मंगलवार, 20 जनवरी 2015

WRITING SKILL

टॉपिक : 54

जरूरी है उत्तर लेखन अभ्यास 

ज्यादा तो नही फिर भी कुछ एक लोगो ने उत्तर लेखन अभ्यास शुरु किया है . 

अगर आप मिल कर एक दुसरे का REVIEW  करेगे तो मुफ्त ही आप वो सब सीख सकते है जिसे COACHING में हजारो रूपये खर्च करके भी शायद आप न सीख पाए . जब MAINS ( IAS OR PCS)  लिखना होता है तब आप टेस्ट सिरीज ज्वाइन करते है . और एक दो टेस्ट लिख कर बोर हो जाते है वजह उस टाइम आपको लिखने से ज्यादा पढने के मन होता है . मेरे कई दोस्तों ने DELHI  की एक नामचीन कोचिंग में टेस्ट सिरीज ज्वाइन और एक दो टेस्ट लिख कर छोड़ दिया .
यह अच्छा समय है मैन्स एग्जाम के लिए उत्तर लिख कर अभ्यास करने के लिए . अगर आपको लगता है कि आप की अभी उतनी तैयारी नही है कि मैन्स के उत्तर लिख सके तो मै बस इतना ही कहुगा कि यही हालत सबकी होती है हर किसी को जो कई बार पहले मैन्स लिख चुके होते है उनको भी ........
इसलिए जैसी भी आपकी तैयारी हो चाहे कही से देख कर ही लिखे पर लिखे जरुर .......... अगर आप वाकई गंभीर है तो इस साल हुए मैन्स सरल सरल प्रश्नों से शुरुआत करे . किसी से चेक कराए . बगैर हिचक यहाँ पर अपलोड करे .....और दुसरे के answer पर अपने कमेंट भी दे वरना आप पर भी कमेंट नही देगा ...किसी की आलोचना ही न करे उसको प्रोत्साहन भी दे . 

ब्यस्त तो हर कोई है और मै कुछ ज्यादा ही ब्यस्त रहता हूँ इसलिए प्लीज सॉरी सारी उम्मीदे , मुझसे मत रखे ....रास्ता दिखा सकता हूँ बाकि चलना तो आपको ही है न ........इसलिए लिखे और आप डायरेक्टली UPLOAD करिये ....हो सकता है आप को शुरुआत में कोई कमेंट न मिले पर धीरे धीरे आपके answer अच्छे होते जायेगे और लोग आपके answer को पसंद करेगे . 

एक और जरूरी बात ..... अगर आप को हिचक लग रही है तो कोई fake id बना कर answer अपलोड कर सकते है ..
आपके अच्छे भविष्य की हार्दिक शुभकामनाये ......

Useful tips



Mobile & Competition Exam


सोमवार, 19 जनवरी 2015

how to get success in first attempt

Topic: 53  कैसे पाये पहले प्रयास में सफलता



  •  किसी अच्छे ईमानदार , मेहनती  गुरु , दोस्त को तलाशे। 
  • आर्थिक तौर पर मजबूती के लिए विकल्प रखे 
  • वैकल्पिक विषय को चयन अपनी रूचि के अनुसार करे 
  • सभी जरूरी पुस्तकेBOOK LIST एक साथ खरीद ले। 
  • पहले अपने वैकल्पिक विषय पर अपनी पकड़ बनाये। 
  • नियमित नोट्स बनाने की आदत डाले 
  • सारा ध्यान , पूरी मेहनत केवल अपने लक्ष्य के लिए लगाये। 
  • अपनी कमियों को दूर करे। 
  • सफल लोगो के इंटरव्यू पढ़ कर खुद से सीखे। 
  • किताबो से दोस्ती करे। 
  • पुराने प्रश्न पत्रो को SOLVE करने की कोशिस  करे। 
  • अपने आप से  कम्पटीशन करे।  
  • जब कभी आप पढ़ाई से बोर हो तब यह सोचे कि  टॉपर आप से ज्यादा पढ़ रहा होगा। 

