रविवार, 22 मार्च 2015

SEVEN MOST IMPORTANT BOOKS FOR UPSC

सिविल सेवा के लिए 7 सबसे महत्वपूर्ण किताबे
१. इतिहास : स्पेक्ट्रम
२. भूगोल   : महेश वर्णवाल
३. इकोनॉमिक्स : लाल एंड  लाल
४. राजव्यवस्था  : ऍम. लक्ष्मीकान्त
५. मैथ और रीजनिंग : अग्रवाल की बुक्स
६. पर्यावरण : अरिहंत
7. लुसेंट
बैगर कोचिंग कैसे सफलता पाये ?
HOW TO START PREPARATION, SOME USEFUL TIPS
7 Most useful books for upsc preparation
1. History : spectrum
2. Geography : Mahesh Barnwal
3. Polity : M.Laxmikant
4. Economy : Lal & Lal
5. Maths & Reasoning : R.S. Agrwal
6. Environment : Arihant
7. Lucent GK

IAS AND STATE CIVIL SERVICES

रविवार, 15 मार्च 2015

सूरत विभाजन 1907


How to make your personality perfect


Topic :64     अपने व्यक्तित्व को प्रभावी कैसे बनाये ?

कभी कभी आप ने कुछ ऐसे लोगो से मुलाकात की होगी जिनके व्यक्तित्व से आप बहुत ही ज्यादा प्रभावित किया होगा। ऐसे व्यक्तित्व को मैगनेट पर्सनलिटी कहते है। लोग उस व्यक्ति की और खुद ही जुड़ने की कोशिस करते है। ऐसे व्यक्ति के लिए जरूरी नही है कि वह बहुत खूबसूरत , धनी हो। कोई भी अपने आचरण में कुछ बदलाव लाकर ऐसे व्यक्तित्व का मालिक बन सकता है। इस तरह के व्यक्ति खुद तो खुश रहते ही है और उनके साथ उनसे मिलने वाले व्यक्ति भी काफी प्रेरणा पाते है।  चलिए आज कुछ ऐसे ही गुणों के बारे में बात करते है।

  1. सबसे पहले आप को अपने स्वभाव में बदलाव लाना होगा। 
  2. अपने चेहरे पर हमेशा मुस्कान रखें। 
  3. जब भी किसी से मिले , गर्मजोशी से मिले।  
  4. हमेशा दूसरों की हेल्प करने के लिए तैयार रहे। 
  5. भले ही आप को बहुत अच्छी शक्ल और सूरत न मिली हो आप अपने दिमाग और ज्ञान से लोगों को अपना मुरीद बना सकते है। 
  6. आप को हर विषय में  अच्छा ज्ञान होना चाहिए। 
  7. इसके लिए अपने आप को हमेशा अच्छी किताबों और लोगो से जुड़े रहना होगा। 
  8. लोगों से अच्छे गुण सीखने की आदत डालना। 
  9. चिंतन करें 
  10. हमेशा मृदु बोले। 
  11. एकांतवास का महत्व 
  12. किसी को भी चीट मत करे। एक न एक रोज आप को इसके लिए खेद होगा इसलिए हमेशा ईमानदार रहे। 
  13. जब भी कभी अवसर मिले किसी की भी निःस्वार्थ भाव से हेल्प करें। 
  14. जरूरतमंद की हेल्प करके आपको बेहद सकून और खुशी मिलेगी।
  15. किसी भी परीस्थिति में क्रोध न करें। 
  16. उन सभी , जिनसे अपने कुछ सीखा , लिया हो उनके प्रति हमेशा आभारी रहे। 

अगर आप बहुत मेहनत करने के बाद भी असफल हो रहे है तो नीचे लिखी पोस्ट आपके लिए है . कृपया पढना और अपनी राय देना मत भूले .
अंग्रेजी के खण्ड की तैयारी के लिये कुछ टिप्स।




