रविवार, 25 जनवरी 2015

HOW TO SELECT GOOD COACHING FOR IAS

Topic: 57   आईएएस के लिए सही कोचिंग का चुनाव कैसे करे ?


आम तौर पर कोई भी ब्लॉग लेखक , या मोटिवेटर आपको कभी भी कोचिंग करने की सलाह नही देता है। मै  भी कोचिंग करने के लिए मना करता हूँ उसके बावजूद कुछ दोस्तों ने जानना चाहा कि  सबसे अच्छी कोचिंग कौन सी है ? चलिए आज कुछ इस बारे में बात करते है

  •   आज का दौर विज्ञापन का है। इसलिए भी कोचिंग के एड  पर मत जाइये। 
  • हर कोचिंग के फ़ोन पर बात कर के देखे।  
  •  आप खुद हर कोचिंग में जा कर ट्राइल ले।  
  • वहाँ के टीचर या स्टूडेंट से बात कर के पता करे 
  • अपने बजट के हिसाब से चुने। 
  • सारी फीस एक साथ मत दे। 
  • फीस कम कराने के लिए जितना हो सके प्रयास करे। 
  • कौन कौन पढ़ाएगा और कितने घंटे यह भी पहले पता कर ले।  
  • बहुत से नामचीन सिर्फ दिखावे के लिए होते है इस लिए सतर्क रहे। 
  •  जहाँ भीड़ ज्यादा हो वहाँ पर आप को कुछ मिलने से रहा इसलिए अच्छे टीचर जो मोटीवेट भी करे उसे पकड़े। 
  • आपको चिंतक जी याद है ( इलहाबाद वाले ) वो भी जब दिल्ही जाने वाले थे उसके १ माह पहले से ही हर कोचिंग में फ़ोन करके फीस आदि पता कर लिया थे। 
  • जहाँ तक मैंने सुना है डेल्ही की कोचिंग में रफ़्तार बहुत है। चिंतक जी के अनुसार अगर आपको जल्दी सफलता पानी है तो डेल्ही ही में कोचिंग करे। 
  • उक्त सारी बातो के साथ आपको ध्यान रखना होगा कि आपकी मेहनत का कोई विकल्प नही। 
  • सबसे अच्छी कोचिंग करने वाले भी ४ साल में एक भी pre नही निकाल पाते है और बहुत से मेहनती लोग अपने घर में रहकर पहली बार में ही pre  निकल लेते है।  
  • इसलिए जो लोग कोचिंग करने में सक्षम नही है वो मन न मारे। 

















शुक्रवार, 23 जनवरी 2015

How to make good Notes for ias ?

Topic: 56 सिविल सेवा के लिए  नोट्स कैसे बनाये ?

किसी भी EXAM के लिए अपने खुद के बनाये नोट्स बहुत काम आते है। नोट्स बनाने का भी एक तरीका होता है। आज के समय नोट्स बनाने की आदत कम होती जा रही है। ज्यादातर लोग कोचिंग के नोट्स की फोटोकॉपी खरीद लेते है।  जैसे तैसे उनको पढ़ते है। उनको पढ़ने में भी बहुत दिक्क़त होती है। इसके चलते आपको लिखने का अभ्यास नही हो पाता है।  आजकल लोग ONLINE PDF FILES , नोट्स बहुत लेने लगे है जो और ज्यादा नुकसानदायक है। सच सच बताईये क्या आपको मोबाइल या लैपटॉप पर पढ़ने अच्छा लगता है और उसमे आप कितनी देर पढ़ सकते है।  आपको पता भी है मोबाइल या लैपटॉप पर पढ़ने से क्या क्या नुकसान है ?
इस लिए जरूरी है कि आप खुद से नोट्स बनाना शुरू करे। अपने पास एक पॉकेट DIARY हमेशा रखे। उसमे आप जरूरी POINTS नोट करते रहे। अगर आप की इंग्लिश कमजोर है तो इस डायरी को अपने WORD POWER बढ़ाने के काम ला सकते है।  NEWS PAPER पढ़ते समय उसमे जो चीजे काम की है उनको नोट करते चले।  ये तो एक ऐसी आदत है जिसे हर उम्र और हर तरह की तैयारी करने वाले को अपना लेनी चाहिए।
अब बात करते है आईएएस के लिए नोट बनाने की।


  • अगर आपको  एग्जाम का पैटर्न पता है तो आप नोट्स बनाने की शुरूआत MAINS EXAM के लिए कर सकते है।  
  • योजना , कुरुक्षेत्र जैसी मैगज़ीन से पॉइंट्स वाइज नोट्स बनांते चले। मैंने कुछ पुरानी पोस्ट में ऐसे नोट्स SHARE किये थे। आपको वो याद है न ? ठीक वैसे ही आप भी बना सकते है।  
  • न्यूज़ पेपर से आप FACTS इकट्ठे करने के फेर में मत पढ़िए। आपको नीतियों तथा योजनाओ के बारे में जानकारी नोट करनी चाहिए।  जैसे इस समय नीति आयोग और अनुच्छेद १२३ के दुरूपयोग की खबरे आ रही है तो उनके बारे में जानकारी जुटानी चाहिए। न कि आगामी क्रिकेट world cup के बारे में। 
  • मैंने पहले भी लिखा था कि अब आपको जानकारी से ज्यादा , समझ की जरूरत है। इसलिए आप जो कुछ भी नोट करे उससे आपकी उसके प्रति समझ भी बननी चाहिए। 
  • जितना हो सके पॉइंट वाइज लिखे और CONCISE  लिखे। 
  • जब कभी कुछ नोट करे उसमे अपने विचार भी एक दो वाक्यो में लिखे। यह बहुत जरूरी बात है। 