NITI AAYOG NOTES IN HINDI

सोमवार, 12 जनवरी 2015

IAS AND WRITING SKILL / आईएएस और लेखन क्षमता

१. आईएएस और लेखन क्षमता

दोस्तों , IAS EXAM भारत की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है।  हर नवयुवक का सपना होता है कि वह आईएएस बन कर , समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त करे।  अधिकांश  लोग को शुरुआत  में पता नही होता है कि  करना क्या है ? बस  फॉर्म भर दिया और कुछ मैगज़ीन पढ़ने लगे। बहुत मेहनत की तो PRE  भी निकल गया।  पर मैन्स  में अटक गए।
इस लिए इस एग्जाम को क्लियर करने के लिए सबसे जरूरी है लेखन अभ्यास।  पिछले सालों  में आये हुए प्रश्नो को अपने आप लिखने की कोशिस  करिये।  अपनी खुद की क्षमता विकसित करिये।  ये एक ऐसी कला है जिसको अगर आप ने सीख  लिया तो आप औरों  से कही आगे निकल जायेगे।  बहुत ही कम लोग ऐसे होते है जो उत्तर लेखन अभ्यास करते है।
प्रारम्भ में आपको बहुत दिक्क़त आ सकती है।  आपके पास विचारो का आभाव लगेगा।  कई बार आपके वाक्य भी सही नही बनेगे।  आप जो लिखेंगे उस पढ़ कर आपको खुद लगेगा कि क्या बकवास लिखा है। पर धीरे धीरे आप में सुधार होने लगेगा।  और एक दिन आप के पास बहुत अच्छे शब्द होंगे , बहुत अच्छी शैली होगी।
शैली का मतलब , आपके विचारोे की क्लैरिटी से है।  मतलब यह कि आप जो सोचते है वही लिख पाते है या नही। इस लिए आज से आप लिखना शुरू करे।  कोशिस करे कि वर्तमान के BURNING ISSUE पर अपनी राय दे।  जो भी चीजे देश दुनिया में घट रही है उन पर आप के विचार है उनको लिखने की कोशिस करे।  मेरी हार्दिक शुभकामनाये आप के साथ है।


















शनिवार, 3 जनवरी 2015

PART: 3 सफेद सूट वाली लडकी ?

PART: 3

सफेद सूट वाली लडकी   ?


मुझे पता नही क्या हुआ और मैंने ऐसा DECISION क्यू लिया बस  उस SATURDAY  कॉलेज से लौट कर घर जाने का मन न हुआ।  दिल ने कहा  ये घुटन भरी LIFE अब मै नही जी सकती।  एक ऐसी जिंदगी जिसमे मेरी कोई सहमति नही बस मॉम , डैड की मर्जी के अनुसार चलना। मै क्या करना चाहती हूँ उन्होंने कभी जानना ही नही चाहा।  दिल ने कहा  बस  इस उबन भरी जिंदगी से कही  दूर चली जाऊ जहां मै अपनी शर्तो पर जी सकु , 
स्कूटी STAND पर ही लगी रहने दी।  ऑटो पकड़ कर RAILWAY STATION चली गयी। मुझे पता नही था जाना कहा है।  बस पहले प्लेटफॉर्म पर पहली जो गाड़ी खड़ी थी उसी में चढ़ ली।  COACH के बाहर मैंने ऐसे सीट देख ली थी जहाँ  आसानी से कुछ देर बैठा जा सकता था।  मेरे पास TICKET नही था और चालाकी क्या होती है जानती भी नही पर जब आप अपनी धुन में होते है रास्ते अपने आप सूझने लगते है।  