गुरुवार, 12 मार्च 2015

A sad story of a poor man in Hindi

वो चाट बेचने वाला आदमी


पिछली बार जब भाई के पास उसके कमरे पहुंचा तो पता चला पड़ोस में एक नए किरायेदार आये है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के दौरान  पहले मै वहां रहता था फिर मेरे बाद मेरे भाई रहने लगे। लगभग हमारे पास वो कमरा ७ सालो से है। कितने ही किरायेदार आये और गए।

इस बार पता चला कोई  नया परिवार आया  है। पति , पत्नी और दो बेटे थे। एक तो बस १० या १५ दिन का ही था। दूसरा ३ साल का। उनका बड़ा बेटा बहुत जल्द ही सारे महल्ले का प्रिय बन गया। बहुत शरारती था। आम तौर पर अपनेकमरे पर किसी को अंदर आने की इजाजत नही देता हूँ , वजह पढ़ाई में  व्यवधान होता है पर ये लड़का डरता ही नही था। अक्सर कमरे में आ जाता।

कुछ ही दिन रुकना था पर उस परिवार के बारे में बगैर बात किये ही काफी बाते पता चल गयी  । पत्नी , सुंदर थी और काफी तेज,चकड़  भी। पति भी गोरा  था , सीधा था और घुन्ना भी ( जो कम बातचीत करे ) . अक्सर उनके कमरे से जोर जोर आवाज आती जिनसे यही पता चलता कि वो अपने पति की कमाई से खुश नही है। शायद परिवारिक कलह इसे ही कहते है।

पति शहर किसी फैक्ट्री में काम करता था। शायद उसे २०० रूपये मिलते थे। जब उनके घर झग़डा बढ़ने लगा तो पति ने सोचा अब अपना धंधा करुगा। कुछ रोज बाद , भाई ने मुझे बताया कि ठेलिया आ गयी है। पड़ोसी अब आलू पापड़ी बेचेंगे।  मै भी उत्सुकतावश उस ठेलिया को  देखने गया।

अपनी मकान मालकिन (दीदी) से लगभग सारी बाते पता चलती रही। पता चला कि  अब वो आदमी चाट बेचेगा।  हमारे शहर में , एक नई तरह की सुबह सुबह चाट बिकती है , उबले चने , उबले आलू ,खट्टी चटनी और पापड़ी। अच्छा स्वाद होता है। कभी आना तो चखना जरूर।

जिस रोज वो आदमी अपनी ठेलिया लेकर चाट बेचने निकला। घर के सभी किरायेदारों ने उसके धंधे की शुरुआत करायी।  १० रूपये में एक पत्ता बिक रहा था। वो आदमी अपनी ठेलिया रेलवे स्टेशन  ले गया।

शाम को सब लोग खास तौर पर मकान मालकिन ने उससे जानना चाहा कि कितने का धंधा हुआ ? पता चला कि  उसके ५०० रूपये बचे है। अब सब अच्छा था। अच्छी आमदनी  होने लगी थी फिर भी उनके घर में चीजे बिगड़ रही थी।

अब उस  आदमी को घर में सुबह जल्दी उठना पड़ता। उसके साथ उसकी बीवी को भी उठना पड़ता था।  सुबह आलू, मटर और पापड़ी तैयार करनी पड़ती थी। अक्सर दिन में वो तेज महिला आँगन में कुकर और बर्तन धोती और भुनभुनाती रहती थी।

मेरा उनसे कभी भी INTERACTION नही हुआ पर उनका FUTURE मुझे दिखाई सा पड़ रहा था। एक रात , बहुत जोर से उस महिला की आवाज सुनाई पड़ी। धीरे धीरे कुछ और किरायेदार बाहर निकले। उपर दीदी के पास वो महिला अपने बड़े बेटे के साथ कुछ जोर जोर आवाज में कह रही थी। जब बर्दाश्त से बाहर शोरगुल होने लगा तो मुझे भी बाहर निकलना पड़ा। मुझे दूसरे दिन सुबह ५ बजे  LUCKNOW पेपर देने जाना था।

