बेहद सकून और खुशी मिलेगी।
  15. किसी भी परीस्थिति में क्रोध न करें। 
  16. उन सभी , जिनसे अपने कुछ सीखा , लिया हो उनके प्रति हमेशा आभारी रहे। 

अगर आप बहुत मेहनत करने के बाद भी असफल हो रहे है तो नीचे लिखी पोस्ट आपके लिए है . कृपया पढना और अपनी राय देना मत भूले .
अंग्रेजी के खण्ड की तैयारी के लिये कुछ टिप्स।




बुधवार, 11 मार्च 2015

How to boost up your concentration for study

Topic: 63    स्टडी में अपना ध्यान कैसे केंद्रित करे ?

आज के समय सबसे main problem , स्टूडेंट यही करते है. जब वो पढ़ते है तो स्टडी पर पूरा फोकस नही कर पाते  है. इसके चलते उन्हें positive result नही मिल पाता है . आज कुछ tips इस बारे .
पेरणादायक कहानी
  1.  जब आप पढने बैठे तब निश्चित करे आप थके या शिथिल न हो .
  2. सिर्फ किसी को दिखाने  के लिए न पढ़े। 
  3. असफलता के मायने
  4. अपने मन में किसी तरह के फालतू  विचारों को जगह  जगह मत दे। 
  5. अगर पढ़ते समय  कुछ सोचने लगते है तो जोर जोर से आवाज में पढ़े। 
  6. subject अगर नीरस लग रहा हो तो उसे note करते हुए पढ़े। 
  7. आप का  शरीर ही सब कुछ है इसलिए इसे FIT रखे। 
  8. DO YOGA 
  9. walking 
  10. ध्यान लगाये। 
  11. चिंतन करे 
  12. PERSONALITY DEVELOPMENT
  13. किसी तरह से TENSION को न पाले। 
  14. हर PROBLEM का हल होता है बस उसे खोजने की जरूरत होती है। 
  15. पढ़ते वक़्त दिमाग में आपका लक्ष्य जरूर होना चाहिए। 
  16. अपने STUDY ROOM में अपने  टारगेट को लिख कर चिपका ले। 
  17. हर सुबह उठे और अपने लक्ष्य को जोर जोर दोहराये। 
  18. रात  में जब सोने जाये , तब भी वही  क्रिया दोहराये। 
क्या आप कोई जॉब करते हुए तैयारी कर रहे है तो आपको बहुत तरह की प्रॉब्लम आती होंगी . उन problem 
के हल के लिए ये नीचे वाली पोस्ट पढना न भूले .






सोमवार, 9 मार्च 2015

HOW TO GET GOVERNMENT JOB

टॉपिक : 62      सरकारी नौकरी कैसे पाये ?

  • किसी भी सरकारी नौकरी के लिए पूछे जाने वाले एग्जाम में ENGLISH , MATH , REASONING , G.K. होता है। 
  • इसलिए इन चार विषयों में आपको एक्सपर्ट होना पड़ेगा।
  • पहले इनको सीखे 
  • स्पीड बहुत जरूरी है। आप जितना तेजी से हल करना सीखे उतना ही अच्छा। 
  • इन के लिए मार्केट में बहुत अच्छी अच्छी किताबे उपलब्ध है। 
  • एक एक कर इनका कलेक्शन करे 
  • हर माह कोई ऐसी मैगज़ीन पढ़े जिसमे हाल में हुए competition exam  के पेपर मिल जाये 
  • आप ज्यादा से ज्यादा इन पेपर को हल करे। 
  • जो भी एग्जाम देने जा रहे हो उनके पुराने क्वेश्चन पेपर का सेट जरूर खरीद ले। 
  • छोटे छोटे एग्जाम के भी फॉर्म भरे। 
  • अगर आपके छोटे एग्जाम निकलने लगेगे तो आपका SELF CONFIDENCE बढ़ेगा। 
  • आज बहुत ज्यादा लोग है और पद कम। 
  • इसलिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी होगी 
  • इतनी जितना आपको लगे कि कोई नही करता। 
  •  कोशिस करे कि आप इतने फॉर्म भरे कि आपको  हर महीने  एक या दो एग्जाम देने का मौका मिले। 
  • किसी एक ही चीज को पकड़ कर मत चले। 
  • थोड़ा बहुत अंतर ही होता है एक दूसरे एग्जाम में। 
  • आज कल जिस तरह से माहौल बदला है उसको देखते हुए यही सलाह है कि कई नावों में सवार होनाही  अच्छा है 
  • बहुत से लोग सिर्फ ssc की ही तैयारी करते थे अब बहुत हताश है वजह आप जानते ही है। 
  • कितने ही लोग है जो सिर्फ ssc , uppcs , या ias के लिए ही तैयारी करते है और अंत में कुछ नही बन पाते 
  • इसलिए व्यहारिक बने। 
  • जीवन में हमेशा विकल्प रखे। हताश होने से बच जायेगे। 