सीट पर जाकर देखा एक लड़का बैठा था। मुझे देखते ही उसने  मेरे लिए आधी  सीट छोड़ दी।    ज्यादा तो नही पर मुझे इतनी समझ तो  आ  ही गयी थी कि  चिपकू लड़को से कैसे बचा जाय।  सीट पर बैठने से पहले अपना APPLE PHONE कान में लगा कर झूठे ही  फुसफुसाने लगी। इससे दोहरा असर होता एक उसको मुझसे जान पहचान करने का अवसर न मिलता दूसरा मै जताना चाहती थी कि  वो मेरे फ़ोन का SILVER C  वाला एप्पल का लोगो देख ले और समझ ले कि मै  कोई मामूली लड़की नही हूँ। आप सोच रहे होंगे मै किस तरह की लड़की हूँ।    आप मुझे गलत मत समझईये प्लीज जो सच्चाई है वही  बता रही हूँ।  
ये मेरी उम्मीद से परे  थे मुझे सीट पर बैठे ५ मिनट हो गए थे अभी तक उस लड़के ने  एक  बार भी  मेरे चेहरे पर नजर नही डाली थी।  मै अब अपने फ़ोन पर गेम खेलने लगी थी।  मै  चाहती थी कि  मै  व्यस्त दिखू  ताकि वो मुझसे चिपके नही। वो  अच्छी कद और शक्ल  का था।  उसकी एथलेटिक बॉडी को देख कर ऐसा  लगा   कि  किसी आर्मी या पोलिस में जॉब करता है।  कॉलेज के लड़को जैसा नही था।  कोई फैशन नही जैसे किसी छोटे शहर का हो।  मैंने एक  दो बार जब भी चोरी से उस पर नजर डाली वो मेरी ड्रेस  को घूर रहा था। वैसे मेरी ड्रेस घूरने लायक थी आज कॉलेज में BEAUTY CONTEST  था।  उसके लिए मैंने  वाइट कलर का FROCK SUIT पहना था। मेरी ड्रेस इतनी अच्छी थी कि  मै  बता नही सकती।  आम तौर पर मै  JEANS TOP पहनना पसंद करती हूँ।  मै  कम्पटीशन में जीत गयी थी।  मन में इतनी उलझन थी कि DRESS  चेंज किये बगैर मै  अपनी उस जिंदगी से भाग ली।

ये  कैसी उलझन थी ? मै  चाहती थी कि  उसका ध्यान  मेरी तरफ भी  जाये  और  मै  उदासीनता भी दिखा रही थी। उसकी ख़ामोशी अखरने लगी थी।  ट्रैन के कोच की SIDE SEAT पर एक स्मार्ट लड़के एक साथ सीट शेयर कर रही थी और वो लड़का मेरी ड्रेस और बालो में ही उलझा रहे।  मै बात करने के लिए बेचैन हो रही थी।  पागल एक बार मेरे चेहरे पर भी नजर डाल  तो सही मेरी काली गहरी आखो में डुंब न जाये तो कहना।  न जाने कितने लड़को ने मुझसे बात करनी चाही पर मैंने उन्हें कभी भाव न दिया और आज जब मै तुम्हारे बारे में जानने के लिए बेचैन हो रही हूँ तब तू चुप बैठा है। मै  सच में बहुत ज्यादा उत्सुक हो रही थी आखिर ये शक्स है कौन ? 

शायद मै  ही पहल कर उस लड़के से बात शुरू  देती पर तभी  एक और घटना हो गयी।  मेरी  सीट के पास  एक   शख्स आ कर खड़ा हो गया। उसका चेहरा लोहे जैसा सख्त दिख रहा था। BLACK COAT और हाथ में ब्रीफ़केस लिए वो अजनबी किसी विलेन जैसा लग रहा था।  आते ही उसने मुझे सीट से उठा दिया।  मै अपना   बैग उठा कर आगे बढ़ आयी।  मेरे पास कोई विकल्प नही था।  रिजर्वेशन की बात छोड़ो  मेरी पास तो टिकट भी नही थी।  