नोट : अगर आप को सही तरह से गाइड करने वाला नही मिला है  और  आप चाहते है कि  आप के अटेम्प्ट  और मनी waste  न हो। आपको मोटिवेशन की जरूरत लगती है। और यदि आप इस तरह के प्रश्नो से जूझ रहे है कि  कैसे पढ़े ? और क्या पढ़े ? आपकी मैथ और इंग्लिश या रीजनिंग कमजोर है तो क्या करना है ? इस तरह की समस्याओ के पर्सनल guidance के लिए मुझे मैसेज या ईमेल ( ashunao@gmail.com)   करे। शायद आपकी कुछ मदद कर सकू।      









गुरुवार, 22 जनवरी 2015

How to get success in ias without coaching

 Topic: 55  बैगर कोचिंग कैसे सफलता पाये ?


हिंदी माध्यम के स्टूडेंट  के साथ कई तरह की PROBLEM आती है।  जिसमे में एक है सही कोचिंग का चुनाव। मुझसे कई लोगो ने यह प्रश्न किया है मुझे कोई अच्छी COACHING बताईये जिससे मेरा पैसा न डूबे। मेरा इस मामले में बहुत ज्यादा अनुभव नही है।  अपने और साथियो के अनुभव के आधार पर यही कह सकता हूँ कि  ऐसी कोचिंग है नही जहाँ आपको यह अहसास न हो कि आप बेवकूफ नही बनाये गए है।  एक बार अपने FEE जमा कर दी तो फिर "भाड़ में जाओ तुम और तुम्हारी तैयारी।" अच्छा दिक्क़त  सिर्फ कोचिंग वालो की नही है दिक्क़त कुछ अगम्भीर स्टूडेंट्स की ओर  से भी होती है। कई बार अच्छे टीचर को अच्छे से पढ़ाने  भी नही देते है अगर कोई समझाना भी चाहे तो वो लिखाने पर जोर देने लगते है जैसे कि नोट्स ही काम आयेगे ( DELHI की WELL KNOWN कोचिंग में मेरे एक अच्छे दोस्त का EXPERIENCE )
आज के समय में  आईएएस की मुख्य परीक्षा में जिस तरह के प्रश्न पूछे जा रहे है उस स्तर की पढ़ाई मेरे विचार से शायद ही कोई करवा पाये।  इस लिए जरूरी है खुद ही से मेहनत की जाय। ये टिप्स शायद आपके कुछ काम आ जाये।  
HOW TO GET SUCCESS  WITHOUT  COACHING  BY  IAS KI PREPARATION HINDI ME
  • जब नोटिस आये ( मई या जून माह ) तब आप रोजगार समाचार खरीद ले।  इसमें आपको आईएएस से जुडी सारी जानकारी , विषय , उनका कोर्स , पेपर पैटर्न आदि मिल जायेगा। 
  • इसके बाद जो विषय आपको सबसे ज्यादा समझ  में आये।  उसके पुराने पेपर देखिये  
  •  आपके पास pre  और mains  के साल्व्ड पेपर होने चाहिए।   
  • pre  और mains  के पेपर को पढ़िए , समझिए और उनको हल करिये।  
  • नियमित समाचार पत्र ( HINDI में स्तरीय पेपर का आभाव आज भी है इसलिए the हिन्दू  या इंडियन एक्सप्रेस को ले सकते है ) पढ़िए। उनसे नोट्स बनाइये।  
  • अपने आस पास उनको लोगो को तलाशिये जो इस FIELD में पहले से है उनके नोट्स देखिये उन्हें लेने के बजाय वैसे ही खुद बनाने का प्रयास करे।  
  • जब आप तैयारी  काफी हद तक हो जाये तब हो सके तो किसी अच्छी कोचिंग में TEST SERIES ज्वाइन कर लीजिये। मेरे ख्याल से FULL TIME कोचिंग करने के बजाए टेस्ट सीरीज ज्यादा लाभदायक होगी। 



बुधवार, 21 जनवरी 2015

SYLLABUS OF IAS EXAM IN HINDI

किसी भी एग्जाम के लिए सबसे जरूरी होता है उसका सिलेबस। यूँ  तो आजकल तकनीक का जमाना है हर चीज  गूगल में उपलब्ध है।  अगर आप कभी किसी कोचिंग में कुछ भी पता करने जाए तो आपको सिलेबस वो थमा देते है।
आपको एक सलाह देना चाहता हूँ।  जब कभी  नोटिस आये  तो एक बार EMPLOYMENT NEWSPAPER जरूर खरीद ले।  आप चाहे तो नीचे दिए लिंक पर  जाकर भी नोटिस डाउनलोड कर सकते है। यहाँ पर हर विषय का सिलेबस दिया है।
नोटिस डाउनलोड करे