बुधवार, 4 मार्च 2015

A letter from our reader

टॉपिक : 60  एक पाठक का आत्मीय पत्र 

"सर प्रणाम। 'प्रणाम' इसलिए किआप ज्ञान अनुभव और उम्र तीनो में ही मुझसे बड़े व श्रेष्ठ हैं। मै आपके ब्लॉग का नियमित पाठक हूँ और बेसब्ररी से नई पोस्ट का इंतजार करता हूँ ताकि मुझे आत्मसात और स्वंय में ऊर्जा का संचार का मौका मिल सके। आपकी आज की टॉपिक न. 60 व 61 दोनोबहुत पसंद आई(वैसे तो आपकी सभी पोस्ट का कायल हूँ) और पुन: स्वंय के बारे में सोचने को मजबूर कर दिया। विशेष 61वी टॉपिक के लिए हर्दयके अन्त:स्थल से कोटिश धन्यवाद।
       मै पिछले कई समय से तैयारी कर रहा हूँ, पर ना तो पूरी एकाग्रचित (focus) हो पा रहा हूँ जिसके कारण विगत कई महीनो से किसी विशेष परीक्षा में सफलता का स्वाद नहीं हुआ। और ऊपर से इस सरकारी नौकरी के माहोल ने बेहद निराशा ऊर्जा विहीन तथा लक्ष्य से भटका दिया। (शायद इसीलिए पोस्ट को सार्वजनिक करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा हूँ।)
                   अत: आपसे विनम्र निवेदन हैं कि मेरा मार्गदर्शन करे तथा कैसे focus करे(उपरोत परिस्थिति को मध्य नजर रखते हुय) तथा साथ ही साथ टॉपिक न 61 की कमियों को दूर करने का मार्गदर्शन करे। आपके हमेशा की तरह सकारात्मक जवाब और सहयोग का इंतजार।"
     आपका


बस  यही चीजे है मुझे सकून देती है।  यह एक पत्र है जो मुझे मेरे ब्लॉग के एक पाठक  ने मुझे मेल किया था।  कितना अच्छा लगता है कि लोग आप पर विश्वास करते है उन्हें पर भरोसा होता है। इस पत्र में जिस चीज का जिक्र है उससे लगभग हर प्रतियोगी जूझता है। काफी दिनों से इस बारे लिखने को सोच रहा था। शायद अब जल्द ही लिखना संभव हो। लिखने से पहले आप सभी से मै जानना चाहूंगा कि आप अगर इस तरह की चीजो से गुजरते तो कैसे निपटते और बेसिक प्रॉब्लम कौन कौन सी होती है ? आप की सहभागिता काफी महत्वपूर्ण रहेगी एक जीवंत लेख लिखने हेतु ? 





सोमवार, 2 मार्च 2015

Some bad habits which stop you being ias officer



टॉपिक :61   ये चीजे आपको आईएएस बनने से दूर कर सकती है।




  • अहम 
  • अपने आप से झूठ बोलना 
  • laziness  
  • बड़बोलापन 
  • Over Confidence 
  • लिखने कर पढ़ने की आदत न होना 
  • सपनोें में जीना 
  • कल्पनाऑ में खोये रहना
  • महत्वहीन , झूठे , स्वार्थ पर टिके रिश्ते में अपना कीमती समय गवाना 
  • अपनी तैयारी से ज्यादा , दूसरे को तैयारी कराने लग जाना 
  • एक साथ बहुत सी चीजों की तैयारी में लग जाना 
  • अपने निर्णय में स्थिर न रहना 