मुझे  बहुत शर्मिदगी हो रही थी।  उस सहयात्री ने मेरे बारे में क्या सोचा होगा ? मै  कितनी घटिया लड़की हूँ  जो झूठ मूठ  ही उसकी सीट पर अपना अधिकार जता रही थी।  मै कोच में आगे बढ़ आई दरवाजे के पास अपना PHONE  चार्ज करने लगी।  TRAIN में बहुत भीड़ थी।  दिवाली की छुट्टी में सभी अपने अपने घर जा रहे थे।  और एक मै  थी जो अपना घर छोड़ कर जा रही थी।   मै  उस बारे में अधिक सोचना नही चाहती थी।  बस  मैंने जो निर्णय लिया था वो सही था मैंने अपने आप को समझाया।  

रात  के १२ बज रहे थे।  फ़ोन तो चार्ज हो गया था  खड़े खड़े मेरे पैर दुखने लगे थे पर मै  क्या करती मेरे पास उसी जगह खड़े रहने के सिवा  दूसरा विकल्प न था। गाड़ी रुक रही थी शायद कोई STATION आ रहा था।  तभी मैंने देखा मेरा सहयात्री , उस अजनबी साथ मेरी  ओर  चले आ रहे थे।  मै  घूम कर खड़ी हो गयी मै  उसकी नजरो का सामना कैसे करती  ?  

वो दोनों उतर  रहे थे। समझ नही आ रहा था कि  वो दोनों  परिचित है या अपरिचित।  दोनों में कोई बातचीत नही।  बस  अजनबी के पीछे मेरा सहयात्री चला जा रहा था।  मेरी SIXTH SENSE ने कहा  ' कुछ तो गड़बड़ है। '  मैंने अपना CHARGER  निकाल  कर बैग में रख लिया। मै  भी उस स्टेशन पर उतर रही थी।     
       
STORY OF A REAL HERO

( कहानी जारी है >>>>>>>) © आशीष कुमार

नोट : अगर आप भी हिंदी प्रेमी है तो प्लीज इस ब्लॉग को अपने मित्रो को शेयर करे , पोस्ट को फेसबुक पर शेयर , ईमेल सब्क्रिप्शन ले और सबसे जरूरी अपने महत्वपूर्ण कमेंट देना मत भूले। आप की राय मेरे लिए महत्वपूर्ण है।  यह मुझे और अच्छे पोस्ट लिखने के लिए प्रेरित करेगी। 