उपर जाकर देखा तो पता चला उनके बड़े बेटे ने अपने नाक में मटर का दाना डाल लिया था। उस रात बहुत हंगामा हुआ। उसका पति , चुपचाप कमरे में सो रहा था। इधर पत्नी इसी बात का हंगामा कर रही थी कि बेटा चाहे मर जाये पर वो इंसान उठेगा नही। 

कुछ रोज बाद मै वापस अपनी JOB में लौट आया। आते वक़्त पता नही क्यू पर भाई से बोल कर आया कि इसकी पत्नी बहुत तेज है कहीं ऐसा न हो कि उसका घुन्ना पति SUICIDE न कर ले। भाई ने समझा मजाक कर रहा हूँ पर  मुझे कुछ चीजे कभी कभी आभास होने लगती है। अभी खुद UNMARRIED  हूँ पर दुनियादारी की बहुत गहरी समझ है। मुझे दूर से उनके घर की हकीकत नजर आ रही थी। 

एक रोज जब मै ऑफिस रात में लौट कर घर आया तो भाई का फ़ोन आया कि आप सही थे। उस चाट वाले ने POISON खा लिया। भाई भी गावं में था उसके पास मकान मालकिन का PHONE आया था। उस रोज घटना कुछ इस तरह घटित हुई। 

सुबह वो आदमी अपनी ठेलिया ले कर निकला। आदमी थोड़ी देर बाद ही घर लौट आया।  चाट तो बिकी नही थी तो उसे सारी गाय को खिला दी। घर आकर बीवी से न जाने के किस बात पर झग़डा शुरू हुआ। थोड़ी देर बाद वो आदमी बाहर निकल गया। पास की रेलवे लाइन की पटरी के साथ चलता शहर से बाहर निकल गया। वही बैठ कर उसने शराब पी साथ में कोई जहर भी खा लिया। उसने उधर से अपनी पत्नी को फोन किया। पहले तो उसकी बीवी को मजाक लगा पर कुछ देर बाद आस पास के लोग उसे लिवाने गए। अगले कुछ घंटो में वो चाट बेचने वाला आदमी , इस WORLD से हमेशा  के लिए जा चुका था। 

… गलती किसकी थी ? यह कह पाना मुश्किल है हम भी आप की तरह बाहर से चीजो को जाना और कानो सुनी चीजो के आधार पर कहानी विकसित की पर एक बार आप उस WIDDOW के आगे के जीवन पर नजर डाले , दो छोटे बच्चे---------. वैसे तो कभी CASTE का उल्लेख नही करता यहाँ भी नही कर रहा हूँ पर अगर आप को लगता है यह कोई ऐसे वैसे की कहानी है तो आप गलत है , वह उत्तर भारत की सबसे अच्छी मानी /समझी  जाने वाली जाति /समुदाय से थी। 

कुछ आप भी निष्कर्ष निकालिये। वो महिला सच में सुंदर थी और काफी तेज थी शायद उसके सपने कुछ ज्यादा  ही बड़े थे। आदमी भी सुंदर था ,  गरीब था पर वो हाई फाई नही था। चीजे कैसे बिगड़ती है आप समझ सकते है। 

© आशीष कुमार ,  

बुधवार, 11 मार्च 2015

How to boost up your concentration for study

Topic: 63    स्टडी में अपना ध्यान कैसे केंद्रित करे ?

