रविवार, 19 अगस्त 2018

Success tips for upsc

अगर आप कोचिंग कर पाने में सक्षम नही हैं तो 2 चीजे जरूर ध्यान रखना
1. किताबें जितनी ज्यादा खरीद सको, खरीदते रहना।
2. जितना ज्यादा पढ़ सकते तो पढ़ते रहना

एक मजेदार तरीके में कहूं तो मैंने अपने वजन के 10 गुना ज्यादा किताबें खरीदी होंगी और उनमें कुछ 4 या 5 बार से ज्यादा पढ़ी गयी होंगी।

-आशीष कुमार

गुरुवार, 9 अगस्त 2018

That day


वो दिन 

आज भी घूम फिर कर बात उसी दिन पर आ टिकी थी।  उन दोंनो के शार्ट  रिलेशन में वो दिन बहुत महत्वपूर्ण था। यूँ तो उन्होंने कोई ब्रेकअप की बात न की थी पर वो धीरे धीरे दूर होते गए। चैटिंग से जो रिश्ता शुरू हुआ था उसका चरम वो दिन था। उस दिन के बाद धीरे धीरे मरता हुआ रिश्ता अब फिर चैटिंग पर भी आ कर रुका था। लगभग 5 साल होने को थे उनके रिलेशन को।  

वो एक सफल इंसान था जो अपनी धुन में मस्त था। दूसरी ओर गीत का कॉलेज का आखिरी साल था। गीत उम्र के उस पड़ाव पर थी जहाँ उसे किसी अपने की बेहद जरूरत थी। उसे खुद नहीं पता कि वो क्यू तनहा सा महसूस करने लगी थी। उन्ही दिनों , गीत ने उसे देखा। हाँ , फेसबुक पर ही। चैटिंग शुरू हुयी , बात आगे बढ़ी। कुछ दिनों में वो घंटो बातें करने लगे। दोनों ने कुछ भी न सोचा , बस बातें करते रहे। उन बातों में बहुत रस था। बेकरारी , बेचैनी , मिलने की घोर तड़प सब कुछ था उस खूबसूरत रिश्ते में। दोनों को अपनी दुनिया बहुत सुंदर दिखती थी।  

उनके रिश्ते को महीना होने वाला था जब वो मिले। वो जुलाई का एक सुहाना दिन था। पिछले दिन बारिश हुयी थी। वो बाइक लेकर , उसका वेट कर था। गीत पहली बार अपने घर से झूठ बोलकर निकली थी। उसे घर से निकलने में जरा देर हो गयी थी वजह उसकी नेलपॉलिश बनने की जगह बिगड़ गयी थी। दरअसल उसने गीत से कहा था कि उसे लड़कियों की पतली अंगुलियों में करीने से लगी नेलपॉलिश बहुत अच्छी लगती है। 

जब वो  मिले तब नेल पोलिश की बात न हुयी। बातें कुछ और ही होती रही। एक मिनट , सच कह रहा हूँ उन्होंने केवल बातें की। ऐसा नहीं कि उन्हें एकांत न मिला , वो एक कम व्यस्त जगह मिल रहे थे। कई मौके थे पर उन्होंने सिर्फ बात की। काफी देर तक वो बाइक पर घूमते रहे। उसने एक हाथ से बाइक को साधा और अपने दूसरे हाथ से गीत के बालों सहलाया। गीत , आगे झुक सी गयी। उसने अपने हैंडबैग को जो दोनों के बीच में था , हटा लिया और उसकी पीठ के सहारे आगे झुक आयी। 

उन्होंने एक कॉफीहॉउस में काफी पी। हाथों में हाथ लेकर तमाम बातें की। दोनों बहुत खुश थे। उसने उसी कॉफीहाउस से एक मग खरीद कर गीत को भेंट के तौर पर दिया। शाम को जब गीत ने उससे विदा ली तो दोनों संसार के सबसे खुश इंसान थे। गीत ने पहले ही उसके लिए एक वालेट खरीद कर रख लिया था। गीत ने अपनी एक तस्वीर , उस वालेट में रखी और चलते समय उसे दे दी। 

बस यही दिन और एकलौता यही दिन , दोनों के जीवन का सबसे खूबसूरत दिन है। सवाल तमाम हैं कि आखिर वो साथ क्यूँ न है ? आखिर क्या हुआ जो दोंनो अलग हो गए। जबाब भला मैं क्या जानू , मेरा काम तो कहानी कहना था जो मैंने कह दी। देखिये शायद गीत और वो आपके आस -पास ही होंगे। हो सकता है वो आपके भीतर ही हों। 

© आशीष कुमार , उन्नाव , उत्तरप्रदेश।   


















सोमवार, 6 अगस्त 2018

Continuity

निरंतरता

जीवन में कुछ भी हासिल करने के लिए निरंतरता सबसे महत्वपूर्ण होती है। सिविल सेवा में चयन के बाद से काफी खालीपन महसूस कर रहा था वजह क्योंकि अब किसी चीज के लिए पढ़ना न था। कोई लक्ष्य नजर न आ रहा था कि अब किया क्या जाय ?