गुरुवार, 1 जनवरी 2015

PART: 2 हरी सिगरेट वाला आदमी

PART: 2   हरी सिगरेट वाला आदमी


मै काफी उत्सुकता से उसकी ओर देख रहा था । वो कहाँ  से चढ़ा था पता नही और कहाँ  जा रहा था ये भी नही पता। उसका चेहरा इतना भावहीन था कुछ पता नही लग पा रहा था।  उसके कपड़ो में जरा भी सिलवटे नही थी। इतनी रात तरोताजा लग रहा था।  काश उसका सिगरेट वाला ऑफर स्वीकार ही कर लिया होता तो कम  से कम इतनी उत्सुकता न होती। खुद कोई पहल करने की हिम्मत न हो रही थी ऐसा लग रहा था कुछ भी पूछूँगा तो अटपटा जबाब ही देगा। 5 मिनट हो गये थे  उसकी सिगरेट खत्म न हुई।  उसने मेरी ओर सिगरेट बढ़ा दी। अब मना करने का कोई मतलब नही था वैसे भी इस अजीब सिगरेट से धुँआ भी नही निकल रहा था। अगर एक सिगरेट शेयर करने से बातचीत शुरू हो जाती है तो अच्छा है।  मैंने सिगरेट हाथ में ले ली।  आम सिगरेट से जरा लम्बी थी और उसका कलर अजीब लग रहा था।  आमतौर पर वाइट कलर की सिगरेट होती है अगर बहुत एडवांस शौकीन है तो ब्लैक पर यह बिलकुल अलग थी।  रात के ११ बजने को होंगे  डिब्बे में अब धीरे धीरे लोग सोने लगे थे।  मै सिगरेट को लेकर बहुत दुविधा में पड़ गया।  डिब्बे में इतनी रौशनी न थी कि उसका कलर साफ साफ दिख जाये पर इतना जरुर था वो सिगरेट तो नही थी भला वाइट और ब्लैक के अलावा कोई सिगरेट भी आती है। शायद उसने मेरी दुविधा भाप ली थी उसने एक बहुत बारीक़ मुस्कान के साथ वो अनोखी चीज वापस ले ली। मै भी मुस्कराने लगा मैंने कहा दरअसल मै सिगरेट पीता नही।  " किसने कहा ये सिगरेट है ? " उसने जबाब दिया।  यार मै कहाँ फस गया हूँ। इससे अच्छा वो लडकी ही थी कम कम शांति के साथ सफर का आनंद  तो ले पाता। ये न जाने कौन है इतना बेरुखा आदमी आज तक मुझे नही मिला था। उपर वाले ने मुझे भी अच्छी शक्लो सूरत दी है रोचक बाते भी करनी आती है ज्यादा देर नही लगती है अजनबियों से घुलने मिलने में पर इस व्यक्ति से कोई तुक ही नही बैठ रहा था।  जाने दो मेरा स्टेशन कल शाम को आ जायेगा तब किसी तरह चुपचाप बैठ कर काट लेता हूँ। पर वो सच में कोई असाधारण इन्सान था। जैसे ही मैंने शांत बैठने को सोचा उसने मुझसे कहा " मेरा स्टेशन आ रहा है तुम भी उतरोगे क्या ? ".   ये सच में बहुत अजीब इन्सान था।  स्टेशन उसका आया था और पूछ मुझसे रहा था यहाँ उतरोगे क्या ?
मैंने जबाब दिया " मै अनजानी  जगह क्यू उतरु ? "
" अपने स्टेशन पर तो हमेशा ही उतरते हो आज अजनबी स्टेशन पर उतरकर देखो।  अच्छा लगेगा।  " उसने कहा।
बात उसकी सोचने लायक थी।  ऐसा कौन करता है होगा जो अपने स्टेशन पर उतरने के बजाय  बीच में ही किसी अजनबी स्टेशन पर उतर  जाये वो भी बगैर कोई मतलब के। दिवाली का त्यौहार था बस  यही लग रहा था कि  कितनी जल्दी घर पहुंच जाऊ।  मुझे सोचते देख उसने फिर कहा
" इतना मत सोचो।  कभी कभी बगैर सोचे भी कुछ कर के देखो तुम उन रहस्यों को जान सकोगे जो हमेशा अनजाने रह जाते है। "
मै  सम्मोहित  सा हो गया था।  उसकी बातें  बहुत गहरी लगी।  मुझे उसके बारे में जानने की और उत्सुकता होने लगी। ट्रेन  ने हॉर्न दिया और उसकी गति कम होने लगी।  उसका स्टेशन आ रहा था।  रात  के बाहर १२ बज रहे थे।  बाहर बहुत गहरा अधेरा था। कोई छोटा सा स्टेशन लग रहा था।  राजस्थान या मध्य प्रदेश में गाड़ी थी।
वो अजनबी साथी अपनी सीट से उठ खड़ा हुआ और साथ में मै  भी---- पता नही क्यू बस ऐसा लगा कि  मुझे भी इसके साथ जाना चाहिए।  गाड़ी रुक चुकी थी।  मै उस अजनबी के साथ दरवाजे पर आ गया।  अरे.…… वो वाइट सूट  वाली लड़की  अभी भी दरवाजे के  पास खड़ी अपना फ़ोन चार्ज कर रही थी।

( कहानी जारी है >>>>>>>) © आशीष कुमार












 

  

IAS MAINS 2014 GENERAL STUDY PAPER 1 QUESTION 1 SOLUTION


Featured Post

SUCCESS TIPS BY NISHANT JAIN IAS 2015 ( RANK 13 )

मुझे किसी भी  सफल व्यक्ति की सबसे महतवपूर्ण बात उसके STRUGGLE  में दिखती है . इस साल के हिंदी माध्यम के टॉपर निशांत जैन की कहानी बहुत प्रेर...