रविवार, 1 मार्च 2015

SOME GOOD TIPS FOR IAS ASPIRANT

टॉपिक :60            आईएएस बनने के लिए जरूरी गुण



  • सक्रियता , सजगता 
  • कम बोलने की आदत 
  • हमेशा खुश रहने की आदत 
  • Regularity  
  • सरल और सीधा जीवन जीना 
  • दिखावा न करना 
  • बोलने से ज्यादा करने पर यकीन 
  • आलस्य का आभाव 
  • तनाव रहित जीवन 
  • Patience  
  • हमेशा सीखने के लिए तैयार रहना 
  • Politeness 
  • जिनसे भी आप कुछ सीखे उनके प्रति आभारी रहना 
  • जो कुछ आप ने सीखा  उसे सब के साथ शेयर करने की आदत 
  •  अहम से हमेशा बचना 
  • अपनी खराब आदतों को धीरे धीरे खत्म करना 
  • कुछ भी ऐसा न करना जिसे लेकर शर्मिंदा होना पड़े। 
  • अपने माता पिता , सच्चे मित्रो के प्रति दया भाव रखे। 
  • समय के पाबंद रहे। 
  • प्राथमिकता तय करना सीखे। 
  • तय करे कि पहले जीवन जीना है बाद में स्ट्रगल या फिर पहले स्ट्रगल बाद में जीवन का लुफ्त लेना है 
  • गलत गुरु की सलाह से बचे

सोमवार, 23 फ़रवरी 2015

tips for sure sucess in life


टॉपिक: 59     जीवन में सफलता पाने के कुछ सरल टिप्स

            दोस्तों , मैंने बहुत से साथियों को अपनी जिंदगी में बहुत परेशान , हताश , मायूस देखा है। मैंने भी बहुत बुरा दौर देखा है। कुछ अच्छी किताबो और मेहनत ने मेरा समय बदला। पिछले दिनों एक मित्र को ऐसी ही उदासी भरी पोस्ट देख मुझे लगा कि अपने पाठको को कुछ मोटिवेशनल बाते शेयर करू।  काफी लोगों को मुझसे बात करके बहुत सकून मिलता है ( ऐसा कई लोगो ने कहा है पर हर किसी को  मै व्यक्तिगत समय नही दे सकता  ) . आज मैंने कुछ सीधी और सरल बातो को लिखा है। मुझे आशा है कि आप  को ये पसंद आएगा।  अपनी टिप्पणी , राय जरूर दीजियेगा।  आप की बाते , विचार मुझे और अच्छा और बेहतर लेख लिखने में सहायक होंगे। 



  • खुद पर यकीन रखें। आप जहाँ और जैसे हालत में है वही सबसे अच्छा है। उसमे ही आपको बदलाव लाना है 
  • शुरू के दिनों मै इस बात से बहुत दुखी रहता था कि मैं कितने साधन हीन परिवार मे पैदा हुआ हूँ , अपने पिता से नाराज रहता था कि उन्होंने मेरे लिए कुछ नही किया। आप 
  • फिट रहे। अपने HEALTH का ध्यान रखें। ज्यादा कुछ नही बस शाम को समय से सोना और सुबह समय से उठकर कुछ देर WALK पर जरूर जाये. 
  • समय रूपी पूंजी को सोच समझ कर खर्च करे। 
  • PLAN बनाकर कर काम करें। 
  • एकला चलो वाला नियम अच्छी बात है पर कुछ अच्छे और सच्चे दोस्त मिल जाये तो चीजे बहुत  आसान हो जाती है 
  • हमेशा कुछ न कुछ सीखते रहे। 
  • अच्छी BOOKS का कलेक्शन करें। 
  • अपनी कमियों को किसी गोपनीय DAIRY में जरूर लिखते रहे। इससे आपको आत्म निरीक्षण करने मौका मिलेगा। 
  • बोलने  से अधिक करने पर यकीन रखें। 
  • हमेशा मृदु , विनम्र , मितभाषी बने रहे. 
  • अपने आचरण को इस तरह बनाये कि आप के परिवेश में आप जैसा बनने के लिए लोग लालायित हो। 
  • अपने चेहरे पर हमेशा SMILE रखे। 
  • आपके हालत चाहे कितने ही अच्छे हो या कितने खराब , हमेशा सहज और शांत रहे। 
  • अपने प्रति HONEST बने। 

Featured Post

SUCCESS TIPS BY NISHANT JAIN IAS 2015 ( RANK 13 )

मुझे किसी भी  सफल व्यक्ति की सबसे महतवपूर्ण बात उसके STRUGGLE  में दिखती है . इस साल के हिंदी माध्यम के टॉपर निशांत जैन की कहानी बहुत प्रेर...