पिछले दिनों कुछ अच्छे दोस्तों की सलाह , सुझाव के चलते अपने लिए कुछ नया काम तलाश लिया है, मजा आ रहा है क्योंकि फिर से पढ़ाई में व्यस्तता बढ़ रही है। देखा जाय तो सीखने के लिए इतनी चीजे है कि आप पूरे जीवन विद्यार्थी बने रह सकते है ।

©आशीष, उन्नाव

रविवार, 29 जुलाई 2018

वैश्विक उद्यमिता सम्मेलन


हैदराबाद में आयोजित वैश्विक उद्यमिता सम्मेलन भारत की अर्थव्यस्था के लिहाज से काफी अहम कहा जा सकता है। भारत में स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जा रहा है।  भारत सरकार ने युवाओं को स्वरोजगार के लिए तरह तरह से प्रोत्साहित कर रही है। वैश्विक उद्यमिता सम्मेलन में महिलाओ की सहभागिता पर फोकस किया गया है। इससे आने वाले समय में भारतीय महिलाओं को वैश्विक स्तर पर अपनी नेतृत्व क्षमता दिखलाने का सुनहरा मौका मिलेगा। 

आशीष कुमार
उन्नाव , उत्तर प्रदेश।  

New India


नव भारत की ओर 

योजना का फरवरी 2018 का अंक एक जीवंत लोकत्रंत के लिहाज से अपरिहार्य  , भारत में शिकायत निपटान की नूतन प्राविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा करता है। किसी भी राष्ट की प्रगति ,स्थायित्व तथा जीवंतता , वहाँ के नागरिकों की शासन  के प्रति शिकायतो के प्रभावी निपटान पर निर्भर करती है। भारत में सुशासन और विकास पर जोर देने वाले माननीय प्रधानमंत्री जी ने सभी राज्यों में विकास कार्यो पर सटीक निगरानी रखने के लिए प्रगति संवाद जैसे नूतन व प्रभावी कदम लिए हैं। इसके साथ नागरिक घोषणा पत्र , सेवा का अधिकार , उमंग एप , सभी प्रमुख मंत्रलयों के ट्विटर हैंडल , फेसबुक पेज , सीपीग्राम आदि प्रणाली , नागरिकों की शिकायतों के निपटान का आसान जरिया बन गयी हैं। इनके जरिये 2022 के लिए नव भारत का संकल्प भी पूर्ण किया जा सकता है। जरा हटके  स्तंभ में परमेश्वरन अय्यर जी स्वच्छ भारत के व्यवहार परिवर्तन पर जोर देते हुए सारगर्भित लेख में सभी पहलुओं को समेटा है। निश्चित ही स्वच्छ भारत अभियान , आजादी के बाद लागु योजनाओं में सबसे तेजी से क्रियान्वित होने वाली योजना है। कुल 9 राज्य खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं। भारत में 2014 के मुकाबले 2017 में स्वच्छता कवरेज 39 से 77 फीसदी तक पहुंच गया है। आने वाले वर्षों में इसका असर भारतीय नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य पर भी देखा जा सकेगा। 

आशीष कुमार 
उन्नाव , उत्तर प्रदेश। 

Health Bima


कैसे कारगर हो स्वास्थ्य बीमा योजना ?

स्वास्थ्य बीमा योजना की सफलता के लिए इससे जुड़े हितधारकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रहेगी। विशेषकर अस्पताल। चुकि हमारे पास इस योजना के पहले अनुभव यही बताते है कि कई अस्पतालों में 30000 रूपये को हासिल करने के लिए तमाम फर्जी ऑपरेशन तक भी कर दिए गए। अब तो 5 लाख रूपये है तो इस पहलू पर काफी सतर्क रहना होगा। सोशल ऑडिट , रियल टाइम मॉनिटरिंग , लाभार्थी के खाते में सीधे लाभ का वितरण, आधार का उपयोग काफी हद तक फर्जीवाड़े पर लगाम लगा सकती है। इस बड़ी योजना में क्रेन्द्र के साथ साथ राज्यों को भी उत्साहपूर्वक शामिल होने पर ही इसे सुचारु रूप से लागु किया जा सकेगा और वास्तव में समाज को सामाजिक सुरक्षा मिल सकेगी। इसके साथ साथ हमें स्वच्छ वातावरण , शुद्ध पेयजल , पौष्टिक भोजन , स्वास्थ्य जागरूकता आदि पर भी जोर देना होगा ताकि हम बीमार ही कम पड़े और अस्पताल जाने की नौबत कम आये।  