आज के समय सबसे main problem , स्टूडेंट यही करते है. जब वो पढ़ते है तो स्टडी पर पूरा फोकस नही कर पाते  है. इसके चलते उन्हें positive result नही मिल पाता है . आज कुछ tips इस बारे .
पेरणादायक कहानी
  1.  जब आप पढने बैठे तब निश्चित करे आप थके या शिथिल न हो .
  2. सिर्फ किसी को दिखाने  के लिए न पढ़े। 
  3. असफलता के मायने
  4. अपने मन में किसी तरह के फालतू  विचारों को जगह  जगह मत दे। 
  5. अगर पढ़ते समय  कुछ सोचने लगते है तो जोर जोर से आवाज में पढ़े। 
  6. subject अगर नीरस लग रहा हो तो उसे note करते हुए पढ़े। 
  7. आप का  शरीर ही सब कुछ है इसलिए इसे FIT रखे। 
  8. DO YOGA 
  9. walking 
  10. ध्यान लगाये। 
  11. चिंतन करे 
  12. PERSONALITY DEVELOPMENT
  13. किसी तरह से TENSION को न पाले। 
  14. हर PROBLEM का हल होता है बस उसे खोजने की जरूरत होती है। 
  15. पढ़ते वक़्त दिमाग में आपका लक्ष्य जरूर होना चाहिए। 
  16. अपने STUDY ROOM में अपने  टारगेट को लिख कर चिपका ले। 
  17. हर सुबह उठे और अपने लक्ष्य को जोर जोर दोहराये। 
  18. रात  में जब सोने जाये , तब भी वही  क्रिया दोहराये। 
क्या आप कोई जॉब करते हुए तैयारी कर रहे है तो आपको बहुत तरह की प्रॉब्लम आती होंगी . उन problem 
के हल के लिए ये नीचे वाली पोस्ट पढना न भूले .






सोमवार, 9 मार्च 2015

HOW TO GET GOVERNMENT JOB

टॉपिक : 62      सरकारी नौकरी कैसे पाये ?

  • किसी भी सरकारी नौकरी के लिए पूछे जाने वाले एग्जाम में ENGLISH , MATH , REASONING , G.K. होता है। 
  • इसलिए इन चार विषयों में आपको एक्सपर्ट होना पड़ेगा।
  • पहले इनको सीखे 
  • स्पीड बहुत जरूरी है। आप जितना तेजी से हल करना सीखे उतना ही अच्छा। 
  • इन के लिए मार्केट में बहुत अच्छी अच्छी किताबे उपलब्ध है। 
  • एक एक कर इनका कलेक्शन करे 
  • हर माह कोई ऐसी मैगज़ीन पढ़े जिसमे हाल में हुए competition exam  के पेपर मिल जाये 
  • आप ज्यादा से ज्यादा इन पेपर को हल करे। 
  • जो भी एग्जाम देने जा रहे हो उनके पुराने क्वेश्चन पेपर का सेट जरूर खरीद ले। 
  • छोटे छोटे एग्जाम के भी फॉर्म भरे। 
  • अगर आपके छोटे एग्जाम निकलने लगेगे तो आपका SELF CONFIDENCE बढ़ेगा। 
  • आज बहुत ज्यादा लोग है और पद कम। 
  • इसलिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी होगी 
  • इतनी जितना आपको लगे कि कोई नही करता। 
  •  कोशिस करे कि आप इतने फॉर्म भरे कि आपको  हर महीने  एक या दो एग्जाम देने का मौका मिले। 
  • किसी एक ही चीज को पकड़ कर मत चले। 
  • थोड़ा बहुत अंतर ही होता है एक दूसरे एग्जाम में। 
  • आज कल जिस तरह से माहौल बदला है उसको देखते हुए यही सलाह है कि कई नावों में सवार होनाही  अच्छा है 
  • बहुत से लोग सिर्फ ssc की ही तैयारी करते थे अब बहुत हताश है वजह आप जानते ही है। 
  • कितने ही लोग है जो सिर्फ ssc , uppcs , या ias के लिए ही तैयारी करते है और अंत में कुछ नही बन पाते 
  • इसलिए व्यहारिक बने। 
  • जीवन में हमेशा विकल्प रखे। हताश होने से बच जायेगे। 

Featured Post

SUCCESS TIPS BY NISHANT JAIN IAS 2015 ( RANK 13 )

मुझे किसी भी  सफल व्यक्ति की सबसे महतवपूर्ण बात उसके STRUGGLE  में दिखती है . इस साल के हिंदी माध्यम के टॉपर निशांत जैन की कहानी बहुत प्रेर...