BOOKS

शुक्रवार, 23 जनवरी 2015

How to make good Notes for ias ?

Topic: 56 सिविल सेवा के लिए  नोट्स कैसे बनाये ?

किसी भी EXAM के लिए अपने खुद के बनाये नोट्स बहुत काम आते है। नोट्स बनाने का भी एक तरीका होता है। आज के समय नोट्स बनाने की आदत कम होती जा रही है। ज्यादातर लोग कोचिंग के नोट्स की फोटोकॉपी खरीद लेते है।  जैसे तैसे उनको पढ़ते है। उनको पढ़ने में भी बहुत दिक्क़त होती है। इसके चलते आपको लिखने का अभ्यास नही हो पाता है।  आजकल लोग ONLINE PDF FILES , नोट्स बहुत लेने लगे है जो और ज्यादा नुकसानदायक है। सच सच बताईये क्या आपको मोबाइल या लैपटॉप पर पढ़ने अच्छा लगता है और उसमे आप कितनी देर पढ़ सकते है।  आपको पता भी है मोबाइल या लैपटॉप पर पढ़ने से क्या क्या नुकसान है ?
इस लिए जरूरी है कि आप खुद से नोट्स बनाना शुरू करे। अपने पास एक पॉकेट DIARY हमेशा रखे। उसमे आप जरूरी POINTS नोट करते रहे। अगर आप की इंग्लिश कमजोर है तो इस डायरी को अपने WORD POWER बढ़ाने के काम ला सकते है।  NEWS PAPER पढ़ते समय उसमे जो चीजे काम की है उनको नोट करते चले।  ये तो एक ऐसी आदत है जिसे हर उम्र और हर तरह की तैयारी करने वाले को अपना लेनी चाहिए।
अब बात करते है आईएएस के लिए नोट बनाने की।


  • अगर आपको  एग्जाम का पैटर्न पता है तो आप नोट्स बनाने की शुरूआत MAINS EXAM के लिए कर सकते है।  
  • योजना , कुरुक्षेत्र जैसी मैगज़ीन से पॉइंट्स वाइज नोट्स बनांते चले। मैंने कुछ पुरानी पोस्ट में ऐसे नोट्स SHARE किये थे। आपको वो याद है न ? ठीक वैसे ही आप भी बना सकते है।  
  • न्यूज़ पेपर से आप FACTS इकट्ठे करने के फेर में मत पढ़िए। आपको नीतियों तथा योजनाओ के बारे में जानकारी नोट करनी चाहिए।  जैसे इस समय नीति आयोग और अनुच्छेद १२३ के दुरूपयोग की खबरे आ रही है तो उनके बारे में जानकारी जुटानी चाहिए। न कि आगामी क्रिकेट world cup के बारे में। 
  • मैंने पहले भी लिखा था कि अब आपको जानकारी से ज्यादा , समझ की जरूरत है। इसलिए आप जो कुछ भी नोट करे उससे आपकी उसके प्रति समझ भी बननी चाहिए। 
  • जितना हो सके पॉइंट वाइज लिखे और CONCISE  लिखे। 
  • जब कभी कुछ नोट करे उसमे अपने विचार भी एक दो वाक्यो में लिखे। यह बहुत जरूरी बात है। 




नोट : अगर आप को सही तरह से गाइड करने वाला नही मिला है  और  आप चाहते है कि  आप के अटेम्प्ट  और मनी waste  न हो। आपको मोटिवेशन की जरूरत लगती है। और यदि आप इस तरह के प्रश्नो से जूझ रहे है कि  कैसे पढ़े ? और क्या पढ़े ? आपकी मैथ और इंग्लिश या रीजनिंग कमजोर है तो क्या करना है ? इस तरह की समस्याओ के पर्सनल guidance के लिए मुझे मैसेज या ईमेल ( ashunao@gmail.com)   करे। शायद आपकी कुछ मदद कर सकू।      









कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

SUCCESS TIPS BY NISHANT JAIN IAS 2015 ( RANK 13 )

मुझे किसी भी  सफल व्यक्ति की सबसे महतवपूर्ण बात उसके STRUGGLE  में दिखती है . इस साल के हिंदी माध्यम के टॉपर निशांत जैन की कहानी बहुत प्रेर...