OLD PAPERS OF UPSC IAS MAINS OF EACH SUBJECTS

आईएएस में सफलता के आपके पास पुराने प्रश्न पत्र होना बहुत जरूरी है।  बात चाहे GENERAL STUDY  की हो या फिर OPTIONAL  पेपर की।  यहाँ पर मै आपको जो लिंक दे रहा हूँ वहाँ से आपको हर SUBJECT के पेपर मिल जायेगे।

मंगलवार, 20 जनवरी 2015

WRITING SKILL

टॉपिक : 54

जरूरी है उत्तर लेखन अभ्यास 

ज्यादा तो नही फिर भी कुछ एक लोगो ने उत्तर लेखन अभ्यास शुरु किया है . 

अगर आप मिल कर एक दुसरे का REVIEW  करेगे तो मुफ्त ही आप वो सब सीख सकते है जिसे COACHING में हजारो रूपये खर्च करके भी शायद आप न सीख पाए . जब MAINS ( IAS OR PCS)  लिखना होता है तब आप टेस्ट सिरीज ज्वाइन करते है . और एक दो टेस्ट लिख कर बोर हो जाते है वजह उस टाइम आपको लिखने से ज्यादा पढने के मन होता है . मेरे कई दोस्तों ने DELHI  की एक नामचीन कोचिंग में टेस्ट सिरीज ज्वाइन और एक दो टेस्ट लिख कर छोड़ दिया .
यह अच्छा समय है मैन्स एग्जाम के लिए उत्तर लिख कर अभ्यास करने के लिए . अगर आपको लगता है कि आप की अभी उतनी तैयारी नही है कि मैन्स के उत्तर लिख सके तो मै बस इतना ही कहुगा कि यही हालत सबकी होती है हर किसी को जो कई बार पहले मैन्स लिख चुके होते है उनको भी ........
इसलिए जैसी भी आपकी तैयारी हो चाहे कही से देख कर ही लिखे पर लिखे जरुर .......... अगर आप वाकई गंभीर है तो इस साल हुए मैन्स सरल सरल प्रश्नों से शुरुआत करे . किसी से चेक कराए . बगैर हिचक यहाँ पर अपलोड करे .....और दुसरे के answer पर अपने कमेंट भी दे वरना आप पर भी कमेंट नही देगा ...किसी की आलोचना ही न करे उसको प्रोत्साहन भी दे . 

ब्यस्त तो हर कोई है और मै कुछ ज्यादा ही ब्यस्त रहता हूँ इसलिए प्लीज सॉरी सारी उम्मीदे , मुझसे मत रखे ....रास्ता दिखा सकता हूँ बाकि चलना तो आपको ही है न ........इसलिए लिखे और आप डायरेक्टली UPLOAD करिये ....हो सकता है आप को शुरुआत में कोई कमेंट न मिले पर धीरे धीरे आपके answer अच्छे होते जायेगे और लोग आपके answer को पसंद करेगे . 

एक और जरूरी बात ..... अगर आप को हिचक लग रही है तो कोई fake id बना कर answer अपलोड कर सकते है ..
आपके अच्छे भविष्य की हार्दिक शुभकामनाये ......

Useful tips



Mobile & Competition Exam


सोमवार, 19 जनवरी 2015

how to get success in first attempt

Topic: 53  कैसे पाये पहले प्रयास में सफलता



  •  किसी अच्छे ईमानदार , मेहनती  गुरु , दोस्त को तलाशे। 
  • आर्थिक तौर पर मजबूती के लिए विकल्प रखे 
  • वैकल्पिक विषय को चयन अपनी रूचि के अनुसार करे 
  • सभी जरूरी पुस्तकेBOOK LIST एक साथ खरीद ले। 
  • पहले अपने वैकल्पिक विषय पर अपनी पकड़ बनाये। 
  • नियमित नोट्स बनाने की आदत डाले 
  • सारा ध्यान , पूरी मेहनत केवल अपने लक्ष्य के लिए लगाये। 
  • अपनी कमियों को दूर करे। 
  • सफल लोगो के इंटरव्यू पढ़ कर खुद से सीखे। 
  • किताबो से दोस्ती करे। 
  • पुराने प्रश्न पत्रो को SOLVE करने की कोशिस  करे। 
  • अपने आप से  कम्पटीशन करे।  
  • जब कभी आप पढ़ाई से बोर हो तब यह सोचे कि  टॉपर आप से ज्यादा पढ़ रहा होगा। 

NITI AAYOG NOTES IN HINDI

Featured Post

SUCCESS TIPS BY NISHANT JAIN IAS 2015 ( RANK 13 )

मुझे किसी भी  सफल व्यक्ति की सबसे महतवपूर्ण बात उसके STRUGGLE  में दिखती है . इस साल के हिंदी माध्यम के टॉपर निशांत जैन की कहानी बहुत प्रेर...