आशीष कुमार 
उन्नाव , उत्तर प्रदेश।  

Budget

कैसा रहा आम बजट 

इस वर्ष का बजट कई मायनों में काफी महत्वपूर्ण है। किसान , गरीब पर क्रेन्द्रित इस बजट ने समय की मांग के अनुरूप कई महत्वपूर्ण फैसले लिए है। देश में पिछले कुछ वर्षो से किसान सबसे ज्यादा पीड़ित व उपेक्षित रहा है। सरकार ने किसानों को उनकी फसल की लागत का डेढ़ गुना मूल्य देने की बात कही है। स्वामीनाथन समिति (2006 ) के अनुसंशा के अनुरूप , इस फैसले को दूरगामी कदम माना जा रहा है। किसानों के लये ऋण 10 लाख करोड़ से बढ़ा कर 11 लाख करोड़ दिए जाने की बात की गयी है।  आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 करोड़ परिवारों को हर साल 5 लाख रूपये का चिकित्सा बीमा दिए जाने की घोषणा काफी उत्साहजनक है। 46 उत्पादों पर कॉस्टम ड्यूटी बढ़ा कर सरकार ने घरेलू क्षेत्र को मदद देने का प्रयास किया है। इसका असर रोजगार सृजन पर भी पड़ेगा। शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के मद्देनजर कई बेहद अहम कदम उठाये जाने की बात कही गयी है। समग्रतः यह आम बजट , आम लोगों के लिए बेहद खास रहा है।  

आशीष कुमार 
उन्नाव , उत्तर प्रदेश।  

Bank Fraud

बैंक घोटालों से बचने के उपाय ?
बैंक में घोटाले का सबसे सरल और सक्रिय तरीका अपनी क्षमता से अधिक लोन पास करवाना और उसे चुकाने में हीलाहवाली करना है। इसमें प्रायः बैंक अधिकारियों की मिली भगत रहती है। इनसे बचने का सबसे अच्छा तरीका यही हो सकता है कि किसी भी लोन को पास करने से पूर्व उससे जुडी गारंटी को सटीकता से मापा जाय। फर्जी आधार पर पास लोन में लोन लेने वाले से साथ साथ बैंक कर्मचरियों पर भी तेजी से कार्यवाही की जाय। रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया को भी अपनी नियामक वाली भूमिका को और प्रभावी करने की जरूरत है। सात सूत्रीय इंदधनुष योजना को शीघ्रता से लागु किया जाय। 

आशीष कुमार 
उन्नाव , उत्तर प्रदेश। 


शुक्रवार, 27 जुलाई 2018

Mission Imposible :6

इथान हंट कभी आपको को निराश नहीं करते हैं


MI सीरीज के फ़िल्म की कुछ खास बातें होती हैं। फ़िल्म की शुरुआत में टॉम क्रूज किसी गुप्त, अनजानी जगह पर होते हैं। उन्हें उनकी एजेंसी IMF से संदेश मिलेगा, जो 5 सेकंड में नष्ट भी हो जाता है। उसके बाद एक एक्शन सीन , फिर वही पुरानी जानी पहचानी धुन।

उसके बाद शुरू होता है, विज्ञान, तकनीक, जांबाजी का शानदार मिश्रण। हर बार कुछ खास स्टंट किये जाते है, कभी दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग से कूदना, कभी पानी में 4 मिनट तक सांस रोकना । सुपर बाइक से रोड पर ट्रैफिक की विपरीत दिशा में दौड़ लगाना तो खैर होता ही है। इस बार एक हेलीकॉप्टर का स्टंट सबसे रोमांचक लगा। कहानी तो खैर अलग, उम्दा होती है। दुनिया खत्म होने से, पहले इथान हंट अपनी टीम के साथ खतरे को टाल देते है।मिशन इम्पॉसिबल : फॉलआउट , एक बढ़िया देखने लायक फ़िल्म है। तमाम नई अनोखे गैजेट से भरपूर , फ़िल्म आपको मन्त्र मुग्ध कर देगी।

आशीष, उन्नाव।

मंगलवार, 24 जुलाई 2018

Look your positive side

हर हाल में मुस्कराना है 


आखिरी अटेम्ट होने के कुछ अपने फायदे व नुकसान होते है। रह रह कर ख्याल आता कि अगर अबकी बार मिस किया तो पूरी उम्र आईएएस के लिए तड़पते रहोगे। इसलिए पूरी तरह से कमर कस ली और सकारात्मक चीजो पर नजर डाली। मैंने सोचा, अगर तुम पास हुए और अपने एटेम्पट दुनिया के सामने रखे तो लोग नजीर देंगे। यह सोच, मुझे हर पल मेहनत के लिए प्रेरित करती रही।


आशीष, सिविल सेवा 17 में चयनित

#मोटिवेशनल



Featured Post

SUCCESS TIPS BY NISHANT JAIN IAS 2015 ( RANK 13 )

मुझे किसी भी  सफल व्यक्ति की सबसे महतवपूर्ण बात उसके STRUGGLE  में दिखती है . इस साल के हिंदी माध्यम के टॉपर निशांत जैन की कहानी बहुत प्रेर